श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान हासिल करेंगे बड़ी उपलब्धि, धोनी-कोहली और रोहित के क्लब में होगी एंट्री

Himanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
share

श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान 50 आईपीएल मैच जीतने के काफी करीब हैं। वह अगर अपना अगला मैच जीतने में सफल होते हैं तो वह 50 से अधिक मैच जीतने वाले धोनी, रोहित, कोहली और गंभीर जैसे दिग्गजों के क्लब में शामिल हो जाएंगे।

श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान हासिल करेंगे बड़ी उपलब्धि, धोनी-कोहली और रोहित के क्लब में होगी एंट्री

पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर के लिए आईपीएल 2026 का आगाज शानदार रहा है। उनके नेतृत्व में पंजाब की टीम ने अपने पहले ही मुकाबले में गुजरात टाइटंस को तीन विकेट से हराया। इस जीत के साथ उन्होंने आईपीएल में बतौर कप्तान 49 मुकाबले जीत लिए हैं। श्रेयस अय्यर के पास अगला मैच जीतकर 50 मैचों के आंकड़े तक पहुंचने का मौका होगा। पंजाब किंग्स का अगला मुकाबले 3 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स से होगा। अगर श्रेयस ये मैच जीतने में सफल होते हैं तो वह आईपीएल में बतौर कप्तान 50 मैच जीतने वाले कप्तानों की सूची में शामिल हो जाएंगे, जिसमें धोनी और कोहली जैसे दिग्गज मौजूद हैं।

श्रेयस अय्यर आईपीएल 2025 फाइनल खेलने के बाद पहली बार टी20 मैच खेलने उतरे थे। उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 11 गेंद में 18 रन की पारी खेली। पंजाब ने 163 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए अंतिम ओवर में जीत हासिल की। पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अपने आईपीएल करियर में बतौर कप्तान 50 मैच जीतने से सिर्फ एक मैच दूर हैं। अगर वह अगला मैच जीतते हैं तो वह विराट कोहली, एमएस धोनी, रोहित शर्मा और गौतम गंभीर जैसी दिग्गजों की लिस्ट में शामिल हो जाएंगे।

बतौर कप्तान सबसे ज्यादा मैच जीतने का रिकॉर्ड एमएस धोनी के नाम है। धोनी ने 235 मैचों में 136 जीत हासिल की है। रोहित की कप्तानी में मुंबई इंडियंस की टीम ने 87 मैच जीते हैं। गौतम गंभीर ने अपनी कप्तानी में कोलकाता को 71 मैच जिताए हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम कोहली के नेतृत्व में 66 मैच जीतने में सफल रही है। रोहित और धोनी अपनी कप्तानी के दौरान 5-5 बार टीमों को चैंपियन बना चुके हैं।

बधवार को पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर आचार संहिता के उल्लंघन के लिए जुर्माना लगाया गया है, क्योंकि उनकी टीम ने न्यू इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, न्यू चंडीगढ़ में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ आईपीएल 2026 के मैच नंबर 4 के दौरान धीमी ओवर-रेट बनाए रखी। चूंकि आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के तहत यह उनकी टीम का इस सीजन का पहला अपराध था - जो न्यूनतम ओवर-रेट से जुड़े अपराधों से संबंधित है, इसलिए अय्यर पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले GT vs RCB Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।