इस 'कलंक' के साथ हुआ श्रेयस अय्यर के कैप्टेंसी करियर का आगाज, बने ऐसे पहले भारतीय कप्तान
श्रेयस अय्यर को भारतीय टीम की कप्तानी करते हुए 6 मैच हो गए हैं, जिसमें उन्हें अभी तक एक भी जीत नसीब नहीं हुई है। आयरलैंड के खिलाफ 2 मैच सहित 5 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। वहीं एक मैच बारिश की वजह से धुला।

श्रेयस अय्यर के कैप्टेंसी करियर का आगाज एक बड़े ‘कलंक’ के साथ हुआ। सूर्यकुमार यादव से कप्तानी छिनकर जब उन्हें टीम इंडिया की बागडोर सौंपी जा रही थी तो किसी ने उम्मीद नहीं की थी भारतीय टीम का हाल इतना बुरा होने वाला है। अय्यर ने अपने कैप्टेंसी करियर का आगाज आयरलैंड दौरे पर किया, जहां टीम इंडिया को 0-2 से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद टीम इंडिया इंग्लैंड दौरे पर आई, जहां पहले चार में से तीन मैच हारकर टीम इंडिया एक और सीरीज गंवा चुकी है। इंग्लैंड दौरे का पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ा था। श्रेयस अय्यर अब लगातार 5 टी20 मैच हारने वाले पहले भारतीय कप्तान बने हैं। जी हां, उनसे पहले आज तक कोई भारतीय कप्तान लगातार इतने मैच नहीं हारा।
श्रेयस अय्यर की कप्तानी पर लगा दाग
श्रेयस अय्यर भारतीय टी20 टीम के 15वें कप्तान है। उनसे पहले सिर्फ एमएस धोनी ही थे, जिनकी कप्तानी में टीम इंडिया लगातार चार मैच हारी थी। ऐसा माही की कप्तानी में दो बार हुआ था। पहली बार 2009 में टीम इंडिया को लगातार 4 मैचों में हार का सामना करना पड़ा था और दूसरी बार 2014-15 के दौरान ऐसा हुआ था। मगर श्रेयस अय्यर ने अब धोनी से यह अनचाहा रिकॉर्ड छीन लिया है। वह लगातार 5 टी20 मैच हारने वाले पहले भारतीय कप्तान बन गए हैं।
श्रेयस अय्यर ने तोड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड
बतौर भारतीय कप्तान 5 मैच हारने के लिए श्रेयस अय्यर को 6 मुकाबले लगे। इससे पहले पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली लिस्ट में पहले पायदान पर थे। कोहली ने टी20 में 5 मैच हारने के लिए 12 मैच लिए थे, वहीं धोनी 15 मुकाबलों में 5 मैच हारे थे। सबसे हैरान कर देने वाले आंकड़े सूर्यकुमार यादव के हैं, जिन्हें बतौर कप्तान 5 मैच हारने में 31 मुकाबले लगे थे।
6 - श्रेयस अय्यर*
12 - विराट कोहली
15 - एमएस धोनी
16 - हार्दिक पांड्या
31 - रोहित शर्मा
31 - सूर्यकुमार यादव
ब्रिस्टल में भारत की हार के साथ बने कई रिकॉर्ड
- भारत पहली बार इंग्लैंड के खिलाफ 2+ मैचों की T20i सीरीज़ हारा।
- भारत 2019 के बाद इंग्लैंड के खिलाफ अपनी पहली बाइलेटरल सीरीज हारा।
- भारत 2019 के बाद पहली बार लगातार दो T20i सीरीज हारा।
- 27 साल में पहली बार भारत को ब्रिस्टल के मैदान पर हार का सामना करना पड़ा।
बात मैच की करें तो टीम इंडिया ने पहले बैटिंग करते हुए श्रेयस अय्यर के अर्धशतक के दम पर 158 रन बोर्ड पर लगाए थे। अय्यर ने कप्तानी पारी खेलते हुए 49 गेंदों पर 4 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 80 रन बनाए थे। मगर उनकी इस पारी पर फिल सॉल्ट और हैरी ब्रूक ने पानी फेर दिया। ब्रूक ने 35 गेंदों पर 79 और सॉल्ट ने 59 रन बनाकर इंग्लैंड को 9 विकेट से यह मैच जिताया। मेजबानों ने 37 गेंद रहते इस जीत के साथ सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बनाई।
लेखक के बारे में
Lokesh Kheraलोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।
और पढ़ें


