श्रेयस अय्यर बल्लेबाजी की परीक्षा में हुए पास, मगर इंग्लैंड में कप्तानी का इम्तिहान अभी बाकी

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

श्रेयस अय्यर बल्लेबाजी की परीक्षा में ठीकठाक नंबरों से पास हो गए हैं, लेकिन यूके के इस दौरे पर कप्तानी का इम्तिहान अभी उनका बाकी है, जिसमें अभी तक वे फेल ही साबित हुए हैं, क्योंकि टीम दो मैच आयरलैंड में हार गई है। 

Shreyas Iyer

श्रेयस अय्यर लंबे समय के बाद भारत की टी20 टीम में लौटे हैं और सीधे कप्तानी भी कर रहे हैं। हालांकि, आयरलैंड जैसी कमजोर टीम के खिलाफ भी उनकी टीम को हार मिली। उनका बल्ला भी उस सीरीज में नहीं चला। ऐसे में उनसे उम्मीदें थीं कि वह इंग्लैंड में रन बनाएंगे और उन्होंने ऐसा कर भी दिया। इंग्लैंड के खिलाफ पहले ही मैच में कमाल की पारी खेलकर उन्होंने बल्लेबाजी की परीक्षा तो थोड़े बहुत नंबरों से पास कर ली है, लेकिन अभी कप्तानी के इम्तिहान में उनके अच्छे नंबर आने बाकी हैं।

बल्लेबाजी में भी फीके थे श्रेयस

आयरलैंड के खिलाफ पहले मैच में 7 गेंदों में 3 रन बनाने वाले श्रेयस अय्यर दूसरे मैच में 7 गेंदों में 10 रन बना सके थे। श्रेयस की बल्लेबाजी पहले दो मैचों में खराब रही थी, जिसका खामियाजा टीम को भुगतना पड़ा था। वहीं, इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के पहले मैच में 47 गेंदों में 6 चौके और एक छक्के की मदद से 68 रनों की पारी उन्होंने खेली। इस पारी की अहमियत इसलिए भी ज्यादा रही, क्योंकि 6 रन पर दो विकेट भारत ने गंवा दिए थे। इसके बाद उन्हें तीसरे ही ओवर में बल्लेबाजी के लिए आना पड़ा था। इस पारी से उन्होंने बल्लेबाजी की परीक्षा को काफी हद तक पास कर लिया है।

कप्तानी में इम्तिहान जारी

श्रेयस अय्यर को एक ऐसी टीम दी गई है, जिसने मार्च में टी20 विश्व कप जीता था। इसके बाद सूर्यकुमार यादव को हटाकर श्रेयस को सीधे कप्तान बनाया गया, जो काफी समय से टीम का हिस्सा नहीं थे। आयरलैंड दौरे से उन्होंने कप्तानी की शुरुआत की। पहले मैच में उनकी कप्तानी में टीम बुरी तरह हारी। उस समय लगा कि भारत का दिन खराब था, लेकिन जब अगले मैच में टीम हारी तो उनकी कप्तानी पर भी सवाल उठ गए कि कोई सीरीज कैसे हार सकता है, वह भी आयरलैंड के सामने।

आयरलैंड के खिलाफ पहले भारतीय टीम न तो कभी टी20 इंटरनेशनल मैच हारी थी और सीरीज तो दूर की कौड़ी थी। हालांकि, ये शर्मनाक हार भारत ने झेली और अब इंग्लैंड में पहले मैच में जब वे कप्तानी के लिए उतरे तो उन्होंने कप्तानी पारी जरूर खेली, लेकिन कप्तानी मैदान पर नहीं कर सके, क्योंकि दूसरी पारी बारिश के कारण शुरू नहीं हुई। इस मैच में 3 स्पिनर भारत ने खिलाए थे, जो कि इंग्लैंड में शायद कोई टीम नहीं खिलाते। इस पर भी प्रश्नचिह्न था, जो बारिश की वजह से उजागर नहीं हुआ। ऐसे में इस पूरी सीरीज में उनकी कप्तानी का इम्तिहान होगा।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़श्रेयस अय्यर बल्लेबाजी की परीक्षा में हुए पास, मगर कप्तानी का इम्तिहान अभी बाकी