श्रेयस अय्यर ने 916 दिन पहले खेला था टी20 मैच, फिर कैसे मिल गई भारतीय टीम की कमान? अगरकर ने बताया

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

श्रेयस अय्यर को भारतीय टी20 टीम का कप्तान बनाया गया है। हालांकि वह ढाई साल से टीम के लिए एक भी मैच नहीं खेले हैं। अगरकर ने बताया कि आईपीएल में अलग-अलग फ्रेंचाइजी के लिए दमदार प्रदर्शन के चलते उन्हें ये जिम्मेदारी सौंपी गई है।

श्रेयस अय्यर ने 916 दिन पहले खेला था टी20 मैच, फिर कैसे मिल गई भारतीय टीम की कमान? अगरकर ने बताया

श्रेयस अय्यर भारतीय टी20 टीम से लंबे समय से बाहर चल रहे थे लेकिन शनिवार को चयनकर्ताओं ने उनके हालिया प्रदर्शन और लीडरशिप पर भरोसा जताते हुए उन्हें टी20 टीम का कप्तान बना दिया है। श्रेयस अय्यर को जनवरी 2026 में न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए तिलक वर्मा के रिप्लेसमेंट के तौर पर लाया गया था लेकिन वह प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं बना सके। वहीं उन्होंने भारत के लिए टी20 फॉर्मेट में पिछला मैच नवंबर 2023 में खेला था। जिसका मतलब है कि वह करीब 936 दिन बाद एक बार फिर से नीली जर्सी में खेल के सबसे छोटे प्रारूप में खेलेंगे। हालांकि श्रेयस अय्यर के लिए इस प्रारूप में वापसी आसान नहीं रही। उन्हें लंबे इंतजार के साथ घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में दमदार प्रदर्शन का इनाम मिला है।

श्रेयस अय्यर की राष्ट्रीय टी20 टीम में वापसी तीन दिसंबर 2023 के बाद पहली बार हुई है। उन्होंने अपना पिछला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच उसी दिन बेंगलुरु में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। इंडियन प्रीमियर लीग में उनकी शानदार कप्तानी और लगातार बेहतरीन प्रदर्शन ने चयनकर्ताओं को प्रभावित किया। बल्लेबाजी में भी दो लगातार सफल सत्रों ने उनके दावे को और मजबूत बनाया। यही कारण रहा कि चयन समिति ने टी20 विश्व कप 2026 विजेता कप्तान सूर्यकुमार के उत्तराधिकारी के रूप में श्रेयस पर भरोसा जताया।

मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने श्रेयस अय्यर को कप्तान बनाए जाने के पीछे की वजह भी बताई है। उनका मानना है कि श्रेयस ने पिछले कुछ सालों में अलग-अलग फ्रेंचाइजी की कप्तानी करते हुए अच्छा प्रदर्शन किया है और फाइनल तक भी पहुंचाया है। कोलकाता की टीम श्रेयस की कप्तानी में ही चैंपियन बनी थी, जबकि पंजाब किंग्स को पिछले साल फाइनल तक लेकर गए थे लेकिन इस बार उनकी टीम धमाकेदार शुरुआत के बाद प्लेऑफ में नहीं पहुंच सकी।

मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने कहा, ''श्रेयस के बारे में बात करें तो पिछले कुछ वर्षों में हमने देखा है कि उन्होंने विभिन्न फ्रेंचाइजी टीमों का नेतृत्व करते हुए किस प्रकार का प्रदर्शन किया है। उन्होंने एक बार फाइनल भी जीता और इस साल अच्छी शुरुआत के बाद उसे मुश्किल सत्र का सामना करना पड़ा। एक कप्तान को जिन-जिन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, वे सभी हमने उनके मामले में देखी हैं। व्यक्तिगत रूप से उनका प्रदर्शन भी काफी अच्छा रहा है।''

अगरकर ने कहा, '' वह टी20 विश्व कप की टीम में जगह बनाने के काफी करीब भी थे। लेकिन सूर्यकुमार की मौजूदगी में उनके लिए जगह नहीं बन पाई। मेरे अनुसार वह अब एक बेहद मजबूत दावेदार हैं, जिनके पास टी20 प्रारूप में कप्तानी का पर्याप्त अनुभव है। यह हालांकि निश्चित रूप से एक अलग तरह की चुनौती होगी।''

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।