Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़She has been through a lot Shreyanka Patil dedicates RBC s historic wpl title win to captain Smriti Mandhana
वह बहुत कुछ झेली हैं...श्रेयांका पाटिल ने स्मृति मंधाना को समर्पित की RBC की ऐतिहासिक जीत

वह बहुत कुछ झेली हैं...श्रेयांका पाटिल ने स्मृति मंधाना को समर्पित की RBC की ऐतिहासिक जीत

संक्षेप:

स्मृति मंधाना पिछले कुछ महीनों से व्यक्तिगत जीवन में बहुत ही कठिन समय से गुजरी हैं। लेकिन उन्होंने उसका असर अपने खेल पर नहीं बिल्कुल नहीं पड़ने दिया। ये उनकी मानसिक दृढ़ता दिखाता है। यही वजह है कि आरसीबी में उनकी साथी खिलाड़ी श्रेयांका पाटिल नेडब्लूपीएल की खिताबी जीत को अपनी कप्तान को समर्पित किया।

Feb 06, 2026 11:26 am ISTChandra Prakash Pandey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

महिला प्रीमियर लीग 2026 के फाइनल में स्मृति मंधाना की अगुआई वाली आरसीबी ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है। अब टीम सबसे ज्यादा बार डब्लूपीएल खिताब जीतने के मामले में मुंबई इंडियंस के साथ संयुक्त रूप से पहले नंबर पर पहुंच गई है। आरसीबी की कप्तान स्मृति मंधाना ने लक्ष्य का पीछा करते हुए महज 41 गेंद में 87 रन की मैच विनिंग पारी खेली। पिछले साल महिला विश्व कप जीत के बाद मंधाना व्यक्तिगत जीवन में बहुत ही कठिन समय से गुजरी हैं। लेकिन उन्होंने उसका असर अपने खेल पर नहीं बिल्कुल नहीं पड़ने दिया। ये उनकी मानसिक दृढ़ता दिखाता है। ये दिखाता है कि मंधाना एक अलग ही मिट्टी की बनी हुई हैं। यही वजह है कि आरसीबी में उनकी साथी खिलाड़ी श्रेयांका पाटिल ने मैच के बाद खिताबी जीत को अपनी कप्तान को समर्पित किया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जेमिमा की शानदार पारी पर भारी पड़ी मंधाना-वोल की साझेदारी

आरसीबी के ये दूसरा डब्लूपीएल खिताब था। दिल्ली कैपिटल्स अब तक के सभी चारों डब्लूपीएल के फाइनल में पहुंची लेकिन इस बार भी 'आखिरी किला' न भेद पाने के मिथक को नहीं तोड़ पाई। जेमिमा रोड्रिग्स की अगुआई में दिल्ली को इस बार फाइनल के मिथक को तोड़ने की उम्मीद थी लेकिन वैसा नहीं हो पाया। कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 200+ का स्कोर भी खड़ा किया लेकिन स्मृति मंधाना और जॉर्जिया वोल की जबरदस्त पारियों के आगे ये स्कोर भी छोटा पड़ गया।

ये भी पढ़ें:मंधाना ने बीमारी में खेली WPL फाइनल की सबसे बेहतरीन पारी, कोच ने किया खुलासा

श्रेयांका पाटिल ने मंधाना को समर्पित की जीत

आरसीबी की स्पिनर श्रेयांका पाटिल के लिए टीम की खिताबी जीत व्यक्तिगत तौर पर भी बहुत मायने रखती है। उन्होंने जीत को स्मृति मंधाना को समर्पित किया जो पिछले कुछ समय से अपनी निजी जिंदगी में बहुत ही उथल-पुथल वाले दौर से गुजरी हैं।

श्रेयांका पाटिल ने फाइनल मैच के बाद कहा, ‘मैं यहां तीन लोगों का जिक्र करना चाहती हूं। नंबर 1- स्मृति क्योंकि वह पिछले 2 महीनों में बहुत कुछ सही हैं। मैं इस जीत को उन्हें समर्पित करना चाहती हूं। मालो और अन्यायययआज अन्या के बेटे का जन्मदिन है। और फिर, मालो- पहली बार वह हेड कोच की भूमिका में थे और यह हम सभी के लिए बहुत ही खास जीत है।’

ये भी पढ़ें:मंधाना ट्रॉफी के साथ ले गईं ये 2 इनाम, हरमनप्रीत कौर और MI ने भी जीते अवॉर्ड

पाटिल के लिए ‘स्पेशल सीजन’

श्रेयांका पाटिल ने इस सीजन को अपने कमबैक के लिहाज से बहुत ही स्पेशल बताते हुए फैंस को 200 प्लस के टारगेट के बावजूद टीम का समर्थन देने के लिए शुक्रिया कहा। पाटिल ने इस डब्लूपीएल सीजन में 9 पारियों में 11 विकेट झटके और आरसीबी की खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाई।

दिल्ली कैपिटल्स ने खड़ा किया था 200+ का स्कोर

इससे पहले गुरुवार को वडोदरा में डब्लूपीएल फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 203 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। लिजेल ली और शेफाली वर्मा ने पहले विकेट के लिए 49 रनों की शानदार साझेदारी की। वर्मा 13 गेंदों में 20 रन बनाकर आउट हुई। ली ने 37 रनों का योगदान दिया। दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से सबसे बड़ी पारी कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स ने खेली। उन्होंने 37 गेंदों में 57 रन बनाए। लॉरा वोलवार्ट ने 44 और चिनेल हेनरी ने 35 रन की पारी खेली।

ये भी पढ़ें:जेमिमा रोड्रिग्स का टूटा दिल, लगातार चौथा फाइनल हारी दिल्ली; बोलीं- इससे ज्यादा…

मंधाना, वोल की जबरदस्त पारियों ने दिल्ली का तोड़ा सपना

जीत के लिए 204 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की शुरुआत अच्छी नहीं रही। 9 रन के स्कोर पर टीम को ग्रेस हैरिस के रूप में पहला झटका लगा। उन्होंने 9 रन बनाए। लेकिन उसके बाद कप्तान स्मृति मंधाना और जॉर्जिया वोल ने इतिहास रच दिया। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 165 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी की। ये डब्लूपीएल इतिहास में किसी भी विकेट के लिए अब तक की सबसे बड़ी साझेदारी है। स्मृति मंधाना ने 87 रन और वोल ने 54 गेंदों में 79 रनों की पारी खेली। आरसीबी ने आखिरी ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

Chandra Prakash Pandey

लेखक के बारे में

Chandra Prakash Pandey
चन्द्र प्रकाश पाण्डेय टीवी पत्रकारिता से शुरुआत। न्यूज24, हमार टीवी, श्री न्यूज, फोकस न्यूज और न्यूज वर्ल्ड इंडिया में अलग-अलग भूमिकाओं के बाद 2016 में नवभारत टाइम्स.कॉम के साथ डिजिटल पारी का आगाज। देश, दुनिया, राजनीति, खेल, अदालत, अपराध से जुड़ीं खबरों पर लेखन। एनबीटी में करीब 9 साल की शानदार पारी के बाद मार्च 2025 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा और स्पोर्ट्स डेस्क इंचार्ज। मूल रूप से यूपी के देवरिया के निवासी। सीखने और समझने के सतत क्रम में भरोसा। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।