श्रेयस अय्यर को कैसे मिला 'सरपंच' का टैग? IPL के नए सीजन से पहले खुद कर दिया खुलासा
श्रेयस अय्यर का नाम ‘सरपंच’ कैसे पड़ा? IPL के नए सीजन से पहले खुद ही उन्होंने इस बात का खुलासा कर दिया है। श्रेयस अय्यर पिछले साल पंजाब किंग्स आए थे और कप्तानी भी उनको मिली थी। उन्होंने फाइनल तक टीम को पहुंचाया था।

पंजाब किंग्स के कप्तान को फैंस सरपंच कहकर बुलाते हैं। अभी तक ये टैग किसी भी कप्तान पर सूट नहीं करता था, लेकिन श्रेयस अय्यर पर सरपंच का टैग जचता है। श्रेयस अय्यर भी इस टैग को पाकर खुश हैं, लेकिन उन्होंने कहा है कि यह चीज मायने नहीं रखती। मायने रखती है तो सिर्फ जीत। श्रेयस ने ये भी बताया है कि उन्हें यह टैग कैसे मिला। IPL 2025 के मेगा ऑक्शन में पंजाब किंग्स ने उन्हें खरीदा था और कप्तान बनाया था।
सरपंच को लेकर श्रेयस अय्यर ने पंजाब किंग्स की एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "सरपंच का टैग मुझे लास्ट ईयर मिला था और अभी कुछ समय पहले मैं बाहर बात कर रहा था सरपंच को लेकर ही बात कर रहा था। जब मुझे पहले यह टैग मिला तो मुझे पूछना पड़ा लोगों से कि क्या है असली मतलब? जैसे अर्शदीप को मैंने पूछा था लास्ट ईयर कि क्या इसका मीनिंग है? कैसा इधर यूज करते हैं टर्म? तो फिर उसने बोला सरपंच जो हेड रहते हैं कम्युनिटी का उसको बोला जाता है और फिर यह मेरे पर सूट किया।"
उन्होंने आगे कहा, "ऐसा नहीं है कि अचानक से मुझे वो पसंद आया, लेकिन जैसे कि मैं रास्ते में भी जा रहा था लोग मुझे बुला रहे थे और अभी लास्ट एक साल हो गया यहां आईपीएल में खेल के तो फिर सब लोग अभी जब भी मुझे मिलते हैं तो यही बुलाते हैं तो एक तरीके से अच्छा भी महसूस होता है और मोटिवेट भी करता है मुझे कि अगले अभी यह सीजन में आया हूं मैं तो सभी की उम्मीदें ज्यादा होंगे। मुझे चुनौतियां पसंद हैं। चैलेंज को पूरा करने के लिए आपको अच्छी टीम भी चाहिए होती और वह हमारे पास है।"
कप्तान ने आगे कहा, "मुझे यह सब जब टैग मिला था मैं उस समय इससे बहुत खुश था, लेकिन यह दूसरी चीज है। पहली चीज ये है कि हम जब मैदान पर उतरें तो हमें मैच जीतना है। जैसे कि इन्होंने कहा बस जीतना ही महत्वपूर्ण है।" पंजाब किंग्स इस साल अपनी अधूरी ख्वाहिश को पूरी करना पसंद करेगी। पंजाब की टीम दो बार फाइनल में जरूर पहुंची है, लेकिन दोनों बार इस टीम को आईपीएल के फाइनल में हार मिली है। पिछले साल ही एक फाइनल इस टीम ने खेला है।
लेखक के बारे में
Vikash Gaurविकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स
संक्षिप्त विवरण:
विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विस्तृत बायो:
परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।
करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।
खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:
क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।
ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल
पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।
विशेषज्ञता:
क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट



