Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Shardul Thakur wants to replace Harshit Rana from the 2027 World Cup expressing his desire to Agarkar Gill and Gambhir
वर्ल्ड कप 2027 से हर्षित राणा का पत्ता काटना चाहता है ये हरफनमौला, अगरकर समेत गिल और गंभीर को बताई ख्वाहिश

वर्ल्ड कप 2027 से हर्षित राणा का पत्ता काटना चाहता है ये हरफनमौला, अगरकर समेत गिल और गंभीर को बताई ख्वाहिश

संक्षेप:

शार्दुल ठाकुर ने कहा कि वनडे वर्ल्ड कप भी साउथ अफ्रीका में है, इसलिए आठवें नंबर पर एक गेंदबाजी ऑलराउंडर के लिए जगह खाली हो सकती है। मैं निश्चित रूप से उस स्थान के लिए दिलचस्पी रखता हूं।

Wed, 29 Oct 2025 12:35 PMBhasha मुंबई
share Share
Follow Us on

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे में धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले हर्षित राणा को लेकर कप्तान शुभमन गिल ने कहा था कि अगर वह लगातार बल्ले से 20-25 रन का योगदान देने में सफल रहते हैं तो वह नंबर-8 पर बतौर बॉलिंग ऑलराउंडर भारतीय टीम में जगह पक्की कर सकते हैं। उन्होंने वर्ल्ड कप 2027 की ओर इशारा करते हुए कहा था कि साउथ अफ्रीका में 140kmph की रफ्तार से गेंदबाजी करने वाले ऐसे ऑलराउंडर कारगर साबित हो सकते हैं। इस बीच अब शार्दुल ठाकुर ने वर्ल्ड कप 2027 में नंबर-8 पर खेलने की इच्छा जताई है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें:पाकिस्तान के टॉप-5 फिसड्डी T20I बल्लेबाज, बाबर आजम की टॉप-5 में एंट्री

इंग्लैंड दौरे पर इस साल की शुरुआत में टेस्ट मैच खेलने के बाद शारदुल ठाकुर ने सफेद गेंद (सीमित ओवरों की क्रिकेट) से वापसी की उम्मीद नहीं छोड़ी है और इस हरफनमौला खिलाड़ी की नजर 2027 के वनडे वर्ल्ड कप पर है। इस 34 साल के खिलाड़ी ने 47 वनडे, 25 T20I और 13 टेस्ट मैच खेले है। सफेद गेंद से क्रिकेट में उन्होंने अपना पिछला मैच 2023 के वनडे वर्ल्ड कप में पुणे में बांग्लादेश के खिलाफ के खिलाफ खेला था।

अपने भविष्य के बारे में पूछे जाने पर ठाकुर ने कहा, ‘‘मेरे लिए महत्वपूर्ण यह है कि मैं मैच खेलता रहूं और अच्छा प्रदर्शन करता रहूं। भारतीय टीम में वापसी के लिए, मुझे लगातार अच्छा और मैच जिताने वाले प्रदर्शन करना होगा, जो अंततः चयन में मददगार साबित होगा।’’

ये भी पढ़ें:कोहली का रिकॉर्ड खतरे में! पीछे पड़े अभिषेक; AUS में कर सकते हैं बड़ा कारनामा

उन्होंने कहा, "वनडे वर्ल्ड कप भी साउथ अफ्रीका में है, इसलिए आठवें नंबर पर एक गेंदबाजी ऑलराउंडर के लिए जगह खाली हो सकती है। मैं निश्चित रूप से उस स्थान के लिए दिलचस्पी रखता हूं।’’

ठाकुर ने कहा कि वह भारतीय टीम में जगह बनाने के लिए प्रयास जारी रखेंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘जब भी भारतीय टीम को मेरी जरूरत होगी या जब भी मेरा चयन होगा मैं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने के लिए तैयार हूं। मेरी तैयारी ऐसी है कि अगर कल मुझे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने के लिए कहा जाता है, तो मैं तैयार हूं।’’

रणजी ट्रॉफी में मुंबई की कप्तानी कर रहे ठाकुर ने पुष्टि की कि भारतीय सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल तीसरे दौर में मुंबई के लिए खेलेंगे। राजस्थान के खिलाफ यह मैच जयपुर में खेला जायेगा।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera
लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें 9 साल का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि के अनुरूप 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू करने वाले लोकेश क्रिकेट टुडे से लेकर इंडिया टीवी जैसे संस्थान में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इस दौरान उन्होंने ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, आईपीएल जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह 2022 से हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |