श्रेयस अय्यर छठे नंबर पर, धोनी-कोहली से आगे रोहित शर्मा; भारत की 200 T20I जीत में किस कप्तान का कितना योगदान?

लाइव हिन्दुस्तान
share

India Completed 200 T20I Wins in T20I: भारत ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 200 जीत का आंकड़ा छू लिया है। भारतीय टीम ने जापान को हराकर यह कारनामा अंजाम दिया।

Shreyas Iyer and Rohit Sharma
श्रेयस अय्यर और रोहित शर्मा

श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने जापान के खिलाफ ऐतिहासिक टी20 में दो रनों से जीत दर्ज की। सानो ग्राउंड पर आयोजित मकाबला बारिश से प्रभावित रहा, जिससे पांच-पांच ओवर का खेल हुआ। भारत ने मंगलवार को पांच ओवर में तीन विकेट पर 32 रन बनाने के बाद जापान को 30/3 के स्कोर पर रोका। दोनों टीमों के बीच पहली बार इंटरनेशनल क्रिकेट मैच खेला गया था। यह भारत की टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 200वीं जीत थी। भारत T20I में इस आंकड़े को छूने वाला पहला देश बन गया है। चलिए, आपको बताते हैं कि भारत ने टी20 इंटरनेशनल में किस कप्तान के अंडर कितने मैच जीते हैं?

धोनी-कोहली से आगे रोहित

T20I में भारत के लिए बतौर कप्तान सबसे ज्यादा मैच जीतने कारनामा रोहित शर्मा ने किया है। उन्होंने 62 मैचों में कमान संभालने के बाद 50 जीते। रोहित की कप्तानी में भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीता था, जिसके बाद उन्होंने T20I से संन्यास ले लिया। वह टेस्ट को भी अलविदा कह चुके हैं और भारत के लिए सिर्फ वनडे खेलते हैं। उनके बाद एमएस धोनी और सूर्यकुमार यादव हैं। धोनी के नेतृत्व में भारत ने 71 मैचों से 42 जीते। सूर्या ने 52 मुकाबलों में से 42 जिताए। लिस्ट में चौथे पायदान पर विराट कोहली हैं। उन्होंने 50 मैचों में से 30 अपने नाम किए। कोहली भी टेस्ट और T20 से संन्यास ले चुके और वनडे में एक्टिव हैं।

श्रेयस अय्यर छठे नंबर पर

हार्दिक पांड्या ने 16 मैचों में से 10 जीते हैं। फेहरिस्त में श्रेयस अय्यर छठे नंबर पर हैं। उन्होंने अब तक 14 मैचों में कमान संभाली है और सात जीते हैं। उनके अंडर में भारत ने छह मुकाबले गंवाए जबकि एक बारिश की भेंट चढ़ गया। श्रेयस को जून 2026 में सूर्यकुमार की जगह भारतीय टी20 टीम का कप्तान नियुक्त किया गया। सूर्या के अंडर भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीता था। सूर्या को बल्ले से खराब फॉर्म के कारण ना सिर्फ कप्तानी गंवानी पड़ी बल्कि उन्हें भारतीय स्क्वॉड से भी बाहर कर दिया गया। श्रेयस ब्रिगेड अब 28 सितंबर से एशियन गेम्स 2026 में एक्शन में होगी।

भारत की 200 T20I जीत में किस कप्तान का कितना योगदान?

50 - रोहित शर्मा

42 - सूर्यकुमार

42 - एमएस धोनी

32 - विराट कोहली

10 - हार्दिक पांड्या

7 - श्रेयस अय्यर

4 - शुभमन गिल

3 - सुरेश रैना

2 - जसप्रीत बुमराह

2 - ऋतुराज गायकवाड़

2 - ऋषभ पंत

1 - शिखर धवन

1 - अजिंक्य रहाणे

1 - केएल राहुल

1 - वीरेंद्र सहवाग

T20I में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीमें

200 - भारत

174 - पाकिस्तान

137 - न्यूजीलैंड

131 - साउथ अफ्रीका

130 - इंग्लैंड

128 - ऑस्ट्रेलिया

111 - वेस्टइंडीज

105 - श्रीलंका

98 - अफगानिस्तान

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News , Cricket Schedule , Live Cricket Score से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। क्रिकेट की सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़श्रेयस छठे नंबर पर, धोनी-कोहली से आगे रोहित; भारत की 200 T20I जीत में योगदान