Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Shai Hope has taken the reign from Shubman Gill Will he be able to regain his number one ranking by the end of 2025
शुभमन गिल से छिन गई बादशाहत, क्या 2025 का अंत होते-होते इस मामले में फिर बन पाएंगे नंबर-1?

शुभमन गिल से छिन गई बादशाहत, क्या 2025 का अंत होते-होते इस मामले में फिर बन पाएंगे नंबर-1?

संक्षेप:

साल 2025 में शुभमन गिल ने अभी तक सभी फॉर्मेट में खेले 33 मैचों की 40 पारियों में 51.05 की औसत के साथ 1736 रन बनाए हैं जिसमें 7 शतक और 3 अर्धशतक शामिल है। गिल इस साल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं।

Dec 11, 2025 10:49 am ISTLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

भारतीय टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान शुभमन गिल का बल्ला इस साल खूब चला है। कप्तानी मिलने के बाद तो टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने तबाही मचा दी है। हालांकि टी20 में उनकी फॉर्म अभी भी चिंता का विषय बनी हुई है। साल 2025 में शुभमन गिल ने अभी तक सभी फॉर्मेट में खेले 33 मैचों की 40 पारियों में 51.05 की औसत के साथ 1736 रन बनाए हैं जिसमें 7 शतक और 3 अर्धशतक शामिल है। गिल अभी तक इस साल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे, मगर वेस्टइंडीज के शे होप ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन में जारी दूसरे टेस्ट में उनको पछाड़ नंबर-1 का ताज हासिल कर लिया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
ये भी पढ़ें:चंडीगढ़ की पिच पर आज बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या चलेगा गेंदबाजों का जादू, जानें

शे होप के नाम 2025 में अब सबसे अधिक 1749 रन हो गए हैं। साल 2025 में तीनों फॉर्मेट -टेस्ट, वनडे और टी20- में सबसे ज्यादा रन बनाने की रेस अब शे होप और शुभमन गिल के बीच ही हैं। इन दोनों के अलावा अभी तक कोई 1600 रन का आंकड़ा तक नहीं छू पाया है। अब देखने वाली बात यह होगी कि इस साल का अंत होते-होते कौन बाजी मारता है।

बात शे होप की करें तो, न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी वेलिंगटन टेस्ट में उनकी एक पारी बाकी है, वहीं उन्हें कीवी टीम के खिलाफ एक और टेस्ट मैच खेलना है जहां उन्हें दो बार और बैटिंग करने का मौका मिलेगा।

ये भी पढ़ें:मेरा सपना है कि…गिल की खराब फॉर्म के बीच यशस्वी जायसवाल ने जताई खास इच्छा!

वहीं शुभमन गिल साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा हैं। इस साल का अंत होते-होते भारत को मेहमानों के साथ 4 और टी20 मैच खेलने हैं, ऐसे में गिल के पास नंबर-1 की दावेदारी ठोकने के लिए 4 मौके होंगे। हालांकि उनके लिए यह काम आसान नहीं होने वाला है।

शे होप की बची तीन पारियां टेस्ट फॉर्मेट में हैं। इस दौरान उनके पास लंबी पारी खेलने के ज्यादा मौके होंगे। वहीं शुभमन गिल को टी20 में 4 पारियां खेलनी है जहां उन्हें बहुत कम समय मिलेगा। अब 2025 का बादशाह कौन बनेगा ये तो आने वाले कुछ दिनों में ही पता चल पाएगा।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera
लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें 9 साल का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि के अनुरूप 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू करने वाले लोकेश क्रिकेट टुडे से लेकर इंडिया टीवी जैसे संस्थान में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इस दौरान उन्होंने ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, आईपीएल जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह 2022 से हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |