सूर्यकुमार यादव की विजयी विरासत जारी नहीं रख सके श्रेयस अय्यर, ढाई साल बाद टी-20 सीरीज नहीं जीतेगा भारत

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

सूर्यकुमार यादव और रोहित शर्मा द्वारा शुरू की गई टी-20 सीरीज जीतने की विजयी विरासत को श्रेयस अय्यर जारी नहीं रख सके हैं। पहला मैच हारने के बाद अब वे आयरलैंड के खिलाफ सिर्फ सीरीज ड्रॉ करा पाएंगे। लंबे समय के बाद भारत को टी-20 सीरीज नहीं जीतेगा। जनवरी 2024 से भारत ने हर टी-20 सीरीज जीती है।

suryakumar yadav and shreyas iyer

भारतीय टी-20 क्रिकेट के लिए नया दौर शुरू हुआ है। सूर्यकुमार यादव को कप्तानी से हटाकर श्रेयस अय्यर को जिम्मेदारी सौपी गई है। लेकिन जहां एक तरफ सूर्यकुमार यादव ने अपनी कप्तानी में एक भी टी-20 सीरीज ना हारने का रिकॉर्ड बनाया, वहीं, श्रेयस अय्यर अपने पहले ही टास्क में फेल हो गए हैं। आयरलैंड के खिलाफ बतौर कप्तान अपने पहले ही टी-20 मैच में अय्यर और टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा है। इसके साथ भारत इस सीरीज को सिर्फ ड्रॉ करा पाएगा जीत नहीं सकेगा। ढाई साल बाद ऐसा होगा जब भारत कोई टी-20 सीरीज नहीं जीत सकेगा। श्रेयस अय्यर ने रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव द्वारा भारत को दी गई विजयी विरारत को उसी लय में जारी नहीं रख सके हैं। भारत का विजय रथ ढाई साल के लंबे अंतराल के बाद रुक गया है। जनवरी 2024 से पहली बार ऐसा होगा जब कोई टी-20 सीरीज नहीं जीत पाएगी। आयरलैंड सीरीज से पहले भारत ने साल 2023 के दिसंबर महीने में दक्षिण अफ्रीका से 1-1 से सीरीज ड्रॉ की थी, लेकिन इसके बाद कोई भी सीरीज ना तो ड्रॉ की और ना ही हारी है।

जनवरी 2024 से भारत ने हर सीरीज में जमाया कब्जा, अब नहीं

जनवरी 2024 से भारत ने अब तक कुल 12 टी-20 सीरीज खेली हैं, जिसमें से किसी भी सीरीज में हार का सामना नहीं करना पड़ा है। इन सीरीजों में जून 2024 में आयोजित हुए टी-20 वर्ल्ड कप तक रोहित शर्मा टीम की कप्तानी कर रहे थे। विश्व कप से पहले कई सीरीज में रोहित शर्मा अनुपस्थित रहे तब सूर्यकुमार यादव को भारतीय टीम की कप्तानी सौपी गई। भारत ने इन सीरीजों में कब्जा करने के साथ- साथ रोहित शर्मा की कप्तानी में टी-20 विश्व कप 2024 का खिताब भी जीता। रोहित शर्मा के बाद सूर्यकुमार यादव को भारतीय टीम का कप्तान बनाया गया। उनकी भी कप्तानी में टीम इंडिया ने बेहतर प्रदर्शन किया और कोई भी सीरीज नहीं गवाई। यहां तक कि ऑस्ट्रेलिया जैसी खतरनाक टीम को भी शिकस्त दी। इतना ही नहीं टीम इंडिया ने सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में साल 2026 का टी-20 विश्व कप भी जीता। 2023 में भारत ने जो सीरीज दक्षिण अफ्रीका के साथ भारत ने 1-1 से ड्रॉ की थी उसमें सूर्यकुमार यादव भारत के अस्थायी कप्तान थे।

श्रेयस अय्यर नहीं जारी रख सके विजयी विरासत

सूर्यकुमार यादव और रोहित शर्मा द्वारा शुरू की गई जीत की परंपरा और विरासत को अब श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टूटना पड़ा है। आयरलैंड के खिलाफ 2 मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले में हार के बाद अब टीम इंडिया इस सीरीज को जीत नहीं सकती, हालांकि, बराबरी करने का विकल्प है। टीम इंडिया अगर आयरलैंड में सीरीज हारती है तो यह बहुत बड़ा सवालिया निशान भारतीय क्रिकेट पर खड़ा करेगा। फिलहाल टीम इंडिया को आयरलैंड ने इतिहास में पहली बार शिकस्त दी है।

Vimlesh Kumar Bhurtiya

लेखक के बारे में

Vimlesh Kumar Bhurtiya

विमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार

संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।

खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़सूर्यकुमार यादव की विरासत जारी नहीं रख सके श्रेयस अय्यर, 2.5 साल बाद होगा ऐसा