Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Shakib Al Hasan did what has not happened in T20 till now created a unique record of 500 plus wickets and 7000 plus runs
शाकिब अल हसन ने टी20 में वह कर दिखाया जो अब तक नहीं हुआ, बनाया डबल का अनोखा रिकॉर्ड

शाकिब अल हसन ने टी20 में वह कर दिखाया जो अब तक नहीं हुआ, बनाया डबल का अनोखा रिकॉर्ड

संक्षेप: बांग्लादेश के ऑलराउंडर शाकिब अल हसन ने इतिहास रच दिया है। वह टी20 क्रिकेट में 500 से ज्यादा विकेट और 7000 से ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बन गए हैं। उन्होंने यह कारनामा कैरिबियन प्रीमियर लीग 2025 के दौरान किया है।

Mon, 25 Aug 2025 12:39 PMChandra Prakash Pandey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

बांग्लादेश के ऑलराउंडर शाकिब अल हसन ने टी20 क्रिकेट में ऐसा कारनामा कर दिया है जो आज तक किसी दूसरे क्रिकेटर ने नहीं किया है। ये कारनामा है टी20 में 500 से ज्यादा विकेट और 7000 रन के बेमिसाल डबल का। वह इस फॉर्मेट में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बन गए हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

कैरिबियन प्रीमियर लीग 2025 के मैच के दौरान उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की। एंटीगुआ के सर विव रिचर्ड्स स्टेडियम में एंटिगुआ ऐंड बरबुडा फॉल्कंस की तरफ से सेंट किट्स ऐंड नेविस पैट्रिय्स के खिलाफ मैच में उन्होंने यह कारनामा किया। मैच में शाकिब ने पहले 11 रन देकर 3 विकेट लिए और बाद में तेजी से 25 रन बनाकर अपनी टीम को 7 विकेट से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

इस मैच में 3 विकेट लेने के साथ ही उन्होंने टी20 क्रिकेट में 500 विकेट पूरे कर लिए। वह ऐसा करने वाले दुनिया के पांचवें गेंदबाज बने। उनसे पहले अफगानिस्तान के राशिद खान, वेस्टइंडीज के ड्वेन ब्रावो और सुनील नरेन के अलावा दक्षिण अफ्रीका के इमरान ताहिर टी20 क्रिकेट में 500 विकेट का कारनामा कर चुके हैं। लेकिन शाकिब अल हसन के अलावा इनमें से किसी के नाम 7000 से ज्यादा रन नहीं हैं।

ये भी पढ़ें:पुजारा ही नहीं, इन दिग्गजों को भी विदाई मैच के बिना क्रिकेट को कहना पड़ा अलविदा
ये भी पढ़ें:कई यादगार सीरीज का रहे हिस्सा मगर चेतेश्वर पुजारा ने किसे बेस्ट में गिनाया?
ये भी पढ़ें:पुजारा की कहानी खत्म, मगर उनसे पहले डेब्यू करने वाले ये 5 भारतीय अभी भी एक्टिव

शाकिब अल हसन टी20 में 500 विकेट पूरे करने वाले बाएं हाथ के पहले स्पिनर हैं। इसके अलावा उन्होंने इस फॉर्मेट में बल्ले से भी कमाल किया है और अब तक 7574 रन बना चुके हैं।

टी20 क्रिकेट में 500+ विकेट लेने वाले पांचों क्रिकेटरों में सबसे ज्यादा रन की बात करें तो शाकिब के 7574 रनों के बाद ड्वेन ब्रावो 6970 रन के साथ दूसरे नंबर पर हैं। सुनील नरेन के नाम 4649 रन हैं। राशिद खान ने 2662 रन बनाए हैं और इमरान ताहिर के नाम सिर्फ 377 रन हैं।

टी20 में ऑलराउंड प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में वेस्टइंडीज के आंद्रे रसेल और केरन पोलार्ड के आंकड़े भी काफी प्रभावशाली हैं। दोनों ने 500 विकेट तो नहीं लिए हैं लेकिन रन बनाने के मामले में ये शाकिब अल हसन से काफी आगे हैं। रसेल ने टी20 में 487 विकेट लिए हैं और 9361 रन बनाए हैं। इसी तरह पोलार्ड के नाम 332 विकेट और 13981 रन हैं।

Chandra Prakash Pandey

लेखक के बारे में

Chandra Prakash Pandey
चन्द्र प्रकाश पाण्डेय टीवी पत्रकारिता से शुरुआत। न्यूज24, हमार टीवी, श्री न्यूज, फोकस न्यूज और न्यूज वर्ल्ड इंडिया में अलग-अलग भूमिकाओं के बाद 2016 में नवभारत टाइम्स.कॉम के साथ डिजिटल पारी का आगाज। देश, दुनिया, राजनीति, खेल, अदालत, अपराध से जुड़ीं खबरों पर लेखन। एनबीटी में करीब 9 साल की शानदार पारी के बाद मार्च 2025 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा और स्पोर्ट्स डेस्क इंचार्ज। मूल रूप से यूपी के देवरिया के निवासी। सीखने और समझने के सतत क्रम में भरोसा। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |