श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर के मास्टर स्ट्रोक से जीता भारत, इंदौर में कैसे डिफेंड किए 223 रन?

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

भारतीय टीम पिछले मैच में 249 रन डिफेंड नहीं कर पाई थी, मगर गौतम गंभीर और श्रेयस अय्यर के एक मास्टर स्ट्रोक ने कहानी पलट दी। इंदौर में टीम इंडिया ने 223 रन डिफेंड कर 14 रनों से जीत दर्ज की।

Gautam Gambhir and Shreyas Iyer
गौतम गंभीर और श्रेयस अय्यर

श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी20 में 19 रनों से जीत दर्ज करते हुए 5 मैच की टी20 सीरीज में 2-1 की बढ़त बनाई। दूसरे टी20 में मेहमान टीम ने 250 रनों का टारगेट चेज कर हर किसी को हैरान कर दिया था। भारत में इस समय रन चेज करना थोड़ा आसान माना जाता है क्योंकि रात के समय ड्यू चेजिंग टीम को फायदा पहुंचाती है। ऐसे में भारत के पास तीसरे टी20 में भी बड़ी चुनौती थी। इंदौर में खेले गए इस मैच में भी वेस्टइंडीज के कप्तान शे होप ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग चुनी। हालांकि इस बार भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर और हेड होच गौतम गंभीर के एक मास्टर स्ट्रोक ने पूरी कहानी ही पलट डाली। भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 223 रन बोर्ड पर लगाए, जो पिछले मैच के मुकाबले छोटा टारगेट था। मगर इस बार टीम इंडिया इस स्कोर को डिफेंड करने में कामयाब रही। भारतीय गेंदबाजों की शानदार बॉलिंग के चलते वेस्टइंडीज की टीम निर्धारित 20 ओवर में 209 रन ही बना पाई और टीम इंडिया तीसरे टी20 में 14 रनों से जीत दर्ज की।

क्या था श्रेयस अय्यर और गौतम गंभीर का मास्टर स्ट्रोक?

भारत इस टी20 सीरीज में 4 प्रमुख गेंदबाजों के साथ खेल रहा है, जबकि पांचवें गेंदबाज की कमी नमनधीर किसी अन्य ऑलराउंडर के साथ मिलकर पूरी कर रहे हैं। गेंदबाजों में भारत का पांचवां गेंदबाज एक कमजोर कड़ी है, जिसका फायदा वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने पिछले मुकाबले में खूब उठाया था। वहीं ड्यू के चलते स्पिनर्स को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। खासकर रिस्ट स्पिनर को। ऐसे में श्रेयस अय्यर और गौतम गंभीर ने तीसरे टी20 की प्लेइंग XI में दो अहम बदलाव कर मास्टर स्ट्रोक खेला।

कुलदीप यादव की जगह प्रिंस यादव को मौका दिया गया। प्रिंस नई गेंद के साथ-साथ डेथ ओवर में भी शानदार गेंदबाजी करते हैं। वहीं शिवम दुबे की जगह नीतिश कुमार रेड्डी को प्लेइंग XI में जगह मिली। रेड्डी की बॉलिंग स्पीड दुबे से काफी बेहतर है। ऐसा नहीं है कि दुबे ने कोई गलती की हो या वो उनकी बल्लेबाजी में कोई कमी हो। उन्होंने समय-समय पर भारत के लिए कई मैच फिनश किए हैं। मगर इस सीरीज में भारत ने रणनीति के तहत उन्हें बाहर किया जिसका टीम इंडिया को फायदा मिला।

इन दो बदलावों ने पूरी कहानी ही पलट दी। भारत ने अपनी गेंदबाजी में कोई कमजोर कड़ी नहीं छोड़ी, जिसके दम पर टीम इंडिया यह मैच जीतने में कामयाब रही।

भारतीय गेंदबाजों का इंदौर टी20 में प्रदर्शन

अर्शदीप सिंह इस मैच के हीरो रहे। 4 ओवर के कोटे में इस बारा भी उन्होंने 40 से अधिक रन खर्च किए, मगर इस बार उनका विकेट का कॉलम खाली नहीं रहा। उन्होंने सबसे बड़ी मछली शे होप के रूप में फंसाई, साथ ही दो और विकेट लिए। 3 विकेट के साथ अर्शदीप सिंह को प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया। रफ्तार के सौदार मयंक यादव ने 4 ओवर में 34 रन खर्च कर एक बार फिर शानदार बॉलिंग की, हालांकि उन्हें इस बार कोई विकेट नहीं मिला।

प्रिंस यादव ने पहले बल्ले से कमाल दिखाया, फिर गेंदबाजी में 4 ओवर में बिना कोई विकेट लिए 37 रन दिए। नमनधीर और अक्षर पटेल ने 3-3 ओवर गेंदबाजी की, वहीं रेड्डी को 2 ओवर डालने का मौका मिला। नमनधीन ने 39 रन देकर 2 विकेट लिए, जबकि अक्षर को 33 तो रेड्डी को 19 रन खर्च करने पर 1-1 सफलताएं मिली।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
Cricket News , Cricket Schedule , Live Cricket Score से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। क्रिकेट की सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़अय्यर-गंभीर के मास्टर स्ट्रोक ने पलटी कहानी, कैसे जीता भारत इंदौर टी20?