न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रेयस अय्यर ने लगाया रनों का अंबार; 10 पारियों में ऐसा है प्रदर्शन

Jan 12, 2026 04:04 pm ISTVimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

श्रेयस अय्यर को न्यूजीलैंड टीम के खिलाफ वनडे क्रिकेट में खेलना काफी पसंद हैं और उन्होंने कीवी टीम के खिलाफ इस फॉर्मेट में निरंतरता दिखाई है। न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई अपनी सभी 10 वनडे पारियों में उन्होंने 30 से अधिक का स्कोर बनाया है, जो उनकी बेमिसाल निरंतरता को दर्शाता है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रेयस अय्यर ने लगाया रनों का अंबार; 10 पारियों में ऐसा है प्रदर्शन

भारतीय क्रिकेट टीम के वनडे उप-कप्तान श्रेयस अय्यर ने चोट के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में धमाकेदार वापसी की है। अक्टूबर 2025 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक मैच के दौरान प्लीहा में लगी गंभीर चोट और आंतरिक रक्तस्राव के कारण वे अस्पताल में भर्ती रहे और लंबे समय तक मैदान से बाहर रहे। विजय हजारे ट्रॉफी में मुंबई के लिए शानदार प्रदर्शन कर अपनी फिटनेस साबित करने के बाद उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ हालिया पहले वनडे मैच में 49 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। इस मैच में उन्होंने विराट कोहली (93 रन) के साथ तीसरे विकेट के लिए 77 रनों की अहम साझेदारी की, जिसने 301 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही भारतीय टीम की जीत की नींव रखी। हालांकि अय्यर कायल जैमीसन की गेंद पर बोल्ड होकर अपने अर्धशतक से चूक गए, लेकिन उनकी इस पारी ने साबित कर दिया कि वे पूरी तरह लय में लौट चुके हैं।

अय्यर ने दिखाई है निरंतरता

श्रेयस अय्यर को न्यूजीलैंड टीम के खिलाफ वनडे क्रिकेट में खेलना काफी पसंद हैं और उन्होंने कीवी टीम के खिलाफ इस फॉर्मेट में निरंतरता दिखाई है। न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई अपनी सभी 10 वनडे पारियों में उन्होंने 30 से अधिक का स्कोर बनाया है, जो उनकी बेमिसाल निरंतरता को दर्शाता है। कीवी टीम के खिलाफ अय्यर ने अब तक 10 पारियों में 660 रन बनाए हैं, जहां उनका बल्लेबाजी औसत 66 का रहा है। इस टीम के खिलाफ उनके स्कोर 103, 52, 62, 80, 49, 33, 105, 79, 48 और 49 रहे हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ वे अब तक दो शानदार शतक और चार अर्धशतक जड़ चुके हैं। दिलचस्प बात यह है कि वे दो बार 49 के स्कोर पर आउट हुए हैं, लेकिन हर बार उन्होंने विपक्षी गेंदबाजों को कड़ी चुनौती दी है।

3000 रनों के बेहद करीब

अपने व्यक्तिगत प्रदर्शन के साथ-साथ अय्यर अब एक बड़े करियर मील के पत्थर के बेहद करीब पहुंच गए हैं। वनडे क्रिकेट में उनके अब तक 2,966 रन हो चुके हैं और वे 3,000 रनों का आंकड़ा छूने से मात्र 34 रन दूर हैं। अपने करियर में 5 शतक और 23 अर्धशतक लगाने वाले अय्यर का रिकॉर्ड भारतीय मैदानों पर और भी घातक हो जाता है। आंकड़ों के अनुसार, उनके कुल वनडे रनों में से 1,634 रन घरेलू सरजमीं पर आए हैं, जहां उनका औसत 56.34 का है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रेयस अय्यर का स्कोर

• 103 (107 गेंद)

• 52 (57 गेंद)

• 62 (63 गेंद)

• 80 (76 गेंद)

• 49 (59 गेंद)

• 33 (39 गेंद)

• 105 (70 गेंद)

• 79 (98 गेंद)

• 48 (62 गेंद)

• 49 (47 गेंद) -

Vimlesh Kumar Bhurtiya

लेखक के बारे में

Vimlesh Kumar Bhurtiya

विमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार

संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।

खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।

और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।