Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Shakib al Hasan has not officially retired from international cricket he wishes to play one final series at home
शाकिब अल हसन ने अभी तक नहीं लिया है रिटायरमेंट, जानिए क्या है उनकी आखिरी ख्वाहिश?

शाकिब अल हसन ने अभी तक नहीं लिया है रिटायरमेंट, जानिए क्या है उनकी आखिरी ख्वाहिश?

संक्षेप:

शाकिब अल हसन ने अभी इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट नहीं लिया है। वे आखिरी सीरीज अपने घर पर खेलना चाहते हैं और उसके बाद रिटायरमेंट का ऐलान करेंगे। अभी के लिए ये मुश्किल जरूर है, क्योंकि उन्हें बांग्लादेश लौटने में दिक्कत होगी।

Dec 08, 2025 08:25 am ISTVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

बांग्लादेश क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शाकिब अल हसन ने अभी तक आधिकारिक तौर पर इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान नहीं किया है। हालांकि, वे टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ले चुके थे, लेकिन अब तीनों फॉर्मेट में कम से कम एक सीरीज घर पर खेलने की उनकी ख्वाहिश है। इसके बाद वे इंटरनेशनल क्रिकेट से विदाई ले लेंगे। वे अभी भी प्रोफेशनल क्रिकेट में एक्टिव हैं, क्योंकि वे इंटरनेशनल क्रिकेट में आखिरी बार कम से कम एक सीरीज के लिए वापसी करना चाहते हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पिछले साल कानपुर में सितंबर 2024 में शाकिब अल हसन ने इंडिया वर्सेस बांग्लादेश टेस्ट मैच के दौरान टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से तत्काल प्रभाव से रिटायरमेंट की घोषणा की थी, जबकि बोर्ड से उन्होंने अगले महीने खेले गए मीरपुर टेस्ट के बाद टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट की गुहार लगाई थी। हालांकि, इसके लिए उनको सरकार से क्लीयरेंस नहीं मिला। शाकिब अल हसन बांग्लादेश के सासंद हैं और उन पर कई केस चल रहे हैं। बांग्लादेश में प्रवेश करते ही उनको गिरफ्तार किया जा सकता है।

शाकिब अल हसन अभी अलग-अलग फ्रेंचाइजी-बेस्ड लीग में खेल रहे हैं, लेकिन वह जल्द ही घर लौटने की उम्मीद पाले हुए हैं। यही कारण है कि वे प्रोफेशनल क्रिकेट की अपनी यात्रा को जारी रखे हुए हैं। रविवार को मोईन अली के साथ 'बियर्ड बिफोर विकेट' पॉडकास्ट में शाकिब ने कहा, "मुझे उम्मीद है (बांग्लादेश लौटने की) और इसीलिए मैं खेल रहा हूं (घरेलू दर्शकों के सामने रिटायर होने के लिए) और मुझे लगता है कि ऐसा होगा और यही वजह है और एकमात्र वजह है कि मैं प्रोफेशनल क्रिकेट खेल रहा हूं (ताकि मैं फिट रहूं और अच्छी शेप में रहूं ताकि मैं इंटरनेशनल क्रिकेट के लिए उपलब्ध हो सकूं)।"

ये है शाकिब का प्लान

शाकिब ने आगे बताया, "मैं आधिकारिक तौर पर सभी फॉर्मेट से रिटायर नहीं हुआ हूं। यह पहली बार है जब मैं यह बात बता रहा हूं। मेरा प्लान बांग्लादेश वापस जाकर वनडे, टेस्ट और टी20 की एक पूरी सीरीज खेलना और फिर रिटायर होना है। मेरा मतलब है, मैं एक ही सीरीज में सभी फॉर्मेट से रिटायर हो सकता हूं। तो यह T20I, ODI और टेस्ट से शुरू हो सकता है या टेस्ट, ODI और T20I से। किसी भी तरह से, मुझे कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन मैं एक पूरी सीरीज खेलकर रिटायर होना चाहता हूं। मैं यही चाहता हूं।" उन्होंने आगे यह भी कहा कि इसके बाद वे नहीं खेलेंगे।

पूर्व कप्तान ने आगे दलील दी, "मुझे लगता है कि जब कोई खिलाड़ी कुछ कहता है, तो वह अपनी बात पर कायम रहने की कोशिश करता है। वे आमतौर पर अचानक अपना मन नहीं बदलते। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि मैं अच्छा खेलता हूं या नहीं। अगर मैं खेलना चाहूं तो उसके बाद मैं एक खराब सीरीज भी खेल सकता हूं, लेकिन मुझे ऐसा करने की जरूरत नहीं है। मुझे लगता है कि यह काफी है। यह फैंस को अलविदा कहने का एक अच्छा तरीका है, जिन्होंने हमेशा मेरा साथ दिया और उन्हें कुछ वापस देना, घर पर सीरीज खेलकर, ये बड़ा मौका और एहसास होगा।"

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur
विकाश गौड़, लाइव हिन्दुस्तान के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में कार्यरत हैं। हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में इनको करीब 8 साल का अनुभव है। करियर की शुरुआत से ही ये डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। 2016 में इन्होंने अपने पत्रकारिता के सफर का शुभारंभ किया। खबर नॉन स्टॉप से शुरुआत करते हुए, वे पत्रिका समूह की प्रमुख वेबसाइट कैच न्यूज से जुड़े, जहां इन्होंने खेल से जुड़ी खबरों की बारीकियों को सीखा। इसके बाद, इन्होंने डेली हंट में थोड़े समय के लिए वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में काम किया और फिर दैनिक जागरण की वेबसाइट से जुड़कर पूरी तरह से खेल समाचारों की दुनिया में प्रवेश कर लिया। यहां इन्होंने लगभग ढाई साल तक कार्य किया और जनवरी 2021 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। अपने करीब साढ़े छह साल के अनुभव में विकाश ने सभी प्रमुख खेल आयोजनों को कवर किया है, जिनमें क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल, ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल, एशियाई खेल और कई अन्य बड़े खेल आयोजन शामिल हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |