IND vs ENG: टी20 में नाक कटाने के बाद ये 8 खिलाड़ी वनडे टीम का भी हिस्सा, देखें पूरी लिस्ट
इंडिया वर्सेस इंग्लैंड 3 मैच की वनडे सीरीज का आगाज 14 जुलाई से होने जा रहा है। भारत को इससे पहले टी20 सीरीज में 0-4 से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। टी20 टीम के 8 खिलाड़ी ऐसे हैं जो वनडे टीम का भी हिस्सा हैं।

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में नाक कटाने के बाद भारतीय टीम अब मेजबानों के खिलाफ 3 मैच की वनडे सीरीज खेलेगी। IND vs ENG वनडे सीरीज का आगाज मंगलवार, 14 जुलाई से होने जा रहा है। इस सीरीज में विराट कोहली और रोहित शर्मा के अलावा जसप्रीत बुमराह जैसे स्टार खिलाड़ी नजर आएंगे। अगर नजर भारतीय वनडे स्क्वॉड पर डालें तो 15 खिलाड़ियों के इस स्क्वॉड में से 8 खिलाड़ी तो वही हैं जो टी20 टीम का हिस्सा थे। जी हां, मतलब 50 प्रतिशत से ज्यादा खिलाड़ी टी20 सीरीज हारकर वनडे सीरीज खेलने उतरेंगे।
श्रेयस अय्यर से लेकर ईशान किशन-अर्शदीप सिंह भी लिस्ट में
अगर उन 8 खिलाड़ियों की बात करें जो टी20 के बाद भारत की वनडे टीम का भी हिस्सा है। उसमें सबसे पहला नाम कप्तान श्रेयस अय्यर का है। अय्यर की कप्तानी में ही भारत आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ बैक टू बैक टी20 सीरीज हारा है। वह वनडे टीम के उप-कप्तान है। इसके अलावा टीम में बैकअप विकेट कीपर के तौर पर ईशान किशन,वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह और प्रिंस यादव हैं।
प्रिंस यादव को हाल ही में चोटिल हर्षित राणा के रिप्लेसमेंट के रूप में टीम में शामिल किया गया है।
टी20 सीरीज में कैसा रहा था इन 8 खिलाड़ियों का प्रदर्शन
कप्तान श्रेयस अय्यर 218 रनों के साथ टी20 सीरीज में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे। उन्होंने 5 पारियों में 54.50 की औसत और 157.97 के स्ट्राइक रेट के साथ यह रन बनाए थे। वहीं ईशान किशन ने 1 फिफ्टी के साथ 122 रन, शिवम दुबे ने 85 रन बनाए थे।
अक्षर पटेल ने 19 रन बनाने के साथ 2 विकेट चटकाई थी, वहीं अर्शदीप सिंह 4 विकेट के साथ सबसे सफल भारतीय गेंदबाज रहे थे। प्रिंस यादव और दुबे को 2-2 विकेट मिले थे।
वॉशिंगटन सुंदर का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था, वहीं प्रसिद्ध कृष्णा को एक ही मैच में मौका मिला था।
भारतीय वनडे स्क्वॉड- शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेट कीपर), ईशान किशन (विकेट कीपर), वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़, प्रिंस यादव
टी20 और वनडे, दोनों टीमों का हिस्सा ये 8 खिलाड़ी- श्रेयस अय्यर, ईशान किशन, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह और प्रिंस यादव
इंडिया vs इंग्लैंड ODI शेड्यूल 2026
पहला ODI
तारीख: 14 जुलाई, 2026
जगह: एजबेस्टन, बर्मिंघम
समय: 3:30 PM
दूसरा ODI
तारीख: 16 जुलाई, 2026
जगह: सोफिया गार्डन्स, कार्डिफ़
समय: 5:30 PM
तीसरा ODI
तारीख: 19 जुलाई, 2026
जगह: लॉर्ड्स, लंदन
समय: 3:30 PM
लेखक के बारे में
Lokesh Kheraलोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।
और पढ़ें


