Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Shahid Afridi want to take a dig at Team India but started praising them If there was a world team then India win there
टीम इंडिया पर तंज कसने के चक्कर में तारीफ कर बैठे शाहिद अफरीदी, बोले- अगर वर्ल्ड टीम भी होती तो...

टीम इंडिया पर तंज कसने के चक्कर में तारीफ कर बैठे शाहिद अफरीदी, बोले- अगर वर्ल्ड टीम भी होती तो...

संक्षेप:

  • शाहिद अफरीदी ने भारतीय टीम पर तंज कसने की कोशिश की, लेकिन तारीफ कर बैठे। अफरीदी ने कहा कि उनको दुबई में खेलने का फायदा मिला, लेकिन उनकी टीम भी चयनकर्ताओं ने शानदार चुनी। भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी जीती।

Mar 11, 2025 06:00 am ISTVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

पाकिस्तान टीम के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने माना है कि दुबई में टीम इंडिया का अतिरिक्त फायदा मिला। हालांकि, उन्होंने इस बात को भी स्वीकार किया है कि भारत की टीम वाकई में दमदार थी। अफरीदी ने कहा कि उनकी घरेलू क्रिकेट दमदार है और उसमें वे इनवेस्ट करते हैं, जिसका फायदा उनको टूर्नामेंट में मिलता है। पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर ने ये भी कहा कि दुबई में अगर वर्ल्ड टीम भी चैंपियंस ट्रॉफी में खेल रही होती तो उसे भी भारतीय टीम हरा देती, क्योंकि उनको पिच और वहां की कंडीशन्स के बारे में अच्छी तरह से पता था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

शाहिद अफरीदी ने टीम इंडिया की तारीफ करते हुए कहा, "उनका डोमेस्टिक क्रिकेट अच्छा है और उन्होंने शानदार सिलेक्शन इस टूर्नामेंट के लिए किया। हालांकि, मैं जानता हूं कि सभी मैचों के लिए भारत का वेन्यू चेंज नहीं हुआ था। ऐसे में उनको दुबई की कंडीशन, टीम कॉम्बिनेशन और पिच पर स्पिनर्स और गेंदबाजों का क्या रोल होगा, ये पता था। इसका उन्हें फायदा हुआ। उनका वेन्यू चेंज नहीं किया, यह भी बड़ा कारण है उनकी जीत में। उन्होंने कंडीशन और पिच के हिसाब से जबरदस्त टीम सिलेक्ट की थी।"

ये भी पढ़ें:वो 3 भारतीय प्लेयर, जिन्हें नहीं मिला चैंपियंस ट्रॉफी में 1 भी मैच खेलने का मौका

बूम-बूम अफरीदी ने आगे कहा, "मैं तो यही कहूंगा कि चैंपियंस ट्रॉफी में एक वर्ल्ड की टीम भी बना दें और उसे दुबई में भारत से भिड़ा दें तब भी भारतीय टीम ही जीत जाएगी।" भले ही उन्होंने टीम इंडिया को मिले फायदे के बारे में बात की, लेकिन उन्होंने इस बात को भी स्वीकार किया कि भारत की टीम वाकई में दमदार थी। भारत ने इस टूर्नामेंट में एक भी टॉस नहीं जीता, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि अपनी गेंदबाजी और बल्लेबाजी के दम पर भारतीय टीम ने टूर्नामेंट का हर एक मुकाबला जीता। भारत ने पिछले 24 में से 23 मुकाबले आईसीसी टूर्नामेंट में जीते हैं। पाकिस्तान को टीम तीनों टूर्नामेंट में हराने में सफल रही है।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur
विकाश गौड़, लाइव हिन्दुस्तान के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में कार्यरत हैं। हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में इनको करीब 8 साल का अनुभव है। करियर की शुरुआत से ही ये डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। 2016 में इन्होंने अपने पत्रकारिता के सफर का शुभारंभ किया। खबर नॉन स्टॉप से शुरुआत करते हुए, वे पत्रिका समूह की प्रमुख वेबसाइट कैच न्यूज से जुड़े, जहां इन्होंने खेल से जुड़ी खबरों की बारीकियों को सीखा। इसके बाद, इन्होंने डेली हंट में थोड़े समय के लिए वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में काम किया और फिर दैनिक जागरण की वेबसाइट से जुड़कर पूरी तरह से खेल समाचारों की दुनिया में प्रवेश कर लिया। यहां इन्होंने लगभग ढाई साल तक कार्य किया और जनवरी 2021 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। अपने करीब साढ़े छह साल के अनुभव में विकाश ने सभी प्रमुख खेल आयोजनों को कवर किया है, जिनमें क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल, ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल, एशियाई खेल और कई अन्य बड़े खेल आयोजन शामिल हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |