
शेन वॉर्न या मुथैया मुरलीधरन? ब्रायन लारा ने बताया किसे मानते हैं बेस्ट
अक्सर बहस छिड़ी रहती है कि दुनिया का सबसे महान गेंदबाज कौन है? सबसे महान स्पिनर कौन है? मुथैया मुरलीधरन या शेन वॉर्न? टेस्ट इतिहास के महानतम बल्लेबाजों में शुमार ब्रायन लारा ने शेन वॉर्न को बेस्ट बताया है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें वॉर्न से ज्यादा मुरली ने परेशान किया।
शेन वार्न और मुथैया मुरलीधरन। क्रिकेट इतिहास के दो सबसे खतरनाक गेंदबाज। दोनों ही स्पिनर। पहले के नाम टेस्ट में 708 विकेट तो दूसरे के पास 800 विकेट। इन दोनों में ज्यादा खतरनाक कौन? सर्वश्रेष्ठ कौन? दोनों में श्रेष्ठ कौन? अलग-अलग लोगों के इन पर जवाब अलग-अलग हो सकते हैं। महान बल्लेबाज ब्रायन लारा ने अपनी पसंद बता दिया है कि दोनों में वह किसे बेस्ट मानते हैं।

वेस्टइंडीज के इस पूर्व बल्लेबाज ने 'स्टिक टू क्रिकेट' पॉडकास्ट के दौरान कहा कि वह शेन वार्न को बेस्ट मानते हैं। पॉडकास्ट को इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर फिल टफनेल, एलेस्टेयर कुक, माइकल वान और डेविड लॉयड ने होस्ट किया।
लारा ने कहा, 'शेन वार्न बेस्ट हैं। वह बेस्ट हैं। और आप जानते हैं, मैं मुरली के खिलाफ बैटिंग में मैं घबरा जाता। कन्फ्यूज हो जाता हूं। आपको पता है, मैंने तीन मैच की सीरीज में 688 रन बनाए थे और पहले हाफ में मुरली की एक घंटे की बोलिंग झेला था। मैं कन्फ्यूज था...मुरली ने मुझे शेन से ज्यादा प्रेशर दिया।
शेन वार्न के बारे में लारा ने कहा कि वह उनकी गेंदों को अच्छे से खेलते थे लेकिन ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर के पास जादुई गेंदें और स्पेल फेंकने की क्षमता थी।
अगर दोनों महान गेंदबाजों के आंकड़ों पर नजर डालें तो मुथैया मुरलीधरन ने तीनों फॉर्मेट को मिलाकर 495 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 1347 विकेट हासिल किए हैं। इसमें 77 तो 5 विकेट हॉल हैं। उन्होंने 22 बार मैच में 10-10 विकेट लिए।
शेन वार्न की बात करें तो उन्होंने भले ही आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी की और चैंपियन भी बनाया लेकिन उन्होंने कभी कोई अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच नहीं खेला। उन्होंने टेस्ट और वनडे मिलाकर 339 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 1001 विकेट लिए। उन्होंने अपने करियर में 38 बार किसी पारी में 5 या उससे ज्यादा विकेट लिए। 10 बार वह मैच में 10-10 विकेट का कारनामा किए थे।






