शिखर धवन ने वैभव सूर्यवंशी की बैटिंग पर क्या कहा? बताया फ्यूचर कैसा होगा

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

शिखर धवन ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करते हुए कहा है कि उसका वर्तमान बहुत अच्छा है और उसका भविष्य भी बहुत अच्छा होगा। वैभव ने हाल में भारत के लिए डेब्यू किया था।

Vaibhav Sooryavanshi
भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी

भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने पिछले कुछ महीने में अपनी बैटिंग से सबको प्रभावित किया है। आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने के बाद 15 साल के बल्लेबाज ने जिम्बाब्वे के खिलाफ प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड जीता। लगातार मैचों में वह ताबड़तोड़ पारी खेलकर सबका ध्यान खींच रहे। उनको हाल ही में दलीप ट्रॉफी के लिए ईशान किशन की कप्तानी वाली ईस्ट जोन टीम का उपकप्तान बनाया गया है। इस युवा बल्लेबाज ने अपनी बल्लेबाजी से मौजूदा क्रिकेटर्स से लेकर पूर्व क्रिकेटर्स तक को प्रभावित किया है। भारत के पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन ने भी युवा बल्लेबाज की तारीफ की है।

वैभव सूर्यवंशी का भविष्य भी बहुत अच्छा होगा

शिखर धवन ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करते हुए कहा कि इतनी कम उम्र में उनका निडर होकर शॉट लगाना और शानदार प्रदर्शन करना अद्भुत है। एएनआई से बात करते हुए धवन ने वैभव सूर्यवंशी की प्रभावशाली बल्लेबाजी की सराहना करते हुए कहा कि 15 साल के खिलाड़ी के लिए आईपीएल में अच्छा करना और इंटरनेशनल लेवल तक पहुंचना एक उल्लेखनीय उपलब्धि है। धवन ने सूर्यवंशी का समर्थन करते हुए कहा कि उनका वर्तमान उज्ज्वल है और भविष्य इससे भी बेहतर होगा।"

शिखर धवन ने कहा, ''वह शानदार बल्लेबाजी कर रहा है और 15-16 की उम्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचना अपने आप में बड़ी चीज है। जब वह आईपीएल में भी खेल रहा था, लेकिन जिस तरह से वह चौके और छक्के मारता है, वो शानदार है। स्किल होना एक बात है, लेकिन उसके लिए जिगरा होना, और वह भी 15 साल की उम्र में, बहुत बड़ी बात है और मुझे यकीन है कि उसका वर्तमान भी बहुत अच्छा है और उसका भविष्य भी बहुत अच्छा होगा।''

वैभव सूर्यवंशी ने टी20 इंटरनेशनल में दमदार प्रदर्शन किया है। जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में उन्होंने तीन मैचों में 151 रन बनाए। वह प्लेयर ऑफ द सीरीज भी रहे। भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 3-0 से क्लीन स्वीप किया था। इससे पहले इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने भारत के लिए पहला मैच खेला था। वह इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले भारत के सबसे युवा क्रिकेटर बने थे। वहीं आईपीएल 2026 में वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे और ऑरेन्ज कैप जीता। उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के लिए 776 रन बनाए। उन्होंने एक शतक और पांच अर्धशतक लगाए।

वैभव सूर्यवंशी अब रेड-बॉल क्रिकेट की तैयारी में जुट गए हैं। पिछले महीने जिम्बाब्वे दौरे से लौटने के बाद से ही, यह युवा बैटिंग सेंसेशन नागपुर के पास तलेगांव में राजस्थान रॉयल्स अकादमी में अपने रेड-बॉल गेम को बेहतर बनाने में लगा हुआ है।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़शिखर धवन ने वैभव सूर्यवंशी की बैटिंग पर क्या कहा? बताया फ्यूचर कैसा होगा