ICC रैंकिंग में जमकर फेरबदल, श्रेयस अय्यर ने लगाई छलांंग और ईशान किशन का नुकसान; हैरी ब्रूक टॉप 5 में पहुंचे

लाइव हिन्दुस्तान
share

Latest ICC Player Rankings: भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर को आईसीसी टी20 प्लेयर्स रैंकिंग में फायदा हुआ है। इंग्लैंड के कप्तान और स्टार बल्लेबाज हैरी ब्रूक भी आगे बढ़े हैं।

Latest ICC T20I Rankings
श्रेयस अय्यर, हैरी ब्रूक और ईशान किशन

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने बुधवार को पुरुष टी20 और वनडे खिलाड़ियों की ताजा रैंकिंग जारी की है, जिसमें जमकर फेरबदल देखने को मिला। भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टी20 बल्लेबाजों की लिस्ट में लंबी छलांग लगाई है। वह सात पायदान चढ़कर 22वें नंबर पर पहुंच गए हैं। उनके 627 रेटिंग अंक हैं। अय्यर ने मंगलवार को जापान के खिलाफ ऐतिहासिक टी20 में 16 रन बनाए थे। वह बारिश से प्रभावित मुकाबले में प्लेयर ऑफ द मैच रहे। यह भारत और जापान के बीच पहला इंटरनेशनल क्रिकेट मैच था। अय्यरन ने पिछले हफ्ते अफगानिस्तान के विरुद्ध तीसरे टी20 में 29 रनों का योगदान दिया था। विकेटकीपर ईशान किशन (904) शीर्ष पर काबिज हैं। हालांकि, ईशान को 9 रेटिंग अंक का नुकसान उठाना पड़ा है। उन्होंने जापान मैच में सिर्फ 3 रन बनाए थे। गोल्डन डक का शिकार होने वाले अभिषेक शर्मा (893) दूसरे स्थान पर बरकरार हैं।

हैरी ब्रूक ने टॉप 5 में मारी एंट्री

इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक को वनडे और T20I बैटिंग रैंकिंग में फायदा हुआ है। इंग्लैंड ने हाल ही में श्रीलंका का तीन मैचों की टी20 सीरीज में सूपड़ा किया और पहला वनडे 89 रनों स जीता। ब्रूक 237 रन बनाकर प्लेयर ऑफ द सीरीज़ रहे। वह टी20 रैंकिंग में पांच पायदान ऊपर चौथे स्थान पर आ गए हैं। ब्रूक की 793 रेटिंग है, जो उनके करियर की बेस्ट। श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे 67 रन की पारी खेलने वाले ब्रूक 50 ओवर फॉर्मेट की बैटिंग रैंकिंग में तीन पायदान चढ़कर 12वें स्थान पर पहुंच गए हैं। इंग्लैंड के ओपनर जोस बटलर T20I में दो पायदान ऊपर चढ़कर 5वें स्थान पर आ गए।

ओवरटन की 47 स्थान की छलांग

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेमी ओवरटन टी20 सीरीज शानदार प्रदर्शन के बाद 47 स्थान की छलांग लाकर बॉलिंग रैंकिंग में टॉप-10 में आ गए। वह छठे नंबर पर हैं। उन्हें करियर की बेस्ट रेटिंग 674 मिली। इंग्लैंड के विल जैक्स ने पहले वनडे में पांच विकेट चटकाए। वह 35 स्थान ऊपर संयुक्त रूप से 37वें पर पहुंच गए हैं। जैक्स ने 46 रन की अहम पारी भी खेली थी। वह वनडे ऑलराउंडर रैंकिंग (तीन पायदान ऊपर तीसरे) में भी आगे बढ़े हैं। श्रीलंका के डुनिथ वेल्लालेज ने 45 रन बनाए और एक विकेट लिया। वह ऑलराउंडर रैंकिंग में सात पायदान ऊपर 22वें स्थान पर पहुंच गए। जिम्बाब्वे के कप्तान और ऑलराउंडर सिकंदर रजा ने रैंकिंग में अफगानिस्तान के अजमतुल्लाह उमरजई से अंतर कम कर लिया है। रजा के खाते में 276 अंक हैं। उमरजई 337 अंकों के साथ नंबर-1 वनडे ऑलराउंडर हैं।

जोश इंग्लिस 11 पायदान आगे बढ़े

रजा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में तीन विकेट लेने के अलावा 183 रन जुटाए। वह वनडे बैटिंग रैंकिंग में पांच स्थान चढ़कर 24वें स्थान पर चले गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के नेथन एलिस ने सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट (9) चटकाए। वह वनडे बॉलिंग रैंकिंग में तीन स्थान ऊपर 17वें पर पहुंच गए। उन्होंने पहले वनडे में फाइफर लिया था। ऑस्ट्रेलिया के जोश इंग्लिस बैटिंग रैंकिंग में 11 पायदान ऊपर 30वें स्थान पर पहुंच गए। इंग्लिस ने आखिरी वनडे में जबर्दस्त बैटिंग करते हुए शतक बनाया। यह उनका इस फॉर्मेट मेंदूसरा शतक था।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News , Cricket Schedule , Live Cricket Score से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। क्रिकेट की सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़ICC रैंकिंग में फेरबदल, श्रेयस ने लगाई छलांंग और ईशान का नुकसान; टॉप 5 में ब्रूक