Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Shreyanka Patil did not get Player of the Match award Despite taking 5 wickets Radha Yadav Gesture won hearts
5 विकेट लेकर भी श्रेयंका पाटिल को नहीं मिला POTM का अवॉर्ड, राधा यादव ने फिर ऐसे जीता दिल!

5 विकेट लेकर भी श्रेयंका पाटिल को नहीं मिला POTM का अवॉर्ड, राधा यादव ने फिर ऐसे जीता दिल!

संक्षेप:

श्रेयंका पाटिल ने गुजरात जाएंट्स के खिलाफ 5 विकेट हॉल लेकर आरसीबी की जीत में अहम भूमिका निभाई, लेकिन राधा यादव को उनकी 66 रनों की पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया।

Jan 17, 2026 06:14 am ISTLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

स्मृति मंधाना की अगुवाई वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने शुक्रवार, 16 जनवरी की रात वुमेंस प्रीमियर लीग 2026 के 9वें मुकाबले में गुजरात जाएंट्स के खिलाफ 32 रनों से जीत दर्ज की। आरसीबी ने इसी के साथ डब्ल्यूपीएल 2026 में जीत की हैट्रिक भी पूरी की। बेंगलुरु की इस जीत में अहम भूमिका श्रेयंका पाटिल ने 5 विकेट लेकर निभाई। श्रेयंका के टी20 करियर का यह पहला 5 विकेट हॉल था। हालांकि इस दमदार परफॉर्मेंस के बावजूद उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड नहीं मिला। यह अवॉर्ड आरसीबी की ही बैटर राधा यादव को मिला, जिन्होंने बल्ले से दम दिखाते हुए 66 रनों की शानदार पारी खेली थी। हालांकि इस अवॉर्ड के साथ राधा यादव ने सभी के दिल भी जीते।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
ये भी पढ़ें:RCB ने लगाई जीत की हैट्रिक, WPL में ऐसा हुआ पहली बार; टॉप-3 में ये टीमें

दरअसल, राधा यादव ने प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड श्रेयंका पाटिल के साथ शेयर किया। उन्होंने कहा, “श्रेयू ने बहुत अच्छी बॉलिंग की, ऐसी ओस वाली कंडीशन में स्पिनर के तौर पर बॉलिंग करना इतना आसान नहीं होता, इसलिए मैं यह अवॉर्ड उसके साथ शेयर करना चाहती हूं।”

राधा यादव के इस जेस्चर ने हर किसी का दिल जीत लिया है। उन्होंने अपनी इस मैच विनिंग पारी को लेकर कहा, “मुझे बहुत मजा आया। ऋचा के साथ मेरी बातचीत बहुत जरूरी थी। बैटिंग के लिए यह आसान सिचुएशन नहीं थी क्योंकि हम चार विकेट खो चुके थे। जिस तरह से ऋचा ने मुझसे बात की, उसके लिए मैं उन्हें पूरा क्रेडिट दूंगा। मुझे पता है कि मेरे पास शॉट्स हैं, गेम है, टेम्परमेंट है और सब कुछ है, लेकिन जिस तरह से ऋचा ने मुझे कॉन्फिडेंस दिया, वह बहुत जरूरी था।

(ऋचा के साथ क्या बात हुई?) उसने मुझसे शांत रहने को कहा, देखो कि विपक्षी टीम क्या कर रही है, डॉट बॉल आएंगी, चिंता मत करो। हम बाद में फायदा उठा सकते हैं क्योंकि हमारे पास शॉट्स हैं। उसे मुझ पर जो भरोसा था, उससे मुझे बहुत कॉन्फिडेंस मिला।

(पसंदीदा शॉट?) मैंने जो पहली गेंद खेली, उसे मैंने मिडिल किया, तब मुझे पता था कि मैंने यह पहले भी स्टेट और इंडिया A के लिए किया है। इसलिए मुझे वह कॉन्फिडेंस था। लेकिन इस स्टेज पर पहली बार ऐसा करना मुझे बहुत खुशी देता है।

(आपके बैक फुट सिक्स पर क्या विचार हैं?) मुझे लगता है कि RX सर (RX मुरली - RCB के बैटिंग कोच) ने मेरी पावर-हिटिंग पर बहुत काम किया है, इसलिए मुझे उन्हें इसका क्रेडिट देना होगा।

(आप इस जीत का जश्न कैसे मनाएंगे?) मैच खत्म हो गया, हम जीत गए, तो काम हो गया। बस इतना ही। मैं कुछ और भी कहना चाहता हूं।”

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।