'मेरी इजाजत के बिना...', शिखर धवन इस लीग पर बुरी तरह भड़के, कानूनी कार्रवाई की दी चेतावनी

नई दिल्ली, भाषा
share

शिखर धवन ने वर्ल्ड टी20 कॉन्टिनेंट कप में भाग लेने से इनकार किया है। उन्होंने लीग पर पर बुरी तरह भड़कते हुए कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है। धवन ने कहा कि उनका नाम बिना इजाजत के शामिल किया गया।

Shikhar Dhawan
शिखर धवन (फाइल फोटो)

भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने उनकी अनुमति के बिना उनका नाम प्रतिभागी खिलाड़ियों की सूची में शामिल करने पर वर्ल्ड टी20 कॉन्टिनेंट कप के आयोजकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है। धवन ने कहा कि उन्होंने न तो अपने नाम के इस्तेमाल की अनुमति दी है और न ही टूर्नामेंट में भाग लेने पर सहमति जताई है। उन्होंने मीडिया संगठनों और प्रशंसकों से उनकी भागीदारी को लेकर उनकी अनुमति के बिना जारी की गई किसी भी घोषणा को नजरअंदाज करने का आग्रह किया है।

'मैं अनुरोध करता हूं कि वे किसी भी...'

धवन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, ''मुझे पता चला है कि वर्ल्ड टी20 कॉन्टिनेंट कप में प्रतिभागी के रूप में मेरा नाम शामिल किया गया है। आयोजकों ने मेरी जानकारी या अनुमति के बिना मेरे नाम का इस्तेमाल किया है। मेरी टीम इस मामले में उचित कानूनी कार्रवाई करेगी।'' उन्होंने कहा, ''मैं मीडिया और अपने प्रशंसकों से अनुरोध करता हूं कि वे किसी भी अनधिकृत घोषणा पर भरोसा न करें और न ही उसे प्रकाशित करें। आपके स्नेह और समर्थन के लिए आभार।''

शिखर धवन ने भारत के लिए इतने मैच खेले

इस पूर्व सलामी बल्लेबाज ने भारत की तरफ से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी विशेष छाप छोड़ी। उन्हें विशेष रूप से वनडे में काफी सफलता मिली जिसमें उन्होंने 167 मैचों में 44.1 के औसत से 6,793 रन बनाए, जिसमें 17 शतक और 39 अर्धशतक शामिल हैं। टेस्ट क्रिकेट में धवन ने 34 मैचों में 40.6 के औसत से 2,315 रन बनाए, जिनमें सात शतक और पांच अर्धशतक शामिल हैं। उन्होंने 68 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 11 अर्धशतकों सहित 1,759 रन भी बनाए। वर्ल्ड टी20 कॉन्टिनेंट कप इस साल दिसंबर में खेला जाएगा इसके पहले सत्र में संन्यास ले चुके 49 क्रिकेटर चार महाद्वीपीय टीमों एशिया वॉरियर्स, यूरोप चैंपियंस, अफ्रीका लायंस और नॉर्थ अमेरिका ईगल्स की तरफ से खेलेंगे।

'प्रो स्टार क्रिकेट लीग' में नजर आएंगे धवन

धवन 'प्रो स्टार क्रिकेट लीग में नजर आएंगे। यह टूर्नामेंट अगले साल मार्च के पहले हफ्ते में शुरू होगा। इसकी शुरुआत श्रीनगर से होगी और फाइनल देहरादून में होगा। धवन को जम्मू-कश्मीर के क्रिकेटर परवेज रसूल के साथ लीग का 'आइकॉनिक खिलाड़ी' घोषित किया गया। परवेज ने भारत के लिए 2014 में डेब्यू किया। उन्होंने एक वनडे और एक टी20 इंटरनेशनल मैच खेला। पूर्व भारतीय बल्लेबाज और मशहूर कमेंटेटर आकाश चोपड़ा 'प्रो स्टार क्रिकेट लीग' के कमिश्नर हैं।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News , Cricket Schedule , Live Cricket Score से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। क्रिकेट की सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़'इजाजत के बिना...', धवन इस लीग पर बुरी तरह भड़के, कानूनी कार्रवाई की दी चेतावनी