शोएब अख्तर को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड में मिल सकता है बड़ा पद, नकवी से हो गई है बात- रिपोर्ट

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

पूर्व तेज गेंदबाज और पीसीबी के मुखर आलोचक रहे शोएब अख्तर को अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड में बड़ा पद मिलने की खबर आ रही है। रिपोर्ट में कहा गया है कि उनकी पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी से बात हो गई है।

Shoaib Akhtar
पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर (फाइल फोटो)

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के गलत फैसलों और टीम के बेहतर प्रदर्शन ना करने पर जिस एक क्रिकेट खिलाड़ी ने मुखर स्वर में आलोचना की है, उसका नाम शोएब अख्तर है। अख्तर ने ऐसा कोई भी मौका नहीं छोड़ा होगा जब पाकिस्तान की महिला या पुरुष क्रिकेट टीम ने खराब प्रदर्शन किया हो और उन्होंने तल्ख स्वरों में आलोचना ना की हो। उन्होंने टीम के साथ- साथ टीम मैनेजमेंट और आला अधिकारियों द्वारा लिए गए फैसलों पर भी समय- समय पर नाराजगी जाहिर की है। पीसीबी की कड़ी आलोचना करने वाले ऐसे शोएब अख्तर को लेकर अब एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें कहा गया है कि उन्हें पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड में बड़ा पद मिल सकता है। रिपोर्ट में यह बताया गया है कि इसके लिए उनकी पीसीबी चीफ मोहसिन नकबी से बात भी हो गई है और औपचारिक ऐलान होना शेष है। हालांकि, रिपोर्ट में यह खुलासा नहीं हो पाया है कि उन्हें सिलेक्टर की जिम्मेदारी दी जाएगी या कोच की। क्योंकि हाल ही में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड में यही पद खाली हुए हैं। क्या उन्हें कोई और जिम्मेदारी दी जा सकती है यह भी एक बड़ा सवाल है।

रिपोर्ट में कही गईं ये बातें

हिंदुस्तान टाइम्स के हवाले से छपी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, इंग्लैंड के निराशाजनक दौरे के बाद मोहसिन नकवी ने यह ढान लिया है कि बोर्ड के ढाचे में परिवर्तन करना है। इन बदलावों के क्रम में पूर्व तेज गेंदबाज को पीसीबी में एक महत्वपूर्ण पद मिलने की संभावना है। संभावित पद की सटीक जानकारी ना तो सामने आई है और ना ही इसकी फिलहाल औपचारिक घोषणा की गई है, लेकिन अख्तर और नकवी के बीच बातचीत हो चुकी है। रिपोर्ट के अनुसार, इस्लामाबाद में रहने वाले अख्तर ने पिछले सप्ताह नकवी से मुलाकात की और पाकिस्तान क्रिकेट और बोर्ड द्वारा राष्ट्रीय टीमों को आगे ले जाने की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। पीसीबी के एक करीबी सूत्र ने बताया कि हाल के महीनों में नकवी और अख्तर के बीच संबंध काफी सुधरे हैं। पूर्व तेज गेंदबाज के बड़े भाई के निधन के बाद नकवी ने अख्तर से मुलाकात की थी जिसके बाद दोनों में मधुरता आ गई प्रतीत होती है। सूत्र ने बताया “कुछ हफ्ते पहले जब शोएब के बड़े भाई का निधन हुआ, तो मोहसिन नकवी ने उनसे करीबी बातचीत की और उनका साथ दिया। इस भाव से शोएब बहुत प्रभावित हुए, जो पहले मीडिया में पीसीबी और पाकिस्तान क्रिकेट के मुखर आलोचक रहे हैं।” ऐसा लगता है कि यह रिश्ता बाद में क्रिकेट जगत में अच्छे संवाद में तब्दील हो गया। बताया जा रहा है कि नक़वी ने अख्तर के साथ पाकिस्तान क्रिकेट के लिए अपनी योजनाओं पर चर्चा की और उन्हें राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी और टीम के प्रशिक्षण शिविरों का दौरा करने के लिए आमंत्रित किया।

शर्तों के तहत पद संभालेंगे अख्तर

बताया जा रहा है कि अख्तर ने पाकिस्तान क्रिकेट के पुनर्निर्माण के बारे में अपने विचार रखे और उन शर्तों को भी बताया जिनके तहत वे कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार होंगे। सूत्र ने आगे कहा, "शोएब को एक बड़ा पद मिलने की संभावना है, लेकिन जाहिर है, जब वे चेयरमैन से मिले, तो उनके पास अपने विचार और शर्तें थीं जिनके माध्यम से उनका मानना ​​है कि पाकिस्तान क्रिकेट को आगे बढ़ाया जा सकता है।" सूत्र ने बताया “बोर्ड भविष्य के लिए कुछ योजनाओं पर काम कर रहा है और क्रिकेट टीम में जल्द ही कुछ बदलाव होंगे क्योंकि चेयरमैन ने स्पष्ट कर दिया है कि उन्हें राष्ट्रीय पुरुष, महिला और जूनियर टीमों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।”

क्या नकवी और देश की उम्मीदों पर खरे उतर पाएंगे अख्तर?

बता दें कि शोएब अख्तर के लिए कोई भी औपचारिक नियुक्ति पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड में एक बड़ा बदलाव होगा। तेज गेंदबाज ने वर्षों तक सिस्टम से बाहर रहकर पाकिस्तान क्रिकेट का विश्लेषण किया है। उन्होंने अक्सर बेहतर चयन प्रक्रिया, अधिक जवाबदेही और अधिक महत्वाकांक्षी क्रिकेट संस्कृति की मांग की है। पीसीबी अब उन्हीं अख्तर को अपने खेमे में शामिल करने के बारे में सोच रहा है। ऐसे में बिना अनुभव के शोएब अख्तर नकवी, बोर्ड और देश की उम्मीदों पर कितने खरे उतर पाएंगे यह भविष्य के गर्त में जाता हुआ एक बहुत बड़ा सवाल है।

Vimlesh Kumar Bhurtiya

लेखक के बारे में

Vimlesh Kumar Bhurtiya

विमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार

संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।

खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।

और पढ़ें
Cricket News , Cricket Schedule , Live Cricket Score से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। क्रिकेट की सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़शोएब अख्तर को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड में मिल सकता है बड़ा पद, नकवी से हुई बात