वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज नहीं खेल पाएंगे श्रेयस अय्यर समेत ये सितारे, वजह भी है वाजिब

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज में श्रेयस अय्यर समेत कई सितारे नहीं खेल पाएंगे। इसके पीछे की वजह भी बहुत वाजिब है। कुछ नए चेहरों को सिलेक्टर्स इस सीरीज के लिए चुन सकते हैं।

Shreyas Iyer Team India
श्रेयस अय्यर टीम इंडिया के साथ

टीम इंडिया को अगली वनडे सीरीज 27 सितंबर से खेलनी है, लेकिन उस सीरीज में भारतीय टीम के वाइस कैप्टन श्रेयस अय्यर उपलब्ध नहीं होंगे। सिर्फ श्रेयस ही नहीं, बल्कि विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन और जसप्रीत बुमराह जैसे दिग्गज गेंदबाज भी इस सीरीज से बाहर रहेंगे। इसके पीछे की वजह बहुत वाजिब है और खास भी। हैरानी की बात यह भी है कि भारत की दो टीमें एक ही दिन अलग-अलग देशों में मैदान पर नजर आ सकती हैं और इस बात के पूरे चांस भी बनते दिख रहे हैं।

दरअसल, श्रेयस, बुमराह और ईशान जैसे सितारे इसलिए 27 सितंबर से शुरू हो रही 3 मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज में नहीं खेलेंगे, क्योंकि उस समय एशियन गेम्स 2026 में क्रिकेट के मुकाबले खेले जा रहे होंगे। 28 सितंबर को टीम इंडिया अपना क्वार्टर फाइनल मैच एशियन गेम्स में खेलेगी और फिर क्वार्टर फाइनल जीती तो एक अक्तूबर को सेमीफाइनल में खेलने उतरेगी। वहीं, अगर फाइनल तक का सफर तय किया तो श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम 3 अक्तूबर को गोल्ड मेडल मैच खेलेगी। सेमीफाइनल हारने पर भी टीम 3 अक्तूबर को ब्रॉन्ज मेडल मैच में उतरेगी।

दिलचस्प बात यह है कि उसी दिन भारत की वनडे टीम भी मैदान पर होगी। भारत को दूसरा वनडे मैच वेस्टइंडीज से 30 सितंबर को खेलना है, जबकि तीसरा वनडे मैच 3 अक्तूबर को आयोजित होगा। इस तरह दिन में भारत की टी20 टीम मैदान पर होगी और शाम को वनडे टीम मुकाबला खेलने उतरेगी। हालांकि, यह पहली बार नहीं होगा, जब भारत की दो टीमें एक ही दिन इंटरनेशनल क्रिकेट दो अलग-अलग देशों में खेलेगी। इस तरह का वाकया 1998 में घट चुका है, जब एक टीम कॉमनवेल्थ गेम्स खेल रही थी और दूसरा सहारा कप में पाकिस्तान से भिड़ रही थी।

एशियन गेम्स 2026 के लिए भारत की पुरुष क्रिकेट टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्तान), नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और वैभव सूर्यवंशी।

श्रेयस अय्यर, जसप्रीत बुमराह और ईशान किशन ही नहीं, बल्कि अक्षर पटले, वॉशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा जैसे खिलाड़ी भी वनडे टीम का हिस्सा रहे हैं। ऐसे में वह भी कैरेबियाई टीम के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए नहीं चुने जाएंगे। ऐसे में सिलेक्टर्स कुछ नए खिलाड़ियों को मौका दे सकते हैं, जिन्हें वर्ल्ड कप 2027 की स्कीम ऑफ थिंग्स में शामिल किया जा रहा होगा।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे श्रेयस अय्यर समेत ये सितारे, वजह भी है वाजिब