श्रेयस अय्यर से फिर रूठी जीत, शर्मनाक क्लब में मारी एंट्री; T20I में चार कप्तानों के साथ हुआ ऐसा

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Captain Shreyas Iyer Winless: भारत का इंग्लैंड में सूपड़ा साफ हो गया। टीम इंडिया टी20 सीरीज में एक भी मैच नहीं जीत सकी। कप्तान श्रेयस अय्यर ने एक शर्मनाक क्लब में जगह बनाई है।

Captain Shreyas Iyer Winless in first 7 T20Is

श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली भारतीय टीम का आयरलैंड के बाद इंग्लैंड में भी टी20 सीरीज में क्लीन स्वीप हो गया है। भारत ने जहां आयरलैंड में दो मैच गंवाए वहीं इंग्लैंड में चार मुकाबलों में हार का मुंह देखा। इंग्लैंड में पांच मैचों की सीरीज का पहला टी20 बारिश की भेंट चढ़ गया था। मेजबान इंग्लैंड ने पांचवें टी20 में 257/3 का विशाल स्कोर खड़ा करने के बाद 56 रनों से जीत दर्ज की। भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट गंवाकर 201 रन जुटाए। श्रेयर की कप्तानी में भारत सबसे छोटे फॉर्मेट में जीत को तरस गया है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद से भारत ने इस फॉर्मेट में कोई मुकाबला नहीं जीता। श्रेयस को सूर्यकुमार यादव की जगह कमान सौंप गई थी। सूर्या की कप्तानी में भारत टी20 वर्ल्ड चैंपियन बना था।

श्रेयस अय्यर ने शर्मनाक क्लब में मारी एंट्री

श्रेयस अय्यर ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में जीत के लगातार रूठने की वजह से एक शर्मनाक क्लब में मारी है। वह फुल मेंबर टीम के कप्तान के तौर पर शुरुआती सात T20I मैचों में कोई जीत हासिल नहीं करने वाले चौथे क्रिकेटर बन गए हैं। श्रेयस से पहले श्रीलंका के थिसारा परेरा, जिम्बाब्वे के एल्टन चिगुम्बुरा और न्यूजीलैंड के ब्रेंडन टेलर के साथ ऐसा हुआ। भारतीय कप्तान के रूप में लगातार सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच हारने के मामले में श्रेयस ने मंसूर अली खान पटौदी की बराबरी कर ली है। पटौदी की अगुवाई में भारत ने 1967/68 में लगातार 6 टेस्ट मैच गंवाए थे। श्रेयस के माथे पर एक और कलंक लगा है। भारत ने पहली बार एक T20I सीरीज या टूर्नामेंट में 4 मैच गंवाए हैं।

बटलर-ब्रुक के तूफान में उड़ी श्रेयस ब्रिगेड

इंग्लैंड के अनुभवी बल्लेबाज जोस बटलर ने अपने पुराने आक्रामक अंदाज की झलक दिखाते हुए शानदार शतक जड़ा जबकि कप्तान हैरी ब्रुक ने भविष्य के सितारे की तरह बल्लेबाजी करते हुए तूफानी पारी खेली। बटलर के 64 गेंदों में 12 चौकों और 8 छक्कों की मदद से 131 रन और ब्रुक ने 45 गेंदों में नाबाद 95 रन बटोरे। कप्तान के बल्ले से चार चौके और आठ छक्के निकले। भारतीय गेंदबाजी आक्रमण इस मुकाबले में पूरी तरह बेअसर नजर आया। बटलर और ब्रुक ने दूसरे विकेट के लिए 233 रन की रिकॉर्ड साझेदारी की। यह टी20 इंटरनेशनल में भारत के खिलाफ किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है। विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने इस दौरे के सभी सात टी20 मुकाबलों में अपनी सबसे अच्छी बल्लेबाजी जरूर की, लेकिन जीत के लिए यह प्रयास काफी नहीं था। ईशान किशन ने 35 गेंदों में 56 रन और तिलक वर्मा ने 25 गेंदों में 53 रन बनाए।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़श्रेयस से फिर रूठी जीत, शर्मनाक क्लब में एंट्री; चार कप्तानों के साथ हुआ ऐसा