6 दिन में 316 रन; शे होप ने रचा नायाब इतिहास; रोहित शर्मा नंबर-3 पर खिसके

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

Shai Hope Stats: शे होप ने दूसरे टी20 में कमाल की शतकीय पारी खेल वेस्टइंडीज को जीत दिलाई। भारत के खिलाफ मेहमान टीम ने 250 रनों का मुश्किल टारगेट चेज किया। होप ने इस दौरान इतिहास रचा।

Shai Hope
शे होप

वेस्टइंडीज के कप्तान शे होप भारत दौरे पर क्या कमाल की बल्लेबाजी कर रहे हैं। वनडे सीरीज में 278 रन बनाकर वह शुभमन गिल के बाद दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे, वहीं अब टी20 में भी उनका बल्ला आग उलग रहा है। अभी तक खेले गए दो टी20 मुकाबलों में होप ने एक फिफ्टी और एक सेंचुरी समेत कुल 154 रन बना लिए हैं। पिछले 6 दिन तो इस खिलाड़ी के लिए एकमद खास रहे हैं। भारत के खिलाफ तीसरे वनडे में नाबाद 162 रनों की पारी खेलने के साथ-साथ होप ने पहले टी20 में 52 तो दूसरे मुकाबले में नाबाद 102 रनों की पारी खेली। पिछले 6 दिनों में भारत के खिलाफ तीन पारियों में वह 316 रन बना चुके हैं, इस दौरान वह एक ही बार आउट हुए हैं। होप ने इस शानदार फॉर्म के दम पर एक नायाब इतिहास रचा है।

शे होप ने रचा इतिहास

शे होप अब इंटरनेशनल क्रिकेट में 6 दिन के अंदर वनडे में 150 और टी20 में 100 रन का आंकड़ा छूने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बन गए हैं। जी हां, इससे पहले यह रिकॉर्ड न्यूजीलैंड की विमेंस क्रिकेटर अमेलिया केर के नाम था, उन्होंने 7 दिन में साउथ अफ्रीाक के खिलाफ टी20 में शतक तो वनडे में 150 से अधिक रनों की पारी खेली थी। भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा, जो तीन बार यह कारनामा कर चुके हैं, वह लिस्ट में तीसरे पायदान पर खिसक गए हैं। हिटमैन ने 8 और 9 दिन के अंदर वनडे में 150 और टी20 में 100 रन का आंकड़ा पार किया है।

ODI 150 और T20I सेंचुरी के बीच सबसे कम दिनों का गैप:

  • 6 दिन - शे होप, 2026 (162* vs IND, ODI & 102* vs IND, T20I)
  • 7 दिन - मेली केर, 2026 (105 vs SA, T20I & 179* vs SA, ODI)
  • 8 दिन - रोहित शर्मा, 2018 (162 vs WI, ODI & 111* vs WI, T20I)
  • 9 दिन - रोहित शर्मा, 2015 (106 vs SA, T20I & 150 vs SA, ODI)
  • 9 दिन - रोहित शर्मा, 2017 (208* vs SL, ODI & 118 vs SL, T20I)

शे होप ने बनाए कई रिकॉर्ड्स

शे होप अपनी इस पारी के दम पर भारत के खिलाफ तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने वाले वेस्टइंडीज के पहले और दुनिया के मात्र दूसरे खिलाड़ी बने हैं। जी हां, होप के नाम भारत के खिलाफ टेस्ट और टी20 में 1-1 और वनडे में 5 शतक दर्ज हैं। होप ने अपने इस शतक के साथ कई और रिकॉर्ड्स भी अपने नाम किए। होप का यह वेस्टइंडीज के लिए दूसरा शतक है, वह वेस्टइंडीज के लिए टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा सेचुरी लगाने वाले क्रिस गेल और एविन लुईस की बराबरी कर चुके हैं। इन दोनों के नाम भी 2-2 टी20 इंटरनेशनल शतक दर्ज है। होप ने भारत के खिलाफ 45 गेंदों में सेंचुरी लगाई, जो इस फॉर्मेट में टीम इंडिया के खिलाफ संयुक्त रूप से सबसे तेज सेंचुरी है। होप से पहले इंग्लैंड के युवा बल्लेबाज जैकब बेथल ने 2026 टी20 वर्ल्ड कप के दौरान यह कारनामा किया था।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
Cricket News , Cricket Schedule , Live Cricket Score से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। क्रिकेट की सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़6 दिन में 316 रन; शे होप ने रचा नायाब इतिहास; रोहित शर्मा नंबर-3 पर खिसके