Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Shreyas Iyer discharged from hospital BCCI announces when he will return to India
श्रेयस अय्यर हुए अस्पताल से डिस्चार्ज, बीसीसीआई ने बताया कब होगी उनकी भारत वापसी

श्रेयस अय्यर हुए अस्पताल से डिस्चार्ज, बीसीसीआई ने बताया कब होगी उनकी भारत वापसी

संक्षेप:

भारतीय वनडे टीम के उप-कप्तान श्रेयस अय्यर को अस्पताल से डिस्चार्ज मिल गया है। बीसीसीआई ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। हालांकि वह अभी भारत नहीं लौटेंगे। आगे की जांच के लिए अय्यर सिडनी में  ही रहेंगे।

Sat, 1 Nov 2025 12:24 PMLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज और वनडे टीम के उप-कप्तान श्रेयस अय्यर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। बीसीसीआई ने शनिवार, 1 नवंबर को अय्यर की इंजरी पर तीसरा अपडेट जारी कर बताया कि उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज मिल गया है। हालांकि वह अभी भारत नहीं लौटेंगे। श्रेयस अय्यर आगे की जांच के लिए फिलहाल सिडनी में ही रहेंगे और उड़ान भरने के लिए फिट पाए जाने पर भारत लौट आएंगे। श्रेयस अय्यर को 25 अक्टूबर 2025 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे के दौरान फील्डिंग करते समय पेट में गंभीर चोट लगी थी

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें:वुमेंस वर्ल्ड कप प्राइज मनी: IND-SA की लगी लॉटरी, फाइनल में दांव पर लगे 60 करोड़

बीसीसीआई ने रिलीज में लिखा, श्रेयस अय्यर को 25 अक्टूबर 2025 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे के दौरान फील्डिंग करते समय पेट में गंभीर चोट लग गई, जिससे उनकी तिल्ली में चोट लग गई और इंटरनल ब्लीडिंग होने लगी। चोट की तुरंत पहचान कर ली गई और एक मामूली ऑपरेशन के बाद इंटरनल ब्लीडिंग तुरंत बंद कर दिया गया। इसके लिए उनका उचित चिकित्सा उपचार किया गया है।

ये भी पढ़ें:बाबर आजम बने T20I के फर्जी किंग? इस आंकड़े ने खोली पोल; रोहित-कोहली का जवाब नहीं

अब उनकी हालत स्थिर है और वे अच्छी तरह से ठीक हो रहे हैं। सिडनी और भारत के विशेषज्ञों के साथ-साथ बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनके स्वास्थ्य लाभ से खुश है और उन्हें आज अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

बीसीसीआई सिडनी में डॉ. कौरौश हाघीगी और उनकी टीम के साथ-साथ भारत में डॉ. दिनशॉ पारदीवाला का हार्दिक आभार व्यक्त करता है, जिन्होंने श्रेयस को उनकी चोट का सर्वोत्तम उपचार सुनिश्चित किया। श्रेयस आगे की जांच के लिए सिडनी में ही रहेंगे और उड़ान भरने के लिए फिट पाए जाने पर भारत लौट आएंगे।

बता दें, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैच की वनडे सीरीज के दौरान ही अय्यर को टीम इंडिया का उप-कप्तान बनाया गया था। रिपोर्ट्स हैं कि वह इस चोट की वजह से लंबे समय तक क्रिकेट से दूर रह सकते हैं। ऐसे में वह टी20 वर्ल्ड कप 2026 की दौड़ से भी बाहर माने जा रहे हैं। उम्मीद लगाई जा रही है कि वह अब वह सीधा आईपीएल में ही वापसी करेंगे।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera
लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें 9 साल का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि के अनुरूप 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू करने वाले लोकेश क्रिकेट टुडे से लेकर इंडिया टीवी जैसे संस्थान में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इस दौरान उन्होंने ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, आईपीएल जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह 2022 से हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |