श्री चरणी ने रचा इतिहास, राधा और दीप्ति का रिकॉर्ड टूटा; महिला T20I में सबसे तेज 50 विकेट

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Shree Charani 50 wickets in T20I: श्री चरणी ने महिला एशिया कप 2026 सेमीफाइनल में कमाल किया। भारत की युवा स्पिनर ने सबसे छोटे फॉर्मेट में 50वां विकेट कंप्लीट करते ही इतिहास रच डाला।

Shree Charani 50 wickets
श्री चरणी

भारत ने गुरुवार को महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में एंट्री कर ली। भारत ने दुबई में आयोजित सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 40 रनों से रौंदा। भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 149/6 का स्कोर खड़ा करने के बाद बांग्लादेश को 109/5 पर रोका। दीप्ति शर्मा ने तीन, नंदनी शर्मा ने दो जबकि प्रेमा रावत और श्री चरणी ने एक-एक विकेट हासिल किया। युवा स्पिनर चरणी ने ओपनर जुआरिया फिरदौस (14) को विकेट के पीछे कैच कराया। यह उनके टी20 इंटरनेशनल करियर का 50वां विकेट था। चरणी ने इतिहास रचा डाला है। वह भारत की ओर से महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज 50 विकेट कंप्लीट करने वाली गेंदबाज बन गई हैं। उन्होंने 29 मैचों में यह कारनामा अंजाम दिया।

राधा और दीप्ति का रिकॉर्ड टूटा

चरणी ने राधा यादव का रिकॉर्ड तोड़ा है। राधा ने 36 टी20 इंटरनेशनल मैचों में विकेट की फिफ्टी पूरी की थी। चरणी महिला T20I में संयुक्त रूप से दूसरी सबसे तेज 50 विकेट लेने वाली गेंदबाज हैं। उनके अलावा न्यूजीलैंड की लेह कास्पेरेक और वेस्टइंडीज की अनीसा मोहम्मद ने 29 मैचों में 50 विकेट पूरे किए। इस लिस्ट में टॉप पर चीन की मेंगटिंग लियू हैं। लियू ने 28 मुकाबलों में यह कमाल किया था। चरणी भारत के लिए महिला T20I में सबसे कम उम्र में 50 विकेट लेने वालों की लिस्ट में दूसरे पायदान पर पहुंच गई हैं। उन्होंने दीप्ति शर्मा को पछाड़ा है। चरणी ने 22 साल 37 दिन की उम्र में उपलब्ध हासिल की। दीप्ति ने 22 साल 187 दिन की उम्र में कमाल किया था। दोनों से आगे राधा (20 साल 334 दिन) हैं।

इस लिस्ट में चौथे नंबर पर चरणी

वहीं, चरणी फुल मेंबर टीमों की ओर से महिला T20I में सबसे कम उम्र में 50 विकेट लेने वालों की लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। उन्होंने यहां दीप्ति के साथ-साथ स्टेफनी टेलर को पीछे छोड़ा। वेस्टइंडीज की स्टेफनी ने 22 साल 135 दिन में ऐसा किया था। इस फेहरिस्त में इंग्लैंड की सोफी एक्लेस्टोन (20 साल 300 दिन) शीर्ष पर काबिज हैं। बता दें कि चरणी ने अप्रैल 2025 में इंटरनेशनल डेब्यू किया था। वह बहुत कम समय भारतीय महिला क्रिकेट टीम की अहम सदस्य बन गई हैं। उन्होंने 21 वनडे के अलावा एक टेस्ट मैच भी खेला है।

महिला T20I में सबसे तेज 50 विकेट (मैच के हिसाब से)

28 - मेंगटिंग लियू (चीन)

29 - लेह कास्पेरेक (न्यूजीलैंड)

29 - अनीसा मोहम्मद (वेस्टइंडीज़)

29 - श्री चरणी (भारत)

34 - सोफी एक्लेस्टोन (इंग्लैंड)

महिला T20I में सबसे कम उम्र में 50 विकेट (फुल मेंबर टीमें)

20 साल 300 दिन - सोफी एक्लेस्टोन (इंग्लैंड)

20 साल 334 दिन - राधा यादव (भारत)

21 साल 354 दिन - अमेलिया केर (न्यूजीलैंड)

22 साल 37 दिन - श्री चरानी (भारत)

22 साल 135 दिन - स्टेफनी टेलर (वेस्टइंडीज)

22 साल 187 दिन - दीप्ति शर्मा (भारत)

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़श्री चरणी ने रचा इतिहास, राधा-दीप्ति का रिकॉर्ड टूटा; T20I में सबसे तेज 50 विकेट