Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Shreyas Iyer fitness major update has emerged ahead of the IND vs NZ ODI series 2026
IND vs NZ वनडे सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की फिटनेस पर आया बड़ा अपडेट, 11 जनवरी को पहला मैच

IND vs NZ वनडे सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की फिटनेस पर आया बड़ा अपडेट, 11 जनवरी को पहला मैच

संक्षेप:

11 जनवरी से भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज का आगाज होने जा रहा है। इस सीरीज से पहले वनडे टीम के उप-कप्तान श्रेयस अय्यर की फिटनेस को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है।

Jan 09, 2026 07:52 am ISTLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड तीन मैच की वनडे सीरीज का आगाज 11 जनवरी से होने जा रहा है। इस सीरीज के लिए बीसीसीआई स्क्वॉड का ऐलान कर चुका है। उप-कप्तान श्रेयस अय्यर की टीम में वापसी हुई है। हालांकि वनडे सीरीज के लिए अय्यर की उपलब्धता पर सवाल थे, क्योंकि वह चोट के चलते टीम से बाहर चल रहे थे। श्रेयस अय्यर को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कैच लेते हुए चोट लगी थी, जिस वजह से वह साउथ अफ्रीका वनडे सीरीज से भी बाहर हुए थे। सीरीज शुरू होने से पहले श्रेयस अय्यर की फिटनेस पर बड़ा अपडेट सामने आया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
ये भी पढ़ें:बांग्लादेश की ड्रामेबाजी नहीं हो रही खत्म, ICC को दूसरा लेटर लिखकर दिया ये जवाब

ईएसपीएनक्रिकइन्फो के अनुसार, श्रेयस अय्यर को न्यूजीलैंड के खिलाफ आने वाली तीन मैचों की सीरीज के लिए भारत की टीम में शामिल होने की मंजूरी मिल गई है। श्रेयस को इस महीने की शुरुआत में भारत की 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया था, लेकिन यह उनकी फिटनेस पर निर्भर था। 50 ओवर की विजय हजारे ट्रॉफी में अपनी मैच फिटनेस साबित करने के बाद, श्रेयस अब शुक्रवार को भारत की टीम से जुड़ेंगे, जो वडोदरा में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे से दो दिन पहले है।

श्रेयस अय्यर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले विजय हजारे ट्रॉफी में अपनी फिटनेस को साबित किया। मुंबई की टीम की कप्तानी करते हुए उन्होंने 82 और 45 रनों की दो जबरदस्त पारियां खेली।

ये भी पढ़ें:WPL 2026 का आगाज आज से; MI vs RCB पहला मैच जानें कैसे देखें लाइव?

भारत के वनडे वाइस-कैप्टन श्रेयस अय्यर 25 अक्टूबर को सिडनी वनडे में कैच पकड़ने की कोशिश करते समय स्प्लीन में चोट लगने के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी करने वाले हैं। उन्हें स्प्लीन फटने से अंदरूनी ब्लीडिंग के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

भारत की ज़्यादातर वनडे टीम 7 जनवरी को वडोदरा पहुंची। वडोरा रविवार को 15 साल से ज़्यादा समय बाद अपना पहला पुरुष इंटरनेशनल मैच होस्ट करेगा। नए बने कोटाम्बी स्टेडियम में पहले ही WPL और महिला वनडे मैच हो चुके हैं।

भारत वनडे टीम

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), वाशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जायसवाल

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।