Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Shai Hope blasted highest individual score of SA20 before Lungi Ngidi claimed the League s first ever hat trick
शाई होप का 'तूफान' और लुंगी एनगिडी की 'हैट्रिक', SA20 लीग में आई इतिहास रचने वाली रात

शाई होप का 'तूफान' और लुंगी एनगिडी की 'हैट्रिक', SA20 लीग में आई इतिहास रचने वाली रात

संक्षेप:

SA20 लीग में सबसे बड़ा निजी स्कोर और फिर उसी मैच में एक खिलाड़ी ने हैट्रिक भी ली। पहली बार साउथ अफ्रीका की टी20 लीग में किसी गेंदबाज ने हैट्रिक ली है। शाई होप ने सबसे बड़ी पारी एसए20 लीग में खेली।

Jan 08, 2026 06:05 am ISTVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

एक ही दिन में SA20 लीग में दो बड़े रिकॉर्ड देखने को मिले। एक बल्लेबाज ने साउथ अफ्रीका की इस टी20 लीग SA20 का सबसे बड़ा निजी स्कोर बनाया, जबकि दूसरी पारी में उसी टीम के एक गेंदबाज ने टूर्नामेंट के इतिहास की सबसे पहली हैट्रिक ली। शाई होप ने SA20 का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाया, जिसके बाद लुंगी एनगिडी ने लीग की पहली हैट्रिक लगाकर प्रिटोरिया कैपिटल्स को किंग्समीड में डरबन के सुपर जायंट्स के खिलाफ 15 रनों से जीत दिलाई। इस टीम को पिछले मैच में करारी हार का सामना करना पड़ा था, जिसमें केशव महाराज ने एक ओवर में 34 रन दिए थे, जो लीग के इतिहास का सबसे महंगा ओवर था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

शाई होप ने 69 गेंदों में 118 रनों की पारी खेली। इस पारी में 9 चौके और 9 ही छक्के शामिल थे, जिसका मतलब है कि उन्होंने 90 रन सिर्फ बाउंड्रीज से बटोरे। प्रिटोरिया कैपिटल्स ने 4 विकेट खोकर 20 ओवर में 201 रन बनाए। यह रिकॉर्ड्स वाली रात रही, जिसमें किंग्समीड के फैंस को एक रोमांचक मैच देखने को मिला। आखिरी ओवर में मैच के तीनों ही नतीजे खुले हुए थे। आखिरी ओवर में सुपर जायंट्स को जीत के लिए 18 रन चाहिए थे और इन फॉर्म बल्लेबाज जोस बटलर क्रीज पर थे, लेकिन वे अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। वे 97 रनों की पारी खेलकर नाबाद लौटे, लेकिन टीम उनकी 15 रनों से मैच हार गई।

जोस बटलर एसए20 में अपनी पहली सेंचुरी जड़ने के करीब थे, लेकिन रोस्टन चेज ने न सिर्फ उनका शतक रोका, बल्कि उनकी टीम को जीतने से भी रोक दिया, क्योंकि पहली दो गेंद बटलर से खाली चली गईं और अगली गेंद पर एक रन बना और एक बल्लेबाज आउट हो गया। अगली गेंद पर भी ऐसा ही हुआ और मैच खत्म हो गया। यह निश्चित रूप से रोस्टन चेज के लिए भी एक एक्शन भरी रात थी, क्योंकि वेस्टइंडीज का यह बल्लेबाज कैपिटल्स की पारी के दौरान ‘रिटायर्ड आउट’ हुआ था, जो कि इस लीग में पहली बार था। इसी मैच में लुंगी एनगिडी ने अपने आखिरी ओवर में दूसरी गेंद पर डेविड वीज, तीसरी गेंद पर सुनील नरेन और चौथी गेंद पर जेराल्ड कोएट्जी को आउट किया और हैट्रिक पूरी की। SA20 लीग की ये पहली हैट्रिक रही।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur
विकाश गौड़, लाइव हिन्दुस्तान के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में कार्यरत हैं। हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में इनको करीब 8 साल का अनुभव है। करियर की शुरुआत से ही ये डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। 2016 में इन्होंने अपने पत्रकारिता के सफर का शुभारंभ किया। खबर नॉन स्टॉप से शुरुआत करते हुए, वे पत्रिका समूह की प्रमुख वेबसाइट कैच न्यूज से जुड़े, जहां इन्होंने खेल से जुड़ी खबरों की बारीकियों को सीखा। इसके बाद, इन्होंने डेली हंट में थोड़े समय के लिए वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में काम किया और फिर दैनिक जागरण की वेबसाइट से जुड़कर पूरी तरह से खेल समाचारों की दुनिया में प्रवेश कर लिया। यहां इन्होंने लगभग ढाई साल तक कार्य किया और जनवरी 2021 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। अपने करीब साढ़े छह साल के अनुभव में विकाश ने सभी प्रमुख खेल आयोजनों को कवर किया है, जिनमें क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल, ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल, एशियाई खेल और कई अन्य बड़े खेल आयोजन शामिल हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।