पहली जीत को तरसे कप्तान श्रेयस अय्यर, नाम जुड़ा ये शर्मनाक रिकॉर्ड

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

श्रेयस अय्यर के कैप्टेंसी करियर का आगाज अच्छा नहीं रहा है। अभी तक खेले 4 मुकाबलों में उनकी अगुवाई में टीम इंडिया जीत नहीं पाई है। आयरलैंड के खिलाफ 0-2 से सीरीज हारने के बाद इंग्लैंड में भी निराशाजनक प्रदर्शन जारी है।

Shreyas Iyer Captaincy Record

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतने के बाद भारत ने इस फॉर्मेट में अपना कप्तान बदला। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में कोई दिक्कत नहीं थी, मगर बल्ले से उनकी खराब फॉर्म और बढ़ती हुई उम्र को देखते हुए चयनकर्ताओं ने श्रेयस अय्यर को कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपने का फैसला किया। IPL और डोमेस्टिक क्रिकेट में लाजवाब प्रदर्शन करने के बाद अय्यर की डायरेक्ट टीम इंडिया में एंट्री बतौर कप्तान हुई थी। इससे पहले उन्होंने आखिरी T20I 2023 में खेला था। अय्यर की कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स ने IPL 2024 का खिताब जीता था, वहीं 2025 में उनकी नई टीम पंजाब किंग्स फाइनल तक पहुंची थी। 2026 के फर्स्ट हाफ में भी श्रेयस अय्यर की कप्तानी लाजवाब रही थी, उन्होंने 7 में से 6 मैच जीते थे।

श्रेयस अय्यर के इसी शानदार ट्रैक रिकॉर्ड को देखते हुए चयनकर्ताओं ने उनमें टीम इंडिया का नया कप्तान देखा। मगर वह अभी तक उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे हैं। अय्यर की अगुवाई में भारत अभी भी पहली जीत को तरस रहा है।

आयरलैंड के खिलाफ मिली 0-2 से हार

श्रेयस अय्यर का बतौर कप्तान पहला असाइनमेंट आयरलैंड दौरे का था। हर कोई इसे काफी आसान दौरा मान रहा था। भारत अकसर आयरलैंड दौरे पर अपनी बी टीम भेजता था, क्योंकि इस बार टीम इंडिया को इंग्लैंड में भी टी20 सीरीज खेलनी थी तो उन्होंने अपनी वर्ल्ड कप विनिंग टीम को ही यहां भेजना बेहतर समझा। हालांकि इस टूर पर भारत की भद्द पिटी और आयरलैंड ने ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए भारत को 0-2 से धूल चटाई।

पहला टी20 भारत 34 रनों से हारा तो दूसरे में 1 रन से करीबी हार मिली।

इंग्लैंड में भी अभी तक नसीब नहीं हुई जीत

आयरलैंड के खिलाफ बुरी तरह हार झेलने के बाद भारतीय टीम इंग्लैंड के मुश्किल दौरे पर है। पहले टी20 में भारतीय बल्लेबाजों ने दमखम दिखाया, मगर वह मैच बारिश की भेंट चढ़ गया। अभिषेक शर्मा और श्रेयस अय्यर ने उस मैच में फिफ्टी ठोकी थी, वहीं शिवम दुबे ने भी अंत में कमाल की पारी खेली थी। हालांकि भारतीय पारी के बाद ऐसी बारिश हुई की मुकाबला रद्द करना पड़ा।

दूसरे टी20 में भी भारतीय बल्लेबाजों ने शानदार खेल दिखाकर 190 रन बोर्ड पर लगाए। हालांकि टीम इंडिया इसे डिफेंड नहीं कर पाई। जैकब बेथल की 76 रनों की धुआंधार पारी के दम पर मेजबानों ने 4 विकेट से मैच पर कब्जा जमाया।

श्रेयस अय्यर के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में मिली हार के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। भारत के लिए 12 कप्तानों ने 3 से अधिक मैचों में कप्तानी की है, जिसमें श्रेयस अय्यर इकलौते ऐसे कप्तान हैं जो अपने पहले चार मैचों में एक भी जीत दर्ज नहीं कर पाए हैं। यह रिकॉर्ड चौंकाने वाला है।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़पहली जीत को तरसे कप्तान श्रेयस अय्यर, नाम जुड़ा ये शर्मनाक रिकॉर्ड