श्री चरणी ने तोड़ा मिताली राज का रिकॉर्ड, नंबर-1 बनने की कगार पर; ICC महिला रैंकिंग में सबसे ज्यादा रेटिंग

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Shree Charani ICC Highest Ratings: श्री चरणी आईसीसी महिला T20I रैकिंग में सबसे ज्यादा रेटिंग हासिल करने वाली गेंदबाज बनने की कगार पर हैं। उन्होंने मिताली राज का भारतीय रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है।

Shree Charani
कप्तान हरमनप्रीत कौर के साथ श्री चरणी

युवा स्पिनर श्री चरणी ने आईसीसी महिला रैंकिंग में वो कारनामा अंजाम दिया है, जो अब तक कोई भारतीय गेंदबाज नहीं कर सकी। वह T20I बॉलर्स की रैंकिंग में 800 रेटिंग का आंकड़ा पार करने वाली पहली भारतीय बन गई हैं। उनके खाते में फिलहाल 804 रेटिंग अंक हैं और नंबर-1 गेंदबाज हैं। चरणी ने मंगलवार को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) द्वारा जारी रैंकिंग में उपलब्धि अपने नाम की। यह आईसीसी रैंकिंग में किसी भारतीय खिलाड़ी की बैटिंग या बॉलिंग में सबसे ज्यादा रेटिंग है। उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान मिताली राज का रिकॉर्ड तोड़ डाला है। मिताली ने 2011 में 780 रेटिंग हासिल की थी।

नंबर-1 बनने की कगार पर श्री चरणी

22 वर्षीय चरणी महिला टी20 गेंदबाजों की रैंकिंग में 800 या उससे अधिक रेटिंग तक पहुंचने वाली कुल तीसरी प्लेयर हैं। उनके अलावा ऑस्ट्रेलिया की तेज गेंदबाज मेगन शुट्ट (806) और इंग्लैंड की स्पिनर सोफी एक्लेस्टोन (802) ने ऐसा किया। चरणी ओवरऑल सिस्ट में अभी दूसरे नंबर पर हैं। उन्हें ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज को पछाड़कर नंबर-1 बनने के लिए सिर्फ 3 अंकों की जरूरत है। यह रिकॉर्ड नवंबर 2018 से मेगन शुट्ट के खाते में है।

चरणी ने एशिया कप में किया कमाल

श्री चरणी इन दिनों जमकर धमाल मचा रहीं। उन्होंने हाल ही में समाप्त हुए महिला एशिया कप 2026 में पांच मैचों में 12 विकेट चटकाए। वह टूर्नामेंट में संयुक्त रूप से दूसरी सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज रहीं। उन्होंने फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ चार शिकार किए। भारत ने 72 रनों से मैच जीता और रिकॉर्ड आठवीं ट्रॉपी अपने नाम की। चरणी ने जून 2025 में टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया था। वह अब तक भारत की ओर से 30 टी20 मुकाबलों में 54 विकेट ले चुकी हैं। चरणी T20I में एक कैलेंडर ईयर में भारतीय महिला टीम के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज हैं। उन्होंने 2026 में अभी तक 39 शिकार किए हैं। चरणी ने पूनम यादव का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 2018 में 35 विकेट झटके थे।

T20I महिला गेंदबाजों की रैंकिंग में सबसे ज्यादा रेटिंग

प्लेयरदेशरेटिंग
मेगन शुट्टऑस्ट्रेलिया806
श्री चरणीभारत804
सोफी एक्लेस्टोनइंग्लैंड802
शबनीम इस्माइलसाउथ अफ्रीका781
शेली नित्शकेऑस्ट्रेलिया780

दीप्ति शर्मा को चार स्थान का हुआ फायदा

श्री चरणी ने रैंकिंग में जहां शीर्ष स्थान पर अपनी स्थिति मजबूत की वहीं जबकि दीप्ति शर्मा (729) चार पायदान चढ़कर दूसरे स्थान पर पहुंच गईं। ऑलराउंडर दीप्ति ने एशिया कप में सर्वाधिक 14 विकेट लिए। तेज गेंदबाज नंदनी शर्मा ने 10 पायदान आगे 94वां स्थान जबकि लेग स्पिनर प्रेमा रावत ने 50 पायदान की लंबी छलांग लगाते हुए 96वां स्थान हासिल किया। बल्लेबाजी रैंकिंग में शेफाली वर्मा सातवें से छठे स्थान पर पहुंच गई हैं। एशिया कप में शेफाली ने सबसे ज्यादा 236 रन बनाए, जिसमें सेमीफाइनल में 64 और फाइनल में बनाए गए 68 रन भी शामिल हैं। उनके कुल 741 रेटिंग अंक हो गए हैं।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़चरणी ने तोड़ा राज का रिकॉर्ड, नंबर-1 की कगार पर; रैंकिंग में सबसे ज्यादा रेटिंग