शतक जड़कर शाई होप ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, फिल साल्ट और संजू सैमसन के ‘खास क्लब' में मारी एंट्री

लाइव हिन्दुस्तान
share

बुधवार को भारत के खिलाफ चौथे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में शतक जड़कर शाई होप ने क्रिस गेल के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया है। वे टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वेस्टइंडीज के लिए सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले बैटर बन गए हैं। उन्होंने संजू सैमसन और फिल साल्ट के खास क्लब में भी एंट्री कर ली है।

shai hope
शाई होप ने जड़ा शतक (फाइल फोटो)

भारत और वेस्टइंडीज के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में बुधवार को खेले जा रहे चौथे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने शतक जड़कर इतिहास रच दिया है। उन्होंने आज के मुकाबले में 50 गेंदों में नाबाद 102 रनों की पारी खेली, जिसमें चार चौके और 9 छक्के शामिल थे। उन्होंने अपनी इस पारी के दौरान 204 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की।

होप ने इस ताबड़तोड़ शतकीय पारी के साथ क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़कर इतिहास रच दिया है। यह शाई होप का टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में तीसरा शतक है। तूफानी शतक की मदद से वे क्रिस गेल को पीछे छोड़ते हुए वेस्टइंडीज की ओर से टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। क्रिस गेल ने अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर में सिर्फ दो शतक लगाए थे, जबकि होप ने तीन शतक जड़ दिए हैं और उनसे आगे निकल गए हैं। उन्होंने एविन लुईस को भी पीछे छोड़ दिया है जिन्होंने टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सिर्फ 2 शतक वेस्टइंडीज के लिए जड़े थे। इस सूची में तीसरे स्थान पर रोवमैन पॉवेल और जॉनसन चार्ल्स हैं, जिन्होंने टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 1-1 शतक अपने देश के लिए लगाए हैं।

वेस्टइंडीज के लिए सबसे ज्यादा T20I शतक जड़ने वाले बैटर

3 - शाई होप

2 - क्रिस गेल, एविन लुईस

1 - जॉनसन चार्ल्स, रोवमैन पॉवेल

संजू- साल्ट के खास क्लब में मारी एंट्री

इस शतक के साथ शाई होप ने एक और उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने फिल साल्ट, संजू सैमसन और तिलक वर्मा के खास क्लब में एंट्री मार ली है। द्विपक्षीय टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में एक से अधिक शतक जड़ने वाले दुनिया के केवल पांच बल्लेबाजों की सूची में शाई होप का नाम शामिल हो गया है। यह कारनामा पहली बार फिल साल्ट ने साल 2023 में किया था जब वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज में 2 शतक जड़ दिए थे। संजू सैमसन ने इसके एक साल बाद साल 2024 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ यह कारनामा किया और एक ही सीरीज में दो शतक जड़ दिए। इस लिस्ट में मौजूदा भारतीय टी-20 टीम के उप- कप्तान तिलक वर्मा का नाम भी शामिल है। तिलक वर्मा ने साल 2024 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ लगातार दो शतक जड़ दिए थे। वे किसी टी-20 अंतरराष्ट्रीय द्विपक्षीय सीरीज में 1 से अधिक शतक जड़ने वाले दुनिया के तीसरे बल्लेबाज बने थे। साल 2025 में स्पेन के बल्लेबाज मोहम्मद एहसान ने क्रोएशिया के खिलाफ होम सीरीज में 2 शतक जड़कर यह कारनामा करने वाले दुनिया के चौथे बल्लेबाज बने और अब शाई होप इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर आ गए हैं। शाई होप ने इसी सीरीज के दूसरे मुकाबले में जो रांची में खेला गया था उसमें नाबाद शतकीय पारी खेली थी।

बाइलेटरल T20I सीरीज में एक से ज्यादा शतक जड़ने वाले बैटर

2 - फिल सॉल्ट (ENG) बनाम WI, (अवे, 2023)

2 - संजू सैमसन (IND) बनाम SA (अवे, 2024)

2 - तिलक वर्मा (IND) बनाम SA (अवे, 2024)

2 - मोहम्मद एहसान (स्पेन) बनाम क्रोएशिया (होम, 2025)

2 - शाई होप (WI) बनाम IND (अवे, 2026)

Vimlesh Kumar Bhurtiya

लेखक के बारे में

Vimlesh Kumar Bhurtiya

विमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार

संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।

खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।

और पढ़ें
Cricket News , Cricket Schedule , Live Cricket Score से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। क्रिकेट की सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़शतक जड़कर शाई होप ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, साल्ट- संजू के क्लब में एंट्री