शे होप भारत में इतिहास रचने की दहलीज पर, टूट जाएगा एबी डी विलियर्स का 11 साल पुराना रिकॉर्ड

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

IND vs WI सीरीज में 4 शतक लगा चुके वेस्टइंडीज के कप्तान शे होप अब भारत में इतिहास रचने की दहलीज पर हैं। होप ने भारत दौरे पर 2 शतक वनडे में तो 2 टी20 में लगाए हैं। वह एक और सेंचुरी लगाते ही रिकॉर्ड बना देंगे।

Shai Hope
शे होप

वेस्टइंडीज के कप्तान शे होप भारत दौरे पर गजब की फॉर्म में चल रहे हैं। वनडे सीरीज में दो शतक जमाने के बाद वह टी20 सीरीज में भी 2 सेंचुरी जड़ चुके हैं। वेस्टइंडीज ने भारत दौरे पर वनडे और टी20 मिलाकर अभी तक 3 मैच जीते हैं और इन तीनों ही मुकाबलों में शे होप प्लेयर ऑफ द मैच रहे हैं। भारत और वेस्टइंडीज के बीच 17 अक्टूबर को टी20 सीरीज का डिसाइडर यानी पांचवां और आखिरी टी20 मैच खेला जाना है। वेस्टइंडीज की टीम को होप से काफी उम्मीदें रहेंगी, मेहमान टीम चाहेगी कि वह उनके कप्तान इस मैच में भी शतक जड़े और टीम को मैच के साथ सीरीज जिताए। अगर शे होप ऐसा करने में कामयाब रहते हैं तो वह भारत में इतिहास रच सकते हैं। ऐसा करने पर वह एबी डी विलियर्स का 11 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ देंगे।

विदेशी बल्लेबाजों द्वारा भारत में सबसे ज्यादा शतक

टेस्ट, वनडे और टी20 मिलाकर भारत में सबसे ज्यादा शतक जड़ने का रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज एबी डी विलियर्स के नाम है। उन्होंने 2015 में भारत में आखिरी वनडे शतक जड़ यह रिकॉर्ड बनाया था। उनके हमवतन क्विंटन डी कॉक ने इसी साल डी विलियर्स के रिकॉर्ड की बराबरी की। अब शे होप ने भी भारत दौरे पर 4 शतक जड़ साउथ अफ्रीका के इस लीजेंड की बराबरी कर ली है। एबी डी विलियर्स, क्विंटन डी कॉक और शे होप- तीनों बल्लेबाजों के नाम संयुक्त रूप से भारत में बतौर विदेशी बल्लेबाज सबसे ज्यादा 8 शतक जड़ने का रिकॉर्ड है। होप के पास इस रिकॉर्ड को अपने नाम करने का आखिरी मौका है।

अगर शे होप भारत के खिलाफ बेंगलुरु में होने वाले आखिरी टी20 में भी सेंचुरी लगाते हैं तो वह इतिहास रच देंगे। वह भारत में 9 सेंचुरी लगाने वाले पहले विदेशी खिलाड़ी बन जाएंगे। अभी तक लगाए 8 शतकों में होप ने 7 शतक भारत के खिलाफ ही लगाए हैं, जबकि 1 सेंचुरी उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ 2019 में लगाई थी।

भारत में सबसे ज्यादा सेंचुरी (विजिटिंग प्लेयर्स के हिसाब से)

8 - शे होप*

8 - एबी डी विलियर्स

8 - क्विंटन डी कॉक

7 - क्रिस गेल

6 - रिकी पोंटिंग

कैसा रहा भारत-वेस्टइंडीज चौथा टी20?

भारत को गेंदबाजी की कमजोरियों के उजागर होने के बाद बल्लेबाजों से भी निराशा मिली जिससे वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में मेजबान टीम को 24 रन से हराकर पांच मैच की सीरीज 2-2 से बराबर कर ली। कप्तान शे होप (नाबाद 102 रन) के शतक के बाद वेस्टइंडीज के लिए कीमो पॉल ने 41 रन देकर पांच विकेट झटके जिससे भारतीय टीम 248 रन के टारगेट का पीछा करते हुए संजू सैमसन (23 गेंद में छह चौके और चार छक्के) की 56 रन की अर्धशतकीय पारी के बावजूद 19.3 ओवर में 223 रन ही बना सकी।

पॉल के अलावा गुडाकेश मोती ने शानदार गेंदबाजी करते हुए दो ओवर में 13 रन देकर दो विकेट झटके। शमार स्प्रिंगर और रोमारियो शेफर्ड को एक एक विकेट मिला।

सीरीज का पांचवां और आखिरी मैच शनिवार, 17 अक्टूबर को बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।

भारतीय पारी में सैमसन के अलावा तिलक वर्मा (43 रन) और नीतिश कुमार रेड्डी (41 रन) ने छठे विकेट के लिए 70 रन की साझेदारी की लेकिन यह टीम को जीत के करीब तक पहुंचाने के लिए काफी नहीं थी।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
Cricket News , Cricket Schedule , Live Cricket Score से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। क्रिकेट की सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़होप भारत में इतिहास रचने की दहलीज पर, टूट जाएगा डिविलियर्स का रिकॉर्ड