Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Shoaib Akhtar also fears Abhishek Sharma gave this advice to Pakistan before IND vs PAK Asia Cup final Gautam gambhir
शोएब अख्तर में भी इस भारतीय खिलाड़ी का खौफ, एशिया कप फाइनल से पहले पाकिस्तान को दी ये नसीहत

शोएब अख्तर में भी इस भारतीय खिलाड़ी का खौफ, एशिया कप फाइनल से पहले पाकिस्तान को दी ये नसीहत

संक्षेप: भारत एशिया कप 2025 में पहले ही पाकिस्तान को दो बार धूल चटा चुका है। ग्रुप स्टेज में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 7 विकेट से तो सुपर-4 में 6 विकेट से हराया था। इन दोनों ही मैचों में अभिषेक शर्मा ने खूब तबाही मचाई थी।

Fri, 26 Sep 2025 09:39 AMLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

बांग्लादेश पर 11 रनों से जीत दर्ज कर पाकिस्तान ने भी एशिया कप 2025 के फाइनल का टिकट कटा लिया है। सलमान आगा की टीम का खिताबी मुकाबले में सामना चिर-प्रतिद्वंद्वी भारत से होना है। इस महामुकाबले से पहले पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने अपनी टीम को नसीहत दी है। भारत एशिया कप 2025 में पहले ही पाकिस्तान को दो बार धूल चटा चुका है। ग्रुप स्टेज में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 7 विकेट से तो सुपर-4 में 6 विकेट से हराया था। इन दोनों ही मैचों में अभिषेक शर्मा ने खूब तबाही मचाई थी। शोएब अख्तर का कहना है कि पाकिस्तान को इसी बल्लेबाज से बचकर रहना होगा और पहले दो ओवर में उन्हें आउट करना होगा।

ये भी पढ़ें:श्रीलंका के खिलाफ भारत का 'डेड रबड़' मैच आज, जानें कब और कहां देखें लाइव

अख्तर ने 'गेम ऑन है' कार्यक्रम में कहा, "इस मानसिकता से बाहर निकलो, उनके ऑरा को साइड रखो...उनके ऑरा को तोड़ दो। बस उसी मानसिकता के साथ खेलो जो बांग्लादेश के खिलाफ मैच में थी। आपको इसी तरह की मानसिकता की जरूरत है। आपको 20 ओवर गेंदबाजी करने की जरूरत नहीं है; आपको बस विकेट लेने की जरूरत है।"

उन्होंने आगे कहा, "मार्क माय वर्ड्स, अगर अभिषेक शर्मा पहले दो ओवरों में आउट हो जाते हैं, तो वे मुश्किल में पड़ जाएंगे। उन्हें जो शुरुआत मिल रही है, अगर अभिषेक जल्दी आउट हो गए, तो उन्हें संघर्ष करना पड़ेगा। ऐसा नहीं है, अभिषेक गेंद को गलत टाइम नहीं करेंगे; वह ऐसा करेंगे; आपको बस जोरदार कोशिश करनी होगी। अगर आप डटकर खेलते हैं, तो भारत को एहसास होगा कि हमें रन बनाने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी।"

ये भी पढ़ें:पाकिस्तान की जीत के बाद कैसा है पॉइंट्स टेबल का हाल, भारत का कोई सानी नहीं

अख्तर ने कहा, "मैं गौतम गंभीर को जानता हूं। वह अपनी टीम से कहते हैं कि 'तुम्हें पाकिस्तान के खिलाफ अपना सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाना होगा।' पाकिस्तान सबसे खराब क्रिकेट खेलेगा, वह सबसे खराब टीम चुनेगा, लेकिन जैसे ही वह फाइनल में पहुंचेगा, वह सबसे बेहतरीन क्रिकेट खेलेगा और फाइनल जीतेगा। ऐसा हमारे साथ कई बार हुआ है।"

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera
लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें 9 साल का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि के अनुरूप 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू करने वाले लोकेश क्रिकेट टुडे से लेकर इंडिया टीवी जैसे संस्थान में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इस दौरान उन्होंने ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, आईपीएल जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह 2022 से हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Ind vs Aus Live Score, क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |