श्रेयस अय्यर की पहली रिपोर्ट कार्ड! 'फेल' होने के ऐसे रिकॉर्ड बड़े-बड़े कप्तानों की रूह कांप जाए

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

श्रेयस अय्यर की बतौर कप्तान पहली रिपोर्ट कार्ड सामने आ गई है। बल्ले से तो उन्होंने ठीक ठाक प्रदर्शन किया, मगर टीम के फेल होने के ऐसे-ऐसे रिकॉर्ड्स इसमें शामिल हैं जो बड़े-बड़े कप्तानों की रूह कंपा दें।

Shreyas Iyer first report card as Captain UK Tour

श्रेयस अय्यर की कप्तानी की पहली रिपोर्ट कार्ड सामने आ गई है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतने के बाद भारतीय टीम ने अपने लीडरशिप ग्रुप में बदलाव किया। सूर्यकुमार यादव से कप्तानी छीनकर श्रेयस अय्यर को टीम की बागडोर सौंपी गई, वहीं तिलक वर्मा को टीम का उप-कप्तान बनाया गया। अय्यर की कप्तानी में आईपीएल और डोमेस्टिक क्रिकेट में लाजवाब रही थी, उम्मीद की जा रही थी कि वह इंटरनेशनल मंच पर भी इस भूमिका को अच्छी तरह से रेप्लिकेट करेंगे और भारत को आपार सफलता दिखाएंगे। श्रेयस अय्यर को बतौर कप्तान पहला असाइनमेंट यूके टूर का मिला था, जहां टीम इंडिया को आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ मिलाकर भारत को 7 टी20 मैच खेलने थे।

आयरलैंड में बने उलटफेर का शिकार

अयरलैंड के खिलाफ हार के साथ भारत के यूके टूर का आगाज हुआ। किसी ने नहीं सोचा था कि भारत को इतने बड़े उलटफेर का शिकार बनना पड़ेगा। पहला मैच हारने के बाद भारतीय टीम सदमे में थी, इतने में आइरिश टीम ने दूसरा झटका देते हुए टीम इंडिया को आखिरी मुकाबले में हराकर सीरीज ही जीत ली। जिस आयरलैंड दौरे को भारत सबसे आसान मान रहा था, वहां टीम इंडिया की सबसे ज्यादा बैंड बजी।

इंग्लैंड के सवालों का नहीं था कोई जवाब

इसके बाद इंग्लैंड दौरे पर टीम झुके कंधो के साथ पहुंची। पहले मुकाबलों में बल्लेबाजों ने कुछ अच्छा प्रदर्शन दिखाया, मगर मैच बारिश की वजह से धुल गया। इसके बाद इंग्लैंड ने टीम इंडिया पर ऐसा प्रहार किया कि भारत उठ ही नहीं पाया। इंग्लैंड ने जीत का चौका लगाते हुए ना सिर्फ सीरीज में भारत का सूपड़ा साफ किया, बल्कि आईसीसी टी20 रैंकिंग में नंबर-1 का ताज भी छीना।

इंग्लैंड दौरे पर श्रेयस अय्यर ने बल्ले से तो अच्छा प्रदर्शन किया। वह 218 रनों के साथ टीम के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। मगर कप्तानी में वह बिल्कुल बेअसर नजर आएं।

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत यूके टूर पर-

  • पहली बार, आयरलैंड के खिलाफ इंटरनेशनल मैच में हारी
  • पहली बार, आयरलैंड के खिलाफ सीरीज हारी
  • पहली बार, इंडिया लगातार पांच, छह, सात T20I मैचों में बिना जीत के रही
  • पहली बार, T20I में 100+ रन के अंतर से हारी
  • T20I में सबसे बड़ी हार (125 रन) दर्ज की
  • दूसरा सबसे कम T20I स्कोर (76/10) दर्ज किया
  • 12 साल बाद, इंग्लैंड के खिलाफ T20I सीरीज हारी
  • 7 साल बाद, बैक टू बैक T20I हारी सीरीज़
  • पहली बार, ब्रिस्टल में कोई इंटरनेशनल मैच हारा
  • पहली बार, T20I में 200+ की पार्टनरशिप खाई
  • पहली बार, T20I में 250+ का टोटल खाया
  • 1605 दिनों के बाद नंबर 1 T20I रैंकिंग हारी
  • पहली बार एक ही T20I सीरीज/टूर्नामेंट में 4 मैच हारे
  • पहली बार, बिना कोई मैच जीते बैक टू बैक बाइलेटरल T20I सीरीज हारी
  • पहले 7 टी20 में बतौर कप्तान एक भी मैच ना जीतने वाले पहले कप्तान

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़अय्यर की रिपोर्ट कार्ड! फेल होने के ऐसे रिकॉर्ड जो हर किसी को परेशान कर दें