श्रेयस अय्यर ने पहला T20I शतक जड़कर बनाए 10 रिकॉर्ड, विराट कोहली को पछाड़कर रचा कीर्तिमान

लाइव हिन्दुस्तान
share

Shreyas Iyer T20I Century Records: कप्तान श्रेयस अय्यर ने भारत बनाम वेस्टइंडीज पहले टी20 मैच में गदर काटा। भारत ने 32 गेंद बाकी रहते 172 का टारगेट चेज किया। उन्होंने पहला T20I शतक लगाकर अनेक रिकॉर्ड बनाए।

Shreyas Iyer T20I Century Records
पहला T20I शतक लगाने के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर

भारतीय टी20 टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर के बल्ले से लखनऊ के इकाना स्टेडियम में शतकीय तूफान निकला। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 मैच में 43 गेंदों में नाबाद 102 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और 6 सिक्स शामिल हैं। उन्होंने मंगलवार को 42 गेंदों में टी20 इंटरनेशनल करियर की पहली सेंचुरी लगाई। श्रेयस के शतक की बदौलत भारत ने 172 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 14.4 ओवर में आठ विकेट से जीत दर्ज की। उन्होंने ईशान किशन (27 गेंदों में नाबाद 27) के साथ तीसरे विकेट के लिए 137 रनों की अटूट पार्टनरशिप की। 31 वर्षीय श्रेयस ने सेंचुरी ठोककर रिकॉर्ड्स की जड़ी लगा दी है। चलिए, आपको उनके 10 रिकॉर्ड के बारे में बताते है

कोहली को पछाड़कर रचा नया कीर्तिमान

श्रेयस T20I में शतक लगाने वाले तीसरे भारतीय कप्तान बन गए हैं। उनसे पहले रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव ने ऐसा किया। हालांकि, श्रेयस चेज करते हुए शतक लगाने वाले पहले भारतीय कप्तान हैं। उन्होंने T20I में बतौर भारतीय कप्तान लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे बड़ी पारी खेलने के मामले में विराट कोहली का कीर्तिमान ध्वस्त किया है। कोहली ने 2019 में वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 94 रनों की पारी खेली थी। श्रेयस T20I चेज में बतौर प्लेयर शतक जड़ने वाले चौथे भारतीय हैं। उनसे पहले यह कमाल रोहित, सूर्यकुमार और केएल राहुल ने किया। श्रेयस ने भारत के लिए T20I कप्तान के रूप में चौथी सबसे बड़ी पारी खेली है। उन्होंने सूर्यकमार को पछाड़ा, जिन्होंने 2023 में साउथ अफ्रीका से सामने 100 रन बनाए थे। रोहित नाबाद 121, 118 और 111 रन की पारी खेल चुके।

डुप्लेसी को पछाड़ा, ब्रूक के क्लब में शामिल

श्रेयस T20I में फुल मेंबर टीम के कप्तान के रूप में सबसे तेज शतक लगाने वालों की सूची में संयुक्त रूप से तीसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डुप्लेसी को पछाड़ा। डुप्लेसी ने 2015 में वेस्टइंडीज के सामने 46 गेंदों में सेंचुरी मारी थी। इस लिस्ट में टॉप पर जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा (33 गेंद) हैं। उनके बाद रोहित (33 गेंद) और इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक (42 गेंद) हैं। श्रेयस T20I चेज में शतक बनाने वाले फुल मेंबर टीम के चौथे कप्तान हैं। उनके अलावा यह कारनामा चेज में बाबर आजम (पाकिस्तान), मिचेल मार्श (ऑस्ट्रेलिया) और हैरी ब्रूक (इंग्लैंड) ने किया। बाबर ने दो बार T20I चेज में सेंचुरी जड़ी।

श्रेयस अय्यर ने एक स्पेशल क्लब में मारी एंट्री

श्रेयस अय्यर ने 15वें ओवर की तीसरी गेंद पर छक्का लगाकर शतक पूरा किया। उन्होंने एक स्पेशल क्लब में एंट्री मारी है। वह छक्के के साथ T20I शतक पूरा करने वाले आठवें भारतीय बन गए हैं। उनके अलावा सुरेश रैना, रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन ने ऐसा किया। श्रेयस भारत के लिए सभी फॉर्मेट में सेंचुरी ठोकने वाले सातवें पुरुष क्रिकेटर बन चुके हैं। रैना, रोहित, राहुल, कोहली, शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल ने भी टेस्ट, वनडे और टी20 इंटरनेशनल में शतक जमाया। श्रेयस T20I में वेस्टइंडीज के खिलाफ शतक लगाने वाले तीसरे भारतीय प्लेयर हैं। रोहित ने 2018 में लखनऊ में कैरेबियन टीम के साामने नाबाद 111 रन बनाए थे जबकि राहुल ने 2016 में लॉडरहिल में वेस्टइंडीज के विरुद्ध नाबाद 110 रन जुटाए।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News , Cricket Schedule , Live Cricket Score से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। क्रिकेट की सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़श्रेयस ने पहला शतक जड़कर बनाए 10 रिकॉर्ड, कोहली को पछाड़ रचा कीर्तिमान