श्रेयस अय्यर अंडररेटेड कैप्टन हैं, भारतीय दिग्गज ने IPL 2026 से पहले क्यों कहा ऐसा?
पूर्व स्पिनर अनिल कुंबले ने श्रेयस अय्यर के कप्तानी कौशल की तारीफ की है। पंजाब किंग्स (PBKS) के कप्तान के तौर पर अय्यर का ये दूसरा सीजन होगा। पिछली बार उन्होंने टीम को फाइनल तक का सफर तय कराया था।

टीम इंडिया के पूर्व स्पिनर अनिल कुंबले ने इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल 2026 से पहले श्रेयस अय्यर की कैप्टेंसी स्किल्स की तारीफ की है। आईपीएल में वे बतौर कप्तान एक खिताब जीत चुके हैं, जबकि तीन टीमों को वे फाइनल तक पहुंचा चुके हैं। पंजाब किंग्स यानी पीबीकेएस के साथ उनका ये दूसरा सीजन कप्तान के तौर पर होगा। पिछले ही सीजन में वे इस टीम से जुड़े थे और फाइनल में भी टीम को पहुंचाया था। कुंबले इस बात से बहुत इम्प्रेस हुए कि अय्यर ने कोलकाता नाइट राइडर्स यानी केकेआर को कैसे 2024 में टाइटल जिताया था और फिर अगले सीजन में पंजाब के लिए खेलते हुए फाइनल में पहुंचाया था। केकेआर ने अपने कप्तान को ही रिटेन नहीं किया था।
जियोस्टार पर अनिल कुंबले ने कहा, “श्रेयस अय्यर पक्का एक अंडररेटेड कप्तान हैं। एक फ्रेंचाइजी के साथ ट्रॉफी जीतना और फिर दूसरी फ्रेंचाइजी में जाना आसान नहीं है। एक अलग मैनेजमेंट, माहौल और टीम होती है। प्रेशर भी अलग होता है। जिस नई फ्रेंचाइजी में वह शामिल हुए थे, वह पिछले 10 सालों से फाइनल में नहीं खेली थी और पंजाब किंग्स के साथ अपने पहले ही सीजन में, वह उन्हें फाइनल में ले गए। मैं सिर्फ उनकी कप्तानी से ही नहीं, बल्कि जिस तरह से उन्होंने टीम को आगे बढ़कर लीड किया, उससे भी इम्प्रेस हुआ। कुछ खिलाड़ी ऐसे होते हैं, जिन्हें हर बार खुद को साबित करना होता है। श्रेयस ऐसे ही हैं। अच्छा परफॉर्म करने के बाद भी सवाल उठते हैं। मुझे लगता है कि उन्हें अंडररेटेड किया गया है, लेकिन वह एक बहुत अच्छे लीडर हैं।”
केकेआर ने आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले श्रेयस अय्यर को रिलीज कर दिया था। इसके बाद पंजाब किंग्स ने उन पर बड़ा दांव खेला और उन्हें 26.75 करोड़ रुपये में खरीद लिया। तुरंत ही उन्हें कप्तान बनाने की घोषणा पीबीकेएस ने कर दी। कप्तान के तौर पर उनका सीजन भी अच्छा रहा, क्योंकि टीम फाइनल में पहुंची। बल्लेबाज के तौर पर 50 से ज्यादा के औसत और 175 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से श्रेय अय्यर ने 604 रन आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स के लिए बनाए। हालांकि, टीम को फाइनल में आरसीबी से हार मिली थी।
श्रेयस अय्यर ने उस टीम की कप्तानी की थी, जिसमें एक या दो नहीं, बल्कि कई युवा चेहरे थे और वे प्लेइंग इलेवन का भी हिस्सा थे। अब पंजाब किंग्स IPL 2026 में अपने कैंपेन की शुरुआत 31 मार्च को गुजरात टाइटन्स के खिलाफ न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में करेगी। टीम को उम्मीद है कि वह अपने पिछले सीजन से बेहतर प्रदर्शन करेगी और इस बार ट्रॉफी भी उठाएगी।
लेखक के बारे में
Vikash Gaurविकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स
संक्षिप्त विवरण:
विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विस्तृत बायो:
परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।
करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।
खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:
क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।
ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल
पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।
विशेषज्ञता:
क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट



