वेस्टइंडीज के पास नहीं है अभिषेक शर्मा का तोड़, शमर स्प्रिंगर बोले- आप उनके खिलाफ कुछ भी...
वेस्टइंडीज के पास अभिषेक शर्मा का तोड़ नहीं है। शमर स्प्रिंगर ने कहा है कि आप उनके खिलाफ सिर्फ डिफेंसिव रह सकते हैं। उनको सिंगल और डबल लेने दें, क्योंकि यहां कि पिच और मैदान पर आप ज्यादा कुछ कंट्रोल नहीं कर सकते।

वेस्टइंडीज के साथ रविवार 12 अक्तूबर की रात को एक छलावा हो गया। ये छलावा असल में कुदरती था, क्योंकि उन्होंने सोच रहा था कि रात को ओस पड़ेगी तो स्पिनरों के लिए गेंदबाजी करना कठिन होगा और रन चेज आसान हो जाएगी। हालांकि, ओस आई नहीं और 224 रनों के टारगेट को चेज करने में टीम 14 रन पीछे रह गई। इस मैच में अभिषेक शर्मा ने कमाल की पारी खेली। वे 30 गेंदों में 69 रन बनाकर आउट हुए। शमर स्प्रिंगर ने उनको आउट किया और मैच के बाद बताया कि अभिषेक को कैसे रोका जा सकता है।
ओस नहीं आती है तो ऐसा ही होता है। ये बात मैच खत्म होने के बाद वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज शमर स्प्रिंगर ने कही। वेस्टइंडीज की टीम इस मैच को हारने के बाद 1-2 से पिछड़ गई है। स्प्रिंगर ने पोस्ट मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "मुझे लगा कि भारतीय खिलाड़ियों ने आज बहुत अच्छा खेला, हमें थोड़ा रोक दिया और आखिर में हमने बहुत ज़्यादा रन दे दिए। हमें लगा कि विकेट थोड़ा बेहतर खेलेगा। गेंद हमारी उम्मीद से थोड़ी नीचे रही। साथ ही, हमें लगा कि दूसरे हाफ में कुछ ओस हो सकती है, लेकिन असल में कोई ओस नहीं थी और जैसा कि मैंने कहा, विकेट का नेचर थोड़ा लो था। इंडियन बॉलर्स ने विकेट का इस्तेमाल हमसे कहीं बेहतर किया।"
अभिषेक शर्मा जो पहले पहले दो मैचों में बड़ी पारी नहीं खेल पाए। इस मैच में थोड़े संभलकर खेले। पहली 5 गेंदों में सिर्फ 5 रन ही उन्होंने बनाए, लेकिन तीसरे ओवर की तीसरी गेंद पर रोस्टन चेज के खिलाफ जैसे ही उन्होंने चौका लगाया तो उनका स्कोर 6 गेंदों में 9 रन हो गया। अगली 12 गेंदों में तो वे अर्धशतक तक पहुंच गए। 18 गेंदों में अर्धशतक और 30 गेंदों में 69 रन बनाकर वे आउट हो गए। शमर स्प्रिंगर ने उनको रिटर्न कैच पर आउट किया और बताया कि उनको कैसे रोका जा सकता है।
स्प्रिंगर ने कहा, “वह एक वर्ल्ड-क्लास प्लेयर है। उसे शाबाशी, लेकिन मुझे लगता है कि हमारा प्लान B था कि जितना हो सके डिफेंसिव रहें और उसे बाउंड्री के बजाय सिंगल और डबल रन लेने दें। कुछ भी बहुत ज़्यादा नहीं था। बस उसे पीछे खींचने और जितना हो सके डिफेंसिव रहने की कोशिश करनी थी। बस यही था, क्योंकि यहां आप ज्यादा कंट्रोल नहीं कर सकते थे। मेरा मतलब है, विकेट बहुत अच्छे हैं और वे खिलाड़ी वर्ल्ड-क्लास खिलाड़ी हैं। वे किसी वजह से बेस्ट हैं। इसलिए, डिफेंसिव होने के अलावा आप सच में ज्यादा कुछ नहीं कर सकते।”


