पाकिस्तान की हार पर शाहिद अफरीदी का फूटा गुस्सा, अपने दामाद शाहीन को भी लपेटा; बाबर आजम का किया सपोर्ट

Mar 16, 2026 05:50 pm ISTHimanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
share

शाहिद अफरीदी ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और चयन समिति पर तीखा हमला बोला है। बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज हारने के बाद अफरीदी ने चयनकर्ताओं की नीतियों को पूरी तरह फेल करार दिया।

पाकिस्तान की हार पर शाहिद अफरीदी का फूटा गुस्सा, अपने दामाद शाहीन को भी लपेटा; बाबर आजम का किया सपोर्ट

बांग्लादेश ने रविवार को पाकिस्तान को तीसरे और आखिरी वनडे में 11 रनों से हराया। इस जीत के साथ बांग्लादेश ने सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। सीरीज हारने के बाद पाकिस्तान वनडे टीम का जमकर आलोचना हो रही है क्योंकि पाकिस्तान की टीम वनडे रैंकिंग में इस समय चौथे स्थान पर है, जबकि बांग्लादेश की टीम 10वें पायदान पर मौजूद है। शाहिद अफरीदी ने न केवल पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के फैसले पर सवाल उठाया, जिसमें उनके दामाद शाहीन शाह अफरीदी को वनडे टीम की कप्तानी सौंपी गई, बल्कि उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन के बाद बाबर आजम को टीम से बाहर करने के फैसले को भी तर्कहीन बताया।

शाहिद अफरीदी ने सोशल मीडिया पर शेयर एक वीडियो में कहा, ''आपने टी20 विश्व कप 2026 में प्रदर्शन देखा और उसके बाद बांग्लादेश से हम 1-2 से हार गए। मेरे हिसाब से चयन कमेटी आलोचना की हकदार है। कमेंटी में मौजूद सभी लोगों ने काफी क्रिकेट खेली है, इसके बावजूद उनको इस बारे में नहीं पता कि किसको किस फॉर्मेट का कप्तान बनाया चाहिए।'' गौरतलब है शाहीन शाह अफरीदी पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज कप्तान शाहिद अफरीदी के दामाद हैं। शाहीन अफरीदी का निकाह शाहिद अफरीदी की बड़ी बेटी अंशा अफरीदी से फरवरी 2023 में हुआ था।

उन्होंने आगे कहा, ''आप बार-बार ‘सर्जरी’ के नाम पर फैसले लेते रहते हो। जो कुछ कर रहे हो, वो बस युवा खिलाड़ियों और उन खिलाड़ियों को चुनना है जिन्होंने मुश्किल से कुछ फर्स्ट-क्लास मैच खेले हैं। आपका घरेलू क्रिकेट अभी उस स्तर का भी नहीं है कि वह लगातार ऐसे खिलाड़ी तैयार कर सके जो पाकिस्तान टीम में अपनी जगह पक्की करने के लिए पूरी तरह तैयार हों।"

291 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत खराब रही और उसने 17 रन के स्कोर तक अपने तीन विकेट गंवा दिये। साहिबजादा फरहान (छह), एम सदाकत (छह) और मोहम्मद रिजवान (चार) रन बनाकर आउट हुये। इसके बाद गाजी गौरी और अब्दुल समद ने पारी को संभालने का प्रयास किया। दोनों बल्लेबाजों ने चौथे विकेट लिये 50 रन जोड़े। 14वें ओवर में नाहिद राणा ने गाजी गौरी (29) को बोल्ड कर इस साझेदारी को तोड़ा। अब्दुल समद (34), साद मसूद (38) और फहीम अशरफ (नौ) रन बनाकर आउट हुये। इसी दौरान आगा सलमान एक छोर थामे रन बनाते रहे। आगा सलमान ने कप्तान शाहीन शाह अफरीदी के साथ आठवें विकेट के लिय 52 रन जोड़े।

48वें ओवर में तस्कीन अहमद ने आगा सलमान को आउट कर पाकिस्तान को आठवां झटका दिया। आगा सलमान ने 98 गेंदों में नो चौके और चार छक्के उड़ाते हुए 106 रनों की शतकीय पारी खेली। 49वें ओवर में मुस्तफिजुर रहमान ने हारिस रउफ (एक) को आउटकर बंगलादेश को नाैवीं सफलता दिलाई। मैच की आखिरी गेंद पर शाहीन शाह अफरीदी (37) रन बनाकर आउट हुये। इसी के साथ बंगलादेश ने 11 रनों से मुकाबला जीत लिया।

पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी बंगलादेश के लिए सैफ हसन और तंजिद हसन की सलामी जोड़ी ने अच्छी शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 105 रन जोड़े। 19वें ओवर में शाहीन शाह अफरीदी ने सैफ हसन (36) को बोल्ड कर इस साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद नजमुल शान्तो ने तंजिद हसन के साथ दूसरे विकेट लिए 53 रन जोड़े। 30वें ओवर में हारिस राउफ ने नजमुल शान्तो (27) को आउट कर पवेलियन भेज दिया।

37वें ओवर में बांग्लादेश का तीसरा विकेट तंजिद हसन के रूप में गिरा। हालांकि तब तक वह अपना शतक पूरा कर चुके थे। उन्हें अबरार अहमद ने आउट किया। तंजिद हसन ने 107 गेंदों में छह चौके और सात छक्के उड़ाते हुए 107 रनों की पारी खेली। लिटन कुमार दास (41) और रिशाद हुसैन (शून्य) पर आउट हुये। बंगलादेश ने निर्धारित 50 ओवरों में पांच विकेट पर 290 रनों का स्कोर बनाया। मो. तौहीद हृदोय ने 44 गेंदों में चार चौके लगाते हुए नाबाद 48 रनों की पारी खेली। अफिफ हुसैन ध्रुबो पांच रन बनाकर नाबाद रहे। बांग्लादेश के लिए तस्कीन अहमद ने चार विकेट लिये। मुस्तफिजुर रहमान को तीन विकेट मिले। नाहिद राणा ने दो बल्लेबाजों को आउट किया। रिशाद हुसैन को एक विकेट मिला।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।