Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Shai Hope broke Sachin Tendulkar world record becoming the first player in the world to achieve such a feat
Shai Hope ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा कारनामा करने वाले बने दुनिया के पहले खिलाड़ी

Shai Hope ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा कारनामा करने वाले बने दुनिया के पहले खिलाड़ी

संक्षेप:

सचिन तेंदुलकर ने अपने वनडे करियर में 11 टीमों के खिलाफ वनडे शतक जड़ा था, वहीं न्यूजीलैंड के खिलाफ शतक जड़ शे होप ने इस वर्ल्ड रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया है। होप अब 12 देशों के खिलाफ वनडे शतक जड़ने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

Nov 20, 2025 06:55 am ISTLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

वेस्टइंडीज वनडे टीम के कप्तान शे होप ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैच की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबले में शतक जड़ इतिहास रचा। न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा वनडे नेपियर के मैकलीन पार्क में खेला गया था। इस मैच में होप ने 69 गेंदों पर 13 चौकों और 4 गगनचुंबी छक्कों की मदद से 109 रनों की धमाकेदार पारी खेली। यह उनके वनडे करियर का 19वां शतक था। इस शतक के दम पर वह ‘क्रिकेट के भगवान’ कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर का भी वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने में कामयाब रहे। जी हां, यह वर्ल्ड रिकॉर्ड है वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा टीमों के खिलाफ शतक जड़ने का।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
ये भी पढ़ें:ICC ने की वर्ल्ड कप के शेड्यूल की घोषणा, भारत और पाकिस्तान एक ग्रुप में नहीं

सचिन तेंदुलकर ने अपने वनडे करियर में 11 टीमों के खिलाफ वनडे शतक जड़ा था, वहीं न्यूजीलैंड के खिलाफ शतक जड़ शे होप ने इस वर्ल्ड रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया है। होप अब 12 देशों के खिलाफ वनडे शतक जड़ने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

न्यूजीलैंड से पहले होप जिम्बाब्वे, भारत, बांग्लादेश, आयरलैंड, अफगानिस्तान, श्रीलंका, नीदरलैंड्स, पाकिस्तान, साउथ अफ्रीका, नेपाल और इंग्लैंड के खिलाफ सेंचुरी ठोक चुके हैं।

सबसे ज्यादा टीमों के खिलाफ वनडे शतक लगाने वाले खिलाड़ी-

12 - शे होप*

11 - सचिन तेंदुलकर

11 - रिकी पोंटिंग

11 - क्रिस गेल

11 - हाशिम अमला

11 - मार्टिन गुप्टिल

10 - सौरव गांगुली

10 - हर्शल गिब्स

10 - एबी डिविलियर्स

10 - टी दिलशान

10 - इयोन मोर्गन

10 - रोहित शर्मा

ये भी पढ़ें:गिल ने खतरे में डाला कोहली का रिकॉर्ड, देखें सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले कप्तान

शे होप इसी के साथ अब वनडे क्रिकेट में वेस्टइंडीज के लिए सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। वह और ब्रायन लारा दोनों के ही नाम वनडे में 19-19 शतक हैं। लारा ने ये शतक 258 पारियों में जड़े थे, जबकि होप ने सिर्फ 142 पारी में 19 वनडे शतक ठोक दिए हैं। वेस्टइंडीज के लिए सबसे ज्यादा शतक ठोकने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है, जिन्होंने 291 पारियों में 25 शतक ठोके हैं।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera
लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें 9 साल का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि के अनुरूप 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू करने वाले लोकेश क्रिकेट टुडे से लेकर इंडिया टीवी जैसे संस्थान में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इस दौरान उन्होंने ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, आईपीएल जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह 2022 से हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |