श्रेयस अय्यर ने तोड़ी चुप्पी, बताया वैभव सूर्यवंशी को बाहर करने का कारण; मैं अकेला ऐसा था जो…
वैभव सूर्यवंशी को इंग्लैंड के खिलाफ 5वें टी20 में बेंच पर बैठाया गया। उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में तीन टी20 खेलने का मौका मिला, मगर वह इंप्रेस नहीं कर पाए। श्रेयस अय्यर ने उन्हें बाहर किए जाने का कारण बताया है।
वैभव सूर्यवंशी को क्यों बाहर किया? IND vs ENG 5वें टी20 के दौरान हर किसी की जुबां पर यही सवाल था। आयरलैंड के खिलाफ 2 टी20 और इंग्लैंड के खिलाफ पहले मैच में फेल होने के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर और हेड कोच गौतम गंभीर ने संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू का मौका दिया। आईपीएल और इंडिया ए के लिए उनकी जबरदस्त फॉर्म को देखते हुए उम्मीद की जा रही थी कि वह इंटरनेशनल मंच पर भी धमाकेदार आगाज करेंगे। मगर ऐसा नहीं हुआ। वैभव को तीनों मैचों में अच्छी शुरुआत तो मिली, मगर वह बड़ा स्कोर नहीं कर पाए। ऐसे में आखिरी टी20 में जब भारत साख बचाने की लड़ाई कर रहा था तो उन्होंने 15 साल के इस खिलाड़ी को ड्रॉप करने का फैसला किया।
वैभव सूर्यवंशी को बाहर कर एक बार फिर टीम मैनेजमेंट ने संजू सैमसन को मौका दिया, हालांकि इस बार भी सैमसन कुछ खास नहीं कर पाए।
मैच के बाद अब प्रेस कॉन्फ्रेंस में श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी को बाहर करने पर चुप्पी तोड़ी है। उनका कहना है कि टीम कॉम्बिनेशन और टॉप ऑर्डर में अधिक लेफ्टी होने की वजह से यह फैसला लिया गया है।
श्रेयस अय्यर ने वैभव सर्यवंशी को ना खिलाने पर मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "हमें सबसे अच्छा कॉम्बिनेशन ट्राई करने की जरूरत थी जो इन कंडीशंस में परफेक्ट हो। और हम अभिषेक (शर्मा) के साथ एक राइट-हैंडर भी चाहते थे। तो यह एक बड़ा कारण था।"
उन्होंने आगे कहा, "सभी लेफ्ट-हैंडर्स में से मैं अकेला राइट-हैंडर था। इसलिए हम एक अलग कॉम्बिनेशन ट्राई करना चाहते थे, जो इस खास गेम के लिए सही हो। और वह एक ज़बरदस्त बैट्समैन है। उसने पहले भी हमारे लिए कई सीरीज़ जीती हैं।"
इंटरनेशन मंच पर कैसा रहा वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन?
वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 डेब्यू कर इतिहास रचा। वह भारत के लिए इंटरनेशल मैच खेलने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं, उन्होंने इस मामले में सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा है। डेब्यू मैच में 10 गेंदों पर 14 रनों की पारी खेली, जिसमें 2 छक्के शामिल थे। इसके बाद अगले दो मुकाबलों में उन्होंने 13 और 15 रन बनाए।
इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैचों में वैभव सूर्यवंशी के बल्ले से 14 की औसत के साथ 42 रन निकले, इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 168 का रहा।
अब वह जिम्बाब्वे दौरे पर टीम इंडिया के लिए धमाल मचाते हुए नजर आएंगे।
लेखक के बारे में
Lokesh Kheraलोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।
और पढ़ें


