Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Shardul Thakur Reacts to Mumbai Indians Homecoming For IPL 2026 It Was Pending For Many Years
कई सालों से पेंडिंग था...मुंबई इंडियंस में 'घर वापसी' पर क्या बोले शार्दुल ठाकुर?

कई सालों से पेंडिंग था...मुंबई इंडियंस में 'घर वापसी' पर क्या बोले शार्दुल ठाकुर?

संक्षेप:

मुंबई इंडियंस (एमआई)  में 'घर वापसी' पर शार्दुल ठाकुर ने रिएक्ट किया है। वह आईपीएल 2026 के लिए एमआई स्क्वॉड का हिस्सा हैं। घरेलू क्रिकेट में मुंबई का प्रतिनिधित्व करने वाले शार्दुल पहली बार एमआई के लिए खेलेंगे।

Nov 19, 2025 10:25 pm ISTBhasha
share Share
Follow Us on

भारतीय ऑलराउंडर और मुंबई के कप्तान शार्दुल ठाकुर ने बुधवार को कहा कि घरेलू सत्र के दौरान लाल गेंद के मैचों के बीच कुछ सीमित ओवरों के मैच खेलने से खिलाड़ियों को मानसिक रूप से तरोताजा रहने में मदद मिलती है। शार्दुल ने रणजी ट्रॉफी के मौजूदा कार्यक्रम की भी सराहना की जो लगातार दूसरे सत्र में दो चरण में आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने पहले इस प्रमुख घरेलू प्रतियोगिता के व्यस्त कार्यक्रम की आलोचना की थी जिसमें मैचों के बीच केवल तीन दिन का अंतराल होता था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

'मुझे इससे कोई आपत्ति नहीं है'

शार्दुल ने बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई की पुडुचेरी पर पारी और 122 रन की जीत के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘इस पर हमेशा मिश्रित राय होगी लेकिन व्यक्तिगत रूप से मुझे इससे कोई आपत्ति नहीं है। लगातार दस मैच खेलना शरीर के लिए कठिन होता है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमने यह भी देखा है कि ब्रिटेन में कार्यक्रम कैसा होता है। वे लगातार सात या आठ प्रथम श्रेणी मैच खेलते हैं और फिर ब्रेक के बाद खेलते हैं। वे बीच में कुछ सीमित ओवरों के मैच भी रखते हैं जिससे कि सभी मानसिक रूप से तरोताजा रहें।’’

ये भी पढ़ें:मुंबई इंडियंस से जुड़े दो धुरंधर ऑलराउंडर, ठाकुर के साथ रदरफोर्ड को किया शामिल

‘यह अच्छा है कि पांच मैच खेल रहे’

शार्दुल ने कहा, ‘‘वरना आप तीन महीने तक सिर्फ एक ही प्रारूप खेलते हैं और फिर अचानक सीमित ओवरों का क्रिकेट और फिर लाल गेंद का क्रिकेट पीछे छूट जाता है। इसलिए यह अच्छा है कि हम पांच मैच खेल रहे हैं और हमें थोड़ा ब्रेक मिल रहा है। फिर हम सीमित ओवरों का टूर्नामेंट खेलेंगे और फिर से लाल गेंद के क्रिकेट में उतरते हैं। इस तरह सभी लय में रहते हैं। वे दोनों प्रारूप के लिए मानसिक रूप से पूरी तरह तैयार रहते हैं।’’

ये भी पढ़ें:IPL रिटेंशन के बाद किस टीम के पास कितने पैसे बचे? KKR का छप्पर फाड़ पर्स

MI 'घर वापसी' पर ये बोले शार्दुल

आईपीएल 2026 से पहले मुंबई इंडियंस (एमआई) से जुड़ने पर शार्दुल ने कहा कि यह काफी समय से लंबित था। उन्होंने कहा, ‘‘हर कोई अपने घरेलू स्थल और घरेलू मैदान पर खेलना पसंद करता है। मुझे लगता है कि यह कई सालों से पेंडिंग था। लेकिन जब समय आएगा तभी यह संभव होगा। मुझे लगता है कि आखिरकार समय आ गया है।’’ वह पिछले सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) का हिस्सा थे। पांच बार की चैंपियन एमआई से सचिन तेंदुलकर का बेटे अर्जुन एलएसजी में चले गए हैं।

लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |