Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Shardul Thakur and Sarfaraz khan injured ahead of last two league games of Vijay Hazare Trophy Big blow for Mumbai
कप्तान शार्दुल ठाकुर और सरफराज खान ने बढ़ाई मुंबई की चिंता, विजय हजारे ट्रॉफी में हुए इंजर्ड

कप्तान शार्दुल ठाकुर और सरफराज खान ने बढ़ाई मुंबई की चिंता, विजय हजारे ट्रॉफी में हुए इंजर्ड

संक्षेप:

कप्तान शार्दुल ठाकुर और सरफराज खान ने मुंबई की टीम की चिंता बढ़ा दी है। विजय हजारे ट्रॉफी के अहम मैचों से पहले ये खिलाड़ी इंजर्ड हो गए हैं। हालांकि, अच्छी बात ये है कि श्रेयस अय्यर की वापसी संभव लग रही है।

Jan 05, 2026 10:29 am ISTVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

मुंबई की टीम इस समय विजय हजारे ट्रॉफी में खेल रही है। मुंबई की टीम ग्रुप सी में है और इस समय पॉइंट्स टेबल में 5 मैचों के बाद दूसरे स्थान पर है, क्योंकि टीम 4 मैच जीती है और एक मैच हारी है। दो लीग फेज के मैच अभी मुंबई के बाकी हैं, लेकिन इससे पहले कप्तान शार्दुल ठाकुर और बल्लेबाज सरफराज खान के चोटिल होने की खबर है। इस वजह से मुंबई की टीम की मुश्किलें बढ़ गई हैं, क्योंकि नॉकआउट मैचों में अपनी जगह बनाने के लिए मुंबई को कम से कम एक मुकाबला बाकी दो मैचों में से जीतना है और नेट रन रेट को भी अच्छा रखना है।

टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी रिपोर्ट की मानें तो शनिवार को मुंबई की टीम के कप्तान शार्दुल ठाकुर और सरफराज खान एमआरआई स्कैन के लिए पहुंचे थे। शार्दुल ठाकुर को काफ इंजरी की समस्या है। जयपुर में महाराष्ट्र के खिलाफ मिली हार के बाद वे एमआरआई के लिए पहुंचे थे। पूरे ओवर भी वे नहीं फेंक सके थे। ऐसा भी हो सकता है कि वे पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो जाएं। हालांकि, अच्छी बात ये है कि मुंबई के दमदार बल्लेबाज और भारत की वनडे टीम के उपकप्तान श्रेयस अय्यर टीम के साथ आज यानी सोमवार 5 जनवरी को जुड़ने वाले हैं, लेकिन वे सिर्फ एक ही मैच खेलेंगे।

मंगलवार 6 जनवरी को मुंबई की टीम को अपना अगला मैच हिमाचल प्रदेश से खेलना है। इतना ही नहीं, इस रिपोर्ट में कहा गया है कि शार्दुल ठाकुर अगले दो मैचों से बाहर हो सकते हैं। अगर ऐसा होता है कि ये मुंबई के लिए झटका साबित होगा, जबकि सरफराज खान को भी इंजरी है। अगर ये दोनों ही खिलाड़ी बाहर हो जाते हैं तो अनुभवी और इन फॉर्म खिलाड़ियों की कमी मुंबई को खल सकती है। अगर शार्दुल ठाकुर फिट नहीं हैं तो श्रेयस अय्यर कप्तानी करते हुए नजर आ सकते हैं। हालांकि, फिटनेस को देखते हुए शायद मुंबई इंडियंस किसी अन्य बल्लेबाज को कप्तानी सौंप सकती है, जिसमें अजिंक्य रहाणे का नाम भी शामिल है। टीम में शशांक अत्तार्दे को जोड़ा गया है, जो कि एक स्पिनर हैं।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट


ट्विटर प्रोफाइल
लिंक्डइन और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
;;;