किस जानलेवा बीमारी से जूझ रहे शापूर जादरान? अफगानी गेंदबाज को दिल्ली में ICU में कराया गया भर्ती

Md.Akram नई दिल्ली, भाषा
share

शापूर जादरान को दिल्ली के एक अस्पताल में ICU में भर्ती कराया गया है। अफगानिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शापूर जानलेवा बीमारी से जूझ रहे हैं। अफगानिस्तान के डॉक्टरों ने इलाज के लिए भारत जाने की सलाह दी थी।

किस जानलेवा बीमारी से जूझ रहे शापूर जादरान? अफगानी गेंदबाज को दिल्ली में ICU में कराया गया भर्ती

अफगानिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शापूर जादरान अपनी जिंदगी के लिए संघर्ष कर रहे हैं क्योंकि उन्हें एक दुर्लभ और जानलेवा बीमारी हेमोफैगोसिटिक लिम्फोहिस्टियोसाइटोसिस (एचएलएच) होने का पता चला है। बाएं हाथ के इस 38 वर्षीय तेज गेंदबाज को फिलहाल नई दिल्ली के एक अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती कराया गया है जहां जनवरी से उनका इलाज चल रहा था।

HLH में कमजोर हो जाता है इम्यून सिस्टम

मुख्य रूप से बच्चों को प्रभावित करने वाला 'एचएलएच' एक ऐसी बीमारी है जिसमें शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली काफी कमजोर हो जाती है। मरीज को प्रतिरक्षा प्रणाली की अत्यधिक सक्रिय प्रतिक्रिया के कारण शरीर में बहुत अधिक सूजन का सामना करना पड़ता है जिससे शरीर के ऊतकों को नुकसान पहुंचता है जिसमें बोन मैरो, यकृत, स्प्लीन और लिम्फ नोड्स शामिल हैं। शापूर के छोटे भाई गमार जादरान ने बताया कि उनके भाई को सबसे पहले पिछले साल अक्टूबर में अस्वस्थ महसूस हुआ था और बाद में अफगानिस्तान के डॉक्टरों ने उन्हें इलाज के लिए भारत जाने की सलाह दी थी।

'शापूर के दिमाग तक फैल गया था संक्रमण'

गमार ने 'ईएसपीएनक्रिकइंफो' को बताया, ''यह एक बहुत ही गंभीर संक्रमण था।'' उन्होंने कहा, ''उनके पूरे शरीर में संक्रमण था जिसमें टीबी (तपेदिक) भी शामिल था। यह उनके दिमाग तक भी फैल गया था जिसका पता एमआरआई और सीटी स्कैन के बाद चला।'' शापूर ने शुरू में इलाज पर अच्छी प्रतिक्रिया दी थी और उन्हें अस्पताल से छुट्टी भी दे दी गई थी लेकिन 20 दिन के बाद उन्हें फिर से समस्या हुई। गमार ने कहा, ''डॉक्टर ने कहा था कि हम नियमित जांच के लिए आते रहें। उन्हें (शापूर को) लगभग 20 दिन तक अच्छा महसूस हुआ जिसके बाद उन्हें फिर से संक्रमण हो गया। तब हमने उन्हें दोबारा अस्पताल में भर्ती कराया।''

शापूर ने अफगानिस्तान के लिए इतने मैच खेले

शापूर ने 2009 से 2020 के बीच अफगानिस्तान के लिए 44 वनडे और 36 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले। शापूर का शुमार उन खिलाड़ियों में किया जाता है, जिन्होंने अफगानिस्तान क्रिकेट टीम को इंटरनेशनल लेवल पर आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई। वह तीन आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप कैंपेन का हिस्सा रहे। उन्होंने साल 2015 क्रिकेट वर्ल्ड कप में स्कॉटलैंड पर अफगानिस्तान की ऐतिहासिक जीत में अहम भूमिका निभाई थी, जिसमें उन्होंने आखिर में महत्वपूर्ण रन बनाए थे। अफगानिस्तान की क्रिकेट में सफलता को अक्सर देश को एकजुट करने वाली एक अनोखी ताकत के तौर पर देखा गया है, जिसने मौजूदा राजनीतिक और आर्थिक चुनौतियों के बावजूद दुनिया भर में पहचान दिलाई है।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।