शे होप बने नंबर-1, सैमसन निकले अभिषेक शर्मा से आगे; चौथे टी20 के बाद IND vs WI सीरीज में सबसे ज्यादा रन

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

IND vs WI चौथे टी20 में एक और शतक जड़ वेस्टइंडीज के कप्तान शे होप ने 5 मैच की इस टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की रेस में पहला स्थान हासिल कर लिया है। टॉप-5 में कुल 3 भारतीय हैं।

IND vs WI Most Runs After 4th T20I
IND vs WI चौथे टी20 के बाद सबसे ज्यादा रन

भारत बनाम वेस्टइंडीज टी20 सीरीज में रनों का मेला लगा हुआ है। पहले मुकाबले को छोड़कर अभी तक खेले गए अन्य तीनों मुकाबलों में 200 रन का आंकड़ा पार हुआ है। वेस्टइंडीज ने तो दूसरे टी20 में 250 रन का मुश्किल टारगेट चेज करके भी दिखाया है। ऐसे में IND vs WI टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों के बीच जबरदस्त रेस देखने को मिल रही है। वेस्टइंडीज के कप्तान शे होप सीरीज में दूसरा शतक जड़ पहले पायदान पर पहुंच गए हैं। दूसरे टी20 में वेस्टइंडीज की ऐतिहासिक जीत में शतक जड़ने के बाद उन्होंने चौथे टी20 में एक और शतक जड़ा। बता दें, टी20 सीरीज से पहले भारत-वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज भी खेली गई थी, जिसके आखिरी दो मुकाबलों में होप ने बैक टू बैक दो शतक जड़े थे। भारत दौरे पर इसी के साथ वह अभी तक कुल 4 शतक जड़ चुके हैं। होप ही भारत और वेस्टइंडीज के बीच जीत-हार का अंतर बने हुए हैं।

संजू सैमसन निकले अभिषेक शर्मा से आगे

शे होप के आंकड़ों की बात करें तो अभी तक खेले 4 मुकाबलों में वेस्टइंडीज के कप्तान ने 130.50 की औसत और 190.51 के लाजवाब स्ट्राइक रेट के साथ सबसे अधिक 261 रन बनाए हैं। वह इस सीरीज में 250 रन का आंकड़ा पार करने वाले एकमात्र बल्लेबाज हैं। होप ने भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में दो शतक और एक शतक लगाया है। तीसरे टी20 में वह सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हो गए थे, जहां वेस्टइंडीज 224 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 209 पर ढेर हो गया था।

IND vs WI टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की रेस में दूसरे पायदान पर भी वेस्टइंडीज का ही बल्लेबाज है। जी हां, यह थोड़ा हैरान कर देने वालाा है, मगर शेरफेन रदरफोर्ड 221 रनों के साथ लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। 4 मैचों में इस तूफानी बल्लेबाज ने 188.89 के स्ट्राइक रेट के साथ यह रन बनाए हैं। रदरफोर्ड सीरीज में अभी तक 2 फिफ्टी लगा चुके हैं।

भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे पायदान पर हैं। उन्होंने 4 मैचों में अभी तक 159 रन बनाए हैं। अय्यर और रदरफोर्ड के बीच रनों का यह अंतर बताता है कि वेस्टइंडीज के बल्लेबाज सीरीज में कितनी अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों के बीच 62 रनों का अंतर है।

संजू सैमसन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे टी20 में 56 रनों की तूफानी पारी खेल इस लिस्ट में अभिषेक शर्मा को पांचवें पायदान पर खिसका दिया है। सैमसन के नाम 4 मैचों में 38 की औसत और 188.89 के स्ट्राइक रेट के साथ 152 रन हो गए हैं, जबकि अभिषेक शर्मा 139 रनों के साथ लिस्ट में पांचवें और आखिरी पायदान पर हैं।

ईशान किशन 123 रनों के साथ टॉप-5 से बाहर हो गए हैं।

भारत बनाम वेस्टइंडीज टी20 सीरीज अब रोमांचक मोड पर पहुंच गई है। सीरीज का डिसाइडर यानी पांचवां और आखिरी टी20 बेंगलुरु में 17 अक्टूबर को खेला जाना है। इस मैच में जीत दर्ज करने वाली टीम सीरीज अपने नाम करेगी। फिलहाल यह सीरीज 2-2 की बराबरी पर है।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
Cricket News , Cricket Schedule , Live Cricket Score से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। क्रिकेट की सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़शे होप नंबर-1, सैमसन निकले अभिषेक शर्मा से आगे; चौथे टी20 के बाद सबसे ज्यादा रन