शाई होप ने 21वां ODI शतक जड़कर रोहित शर्मा और डिविलियर्स को पीछे छोड़ा, बनाए तीन बड़े रिकॉर्ड

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

शाई होप ने तीसरे वनडे मैच में भारत के खिलाफ शतक जड़कर रोहित शर्मा और एबी डिविलियर्स जैसे बड़े बल्लेबाजों को पीछे छोड़ दिया है। उन्होंने अपने 21वें वनडे शतक से तीन बड़े रिकॉर्ड बना लिए हैं। 

Shai Hope
साई होप ने भारत के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में जड़ा शतक

भारत और वेस्टइंडीज के बीच न्यू चंडीगढ़ में खेले जा रहे सीरीज के तीसरे और आखिरी वनडे मैच में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने शतक जड़ दिया है। उन्होंने पिछले मैच में भी शतक जड़ा था। यह उनके करियर में चौथी बार है जब उन्होंने बैक टू बैक शतक जड़ा है। शाई होप ने अपने वनडे करियर का 21वां शतक जड़ा है। उन्होंने ब्रायन लारा को वनडे शतकों के मामले में पिछले मैच में ही पीछे छोड़ दिया था। वे क्रिस गेल के 25 वनडे शतकों के करीब जा जाते जा रहे हैं। उन्होंने 143 गेंदों में 162 रनों की पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान कैरेबियाई कप्तान ने 17 चौके और 3 छक्के जड़े। वे एक छोर पर खड़े रहे जिसकी वजह से वेस्टइंडीज ने सीरीज में 1 मैच जीतने में सफलता हासिल की। इस विशाल पारी की मदद से मेहमान टीम ने 352 रनों के लक्ष्य को 10 गेंद शेष रहते 5 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया।

रोहित और डिविलियर्स को किया पीछे

इस शानदार शतकीय पारी के साथ शाई होप ने तीन बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। उन्होंने पारियों के लिहाज से सबसे तेज शतक जड़ने के मामले में रोहित शर्मा, एबी डिविलियर्स जैसे खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया है। वे विराट कोहली और हासिम अमला के क्लब में शामिल हो गए हैं। वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 21 शतक जड़ने के मामले में हसीम अमला पहले नंबर पर हैं। उन्होंने 116 पारियों में 21 शतक जड़ दिए थे। विराट कोहली ने 21 वनडे शतक जड़ने के लिए कुल 138 पारयां ली थीं। क्विंटन डिकॉक ने 152 पारियों में 21 शतक जड़े थे। डेविड वॉर्नर ने भी 152 पारियां में यह खास उपलब्धि हासिल की थी। अब शाई होप ने इन दोनों बल्लेबाजों की बराबरी कर ली है। वेस्टइंडीज के मौजूदा कप्तान ने भी 152 पारियों में ही 21 शतक जड़ने का कारनामा किया है। इस सूची में एबी डिविलियर्स चौथे स्थान पर हैं। उन्होंने 183 पारियों में ऐसा किया है। रोहित शर्मा 186 पारियों में 21 शतक जड़ने के साथ सूची में पांचवें स्थान पर हैं।

वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 21 शतक जड़ने वाले बैटर (पारियों के लिहाज से)

116 हसीम अमला

138 विराट कोहली

152 क्विंटन डी कॉक/ डेविड वॉर्नर/ शाई होप

183 एबी डिविलियर्स

186 रोहित शर्मा

महेंद्र सिंह धोनी से इस मामले में आगे

शाई होप ने पिछले ही मैच में एक खास मामले में महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ दिया है। अब वे दुनिया में सबसे अधिक वनडे शतक जड़ने वाले विकेटकीपर कप्तान हैं। उन्होंने बतौर कप्तान और विकेटकीपर रहते हुए 8 बार यह कारनामा 53 पारियों में कर दिया है, जबकि धोनी ने 172 पारियों में 6 शतक जड़े थे। एबी डिविलियर्स ने 27 पारियों में इस भूमिका में रहते हुए 4 शतक जड़े थे।

वनडे में विकेटकीपर-कप्तान के तौर पर सबसे ज़्यादा शतक

8 शाई होप (53)

6 एमएस धोनी (172)

4 एबी डीविलियर्स (27)

भारत में भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा ODI शतक जड़ने वाले बैटर

वनडे क्रिकेट में भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक भारतीय सरजमीं पर सबसे ज्यादा शतक जड़ने के मामले में शाई होप तीसरे स्थान पर आ गए हैं। एबी डिविलियर्स 11 पारियों में पांच शतकों के साथ इस सूची में टॉप पर हैं। डेरिल मिचेल ने 8 पारियों में 4 शतक जड़ दिए हैं। साई होप ने भारत के खिलाफ भारत की ही धरती पर 14 पारियां खेली हैं, जिसमें 4 शतक जड़ दिए हैं। शाई होप के 21वें वनडे शतक पर उनकी तारीफ ग्रेट सुनील गावस्कर ने भी ऑन एयर कमेंट्री के दौरान की। उन्होंने शतक जड़ने के बाद कोई खास जश्न नहीं मनाया। टीम के कप्तान हैं और उन्हें पता है कि जब तक टीम को जीत नहीं दिला देते काम पूरा नहीं हुआ है।

भारत में भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे शतक

5 एबी डी विलियर्स (11 पारियां)

4 डेरिल मिशेल (8 पारियां)

4 शाई होप (14 पारियां)

Vimlesh Kumar Bhurtiya

लेखक के बारे में

Vimlesh Kumar Bhurtiya

विमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार

संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।

खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। IND vs Pak Live के पल-पल के स्कोर और अपडेट्स भी यहीं पाएं। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़शाई होप ने 21वां ODI शतक जड़कर रोहित शर्मा और डिविलियर्स को पीछे छोड़ा