Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Shivam Dube Blasts 15 Ball Fifty Joins Yuvraj Singh and Abhishek Sharma Elite Fast Fifty Club
शिवम दुबे ने 15 गेंद में ठोकी फिफ्टी, न्यूजीलैंड मैच के दौरान युवराज-अभिषेक के क्लब में पहुंचे

शिवम दुबे ने 15 गेंद में ठोकी फिफ्टी, न्यूजीलैंड मैच के दौरान युवराज-अभिषेक के क्लब में पहुंचे

संक्षेप:

भारतीय टीम के बाएं हाथ के बल्लेबाज शिवम दुबे ने न्यूजीलैंड के चौथे मैच में 15 गेंद में 50 रन ठोके। वह भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं।

Jan 28, 2026 10:26 pm ISTHimanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज शिवम दुबे ने बुधवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी20 मैच में सिर्फ 15 गेंद में ताबड़तोड़ अर्धशतक लगाया। शिवम दुबे ने अपनी पारी में दो चौके और 6 छक्के लगाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 300 से अधिक है। इस दमदार पारी की बदौलत शिवम दुबे टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने विशाखापत्तनम में चौथे मैच के दौरान ये उपलब्धि हासिल की। इसी सीरीज के दौरान अभिषेक शर्मा ने 14 गेंदों में 50 रन ठोक दिए थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

भारत के लिए सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड युवराज सिंह के नाम है। पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह ने 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ 12 गेंद में अर्धशतक जड़ा था। अभिषेक शर्मा ने इसी सीरीज में 14 गेंदों में फिफ्टी पूरी की थी। वहीं बुधवार को शिवम ने इस क्लब में अपनी जगह बनाई। हालांकि शिवम दुबे दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट हो गए। शिवम दुबे ने 23 गेंद में 65 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में तीन चौके और सात छक्के लगाए। उनका स्ट्राइक रेट 282.61 का रहा। हार्दिक पांड्या ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2025 में 16 गेंद में अर्धशतक बनाया था। अभिषेक शर्मा ने 2025 में इंग्लैंड के खिलाफ 17 गेंद में 50 रन ठोके थे।

शिवम दुबे ने भारतीय पारी के 12वें ओवर के दौरान कई बड़े शॉट लगाए। उन्होंने ईश सोढ़ी के ओवर में तीन छक्के और दो चौके लगाए। शिवम ने पहली गेंद पर दो रन, दूसरी गेंद पर चौका, फिर वाइड गेंद रही। तीसरी गेंद पर शिवम ने छक्का मारा। चौथी गेंद पर चौका और फिर लगातार गेंदों पर छक्का लगाया।

टिम सिफर्ट की तूफानी अर्धशतकीय पारी के बावजूद भारतीय गेंदबाजों की बीच के ओवरों में सधी हुई गेंदबाजी ने बुधवार को खेले गए चौथे टी20 अंतरराष्ट्रीय में न्यूजीलैंड को सात विकेट पर 215 रन तक ही सीमित रखा।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।