श्रेयस अय्यर अकेले लड़ते रहे, बाकी तमाशा देखते रहे; यही है टीम इंडिया के शर्मनाक सरेंडर की सच्चाई

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

श्रेयस अय्यर इंग्लैंड के खिलाफ चौथे मैच में अकेले लड़ते रहे, लेकिन दूसरे छोर से उन्हें साथ नहीं मिला। उन्होंने पूरी टीम से ज्यादा रन बनाए, लेकिन यह काम नहीं आए, क्योंकि इंग्लैंड ने दमदार खेल दिखाया। 

श्रेयस अय्यर

इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के चौथे मुकाबले में टीम इंडिया को हार मिली। यह टीम इंडिया के लिए मस्ट विन मैच था, लेकिन शर्मनाक सरेंडर भारत की ओर से देखने को मिला। भारतीय टीम सीरीज हार गई है। सीरीज में कम से कम बराबरी पर पहुंचने के लिए भारत की टीम को इस मुकाबले को जीतना ही था, लेकिन श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम जीत के आसपास भी नजर नहीं आई। कप्तान श्रेयस अय्यर तो इंग्लैंड के खिलाफ चौथे मुकाबले में अकेले लड़ते रहे, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से उनको सपोर्ट नहीं मिला।

श्रेयस अय्यर ने ब्रिस्टल के काउंटी क्रिकेट ग्राउंड पर 49 गेंदों में नाबाद 80 रनों की पारी खेली। उनकी इस पारी में 4 चौके और 5 छक्के शामिल थे। ये पारी कमाल की थी, क्योंकि ये टीम इंडिया के लिए मस्ट विन मैच था। हालांकि, इसमें जीत नहीं मिली, क्योंकि एक तरह श्रेयस ने 80 रन जरूर बनाए, लेकिन बाकी की टीम मिलकर भी 80 रन नहीं जोड़ पाई। यह हार का सबसे बड़ा कारण रहा। टीम इंडिया की पारी में अगर 4 अतिरिक्त रनों को भी जोड़ लें तो भी कुल 78 रन बाकी खिलाड़ियों ने मिलकर बनाए।

अकेले लड़े अय्यर

कप्तान अय्यर अकेले 80 रन 49 गेंदों में बनाते हैं, जबकि बाकी की 71 गेंदों में 74 रन बाकी बल्लेबाजों ने बनाए। इसमें 4 रन एक्ट्रा के भी जोड़ दिए जाएं तो भी 78 रन ही कुल श्रेयस को छोड़कर बाकी टीम ने बनाए। अगर उन्हें दूसरे छोर से अच्छा सपोर्ट मिलता तो निश्चित तौर पर भारतीय टीम की हालत इस मैच में अच्छी होती, क्योंकि 158 रनों का बचाव आसान नहीं था, क्योंकि इंग्लैंड के पास लंबी बैटिंग लाइनअप था और ये टारगेट 14वें ओवर में ही इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने चेज कर सीरीज अपने नाम कर ली।

भारत ने भुगता इसका खामियाजा

उदाहरण के तौर पर देखें कि अगर जिस तरह श्रेयस ने बल्लेबाजी की, उसमें वह कुछ और रन जोड़ सकते थे, लेकिन इसके लिए दूसरे छोर से सपोर्ट मिलना चाहिए था। उन्होंने अभिषेक शर्मा और शिवम दुबे के साथ साझेदारियां कीं, लेकिन दूसरे छोर से बल्लेबाजी उतनी खास नहीं दिखी, जिसका खामियाजा टीम इंडिया ने भुगता। ऐसा ही कुछ इस सीरीज के पहले मैच में भी हुआ था, जहां वे 47 गेंदों में 68 रन बनाने में सफल हुए थे। उस मैच में भी दूसरे छोर से बहुत ज्यादा सपोर्ट उन्हें नहीं मिला था और टीम मैच हार गई थी। वैभव सूर्यवंशी ने 10 गेंदों में 15 रन, अभिषेक ने 14 गेंदों में 16 रन, ईशान किशन ने 6 गेंदों में 4 रन, शिवम दुबे ने 23 गेंदों में 22 रन और तिलक वर्मा ने 8 गेंदों में 11 रन बनाए।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।