Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Shai Hope Test century drought ends Today After 8 Years against India but this stigma On Him
शे होप पर शतक जड़ने के बाद लगा कलंक! वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों की इस शर्मसार कर देने वाली लिस्ट में बने नंबर-1

शे होप पर शतक जड़ने के बाद लगा कलंक! वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों की इस शर्मसार कर देने वाली लिस्ट में बने नंबर-1

संक्षेप:

वेस्टइंडीज के लिए दो टेस्ट शतकों के बीच सबसे पारियों की लिस्ट में होप से पहले यह रिकॉर्ड जर्मेन ब्लैकवुड के नाम था, जिन्होंने 2015-20 के बीच 47 पारियां ली थी। इस लिस्ट में शिवनरेन चंद्रपॉल, ड्वेन ब्रावो और क्रिस गेल जैसे दिग्गज भी हैं।

Oct 13, 2025 01:11 pm ISTLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

वेस्टइंडीज के सीनियर बल्लेबाज शे होप ने आखिरकार टेस्ट क्रिकेट में अपने सूखे को खत्म किया है। भारत के खिलाफ दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में जारी दूसरे टेस्ट के चौथे दिन उन्होंने मुश्किल स्थिति में आकर ना सिर्फ अपनी टीम के लिए खड़े हुए, बल्कि शानदार शतक भी जड़ा। 8 साल बाद होप के बल्ले से यह शतक निकला है। उन्होंने आखिरी सेंचुरी 2017 में लगाई थी। मगर इस शतक के साथ उनपर एक कलंक लग गया है। वह वेस्टइंडीज के लिए दो टेस्ट शतकों के बीच सबसे ज्यादा पारियां खेलने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। जी हां, यह होप के टेस्ट करियर की दूसरे सेंचुरी है। इससे पहले उन्होंने 2017 में अपना दूसरा शतक इंग्लैंड के खिलाफ जड़ा था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

भारत बनाम वेस्टइंडीज लाइव स्कोर यहां देखें

वेस्टइंडीज के लिए दो टेस्ट शतकों के बीच सबसे पारियों की लिस्ट में होप से पहले यह रिकॉर्ड जर्मेन ब्लैकवुड के नाम था, जिन्होंने 2015-20 के बीच 47 पारियां ली थी। इस लिस्ट में शिवनरेन चंद्रपॉल, ड्वेन ब्रावो और क्रिस गेल जैसे दिग्गज भी हैं।

वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों द्वारा दो टेस्ट शतकों के बीच सबसे अधिक पारियां-

58 शाई होप (2017-25)

47 जर्मेन ब्लैकवुड (2015-20)

46 क्रिस गेल (2005-08)

44 ड्वेन ब्रावो (2005-09)

41 शिवनारायण चंद्रपॉल (1998-02)

ये भी पढ़ें:IND ने फॉलोऑन देकर आखिरी बार कब की थी बैटिंग? जडेजा का भी नहीं हुआ था डेब्यू

वेस्टइंडीज ने भारत पर हासिल की लीड

शे होप से पहले इस मैच में जॉन कैम्पबेल ने भी शतक जड़ा था। इन दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 177 रनों की पार्टनरशिप हुई थी। इस साझेदारी के दम पर ही वेस्टइंडीज की टीम फॉलोऑन लेने के बावजूद भारत पर लीड हासिल करने में कामयाब रही। भारतीय टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में यह चौथा मौका होगा जब टीम इंडिया फॉलोऑन देने के बाद बैटिंग करेगी। आखिरी बार ऐसा 2012 में हुआ था। जब इस स्क्वॉड में शामिल किसी भी खिलाड़ी का डेब्यू नहीं हुआ था।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera
लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें 9 साल का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि के अनुरूप 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू करने वाले लोकेश क्रिकेट टुडे से लेकर इंडिया टीवी जैसे संस्थान में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इस दौरान उन्होंने ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, आईपीएल जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह 2022 से हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |