'सिफारिशी' शान मसूद पर मेहरबान हुआ ICC, पाकिस्तानी कप्तान को इस जूरी में किया शामिल

Md.Akram कराची, भाषा
share

'सिफारिशी' शान मसूद पर आईसीसी मेहरबान हुआ है। आईसीसी ने पाकिस्तान टेस्ट टीम के कप्तान मसूद को 25 साल के महान क्रिकेटरों की चयन जूरी में शामिल किया है।

'सिफारिशी' शान मसूद पर मेहरबान हुआ ICC, पाकिस्तानी कप्तान को इस जूरी में  किया शामिल

आलोचनाओं से घिरे पाकिस्तान के टेस्ट कप्तान शान मसूद को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) द्वारा पिछले 25 वर्षों के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों के चयन के लिए गठित जूरी में शामिल किया गया है। मसूद इस जूरी में शामिल होने वाले पाकिस्तान के दूसरे खिलाड़ी है। उनसे पहले पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम थे। क्रिकेट जगत में मसूद की जूरी में शामिल होने की खबर ने कई लोगों को हैरान कर दिया है, लेकिन एक विश्वसनीय सूत्र के अनुसार उनके नाम की सिफारिश पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने की थी।

मसूद को PCB ने की थी ये पेशकश

पीसीबी ने पिछले साल मसूद को 'अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और खिलाड़ी मामलों के निदेशक' का पद देने की पेशकश की थी, लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया क्योंकि वह कप्तान के रूप में आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का पूरा चक्र पूरा करना चाहते थे। बांग्लादेश में चल रही टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान की टीम पर लगातार दूसरी हार का खतरा मंडरा रहा है और ऐसे में मसूद मुश्किल में पड़ सकते हैं। सूत्र के अनुसार, अपनी मजबूत शैक्षणिक पृष्ठभूमि और क्रिकेट अनुभव के कारण मसूद अब पीसीबी का पद स्वीकार कर सकते हैं।

जूरी में भारत के ये खिलाड़ी शामिल

आईसीसी जूरी में भारत के अजीत अगरकर, इरफान पठान, चेतेश्वर पुजारा और रवि शास्त्री सहित कई देशों के खिलाड़ी शामिल हैं। जूरी में डेविड गोवर, इयान बिशप, मार्क बाउचर, कार्लोस ब्रेथवेट, टॉम मूडी, ग्रेग चैपल, मैथ्यू हेडन, आरोन फिंच, एंड्रयू फ्लावर, एलन डोनाल्ड, फाफ डु प्लेसी, डेनियल वेटोरी, रॉस टेलर, शेन वॉटसन, जोनाथन ट्रॉट, टिम साउथी और इयोन मॉर्गन भी शामिल हैं।

पाकिस्तान को मिला रिकॉर्ड लक्ष्य

मुशफिकुर रहीम के रिकॉर्ड शतक से बांग्लादेश ने दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन सोमवार को पाकिस्तान के सामने जीत के लिए 437 रन का लक्ष्य रखा। रहीम ने 233 गेंद में 12 चौकों और एक छक्के की मदद से 137 रन बनाए जिसके दम पर बांग्लादेश ने दूसरी पारी में 390 रन बनाए। पहली पारी में 126 रन बनाने वाले लिटन दास ने दूसरी पारी में 69 रन का योगदान दिया। यह उनका 14वां शतक था जिससे वह मोमिनुल हक को पछाड़कर बांग्लादेश के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए। बांग्लादेश ने पहली पारी में 278 रन बनाए थे। अब पाकिस्तान को टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़े लक्ष्य का पीछा करके जीत दर्ज करनी है। तीसरे दिन पाकिस्तान ने दो ओवर खेले लेकिन खाता नहीं खोल सका जब खराब रोशनी के कारण खेल जल्दी रोकना पड़ा।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।